Pakistan Train Hijack Highlights: 30 जवानों की हत्या...214 यात्री कैदी, ट्रेन हाईजैक करने के बाद BLA ने पाक सेना को पीछे खदेड़ा - pakistan train hijack live updates baloch terror attack jaffar express hostages 450 passengers killed 6 army | Moneycontrol Hindi
Get App

लाइव ब्लॉग

MARCH 11, 2025/ 11:28 PM

Pakistan Train Hijack Highlights: 30 जवानों की हत्या...214 यात्री कैदी, ट्रेन हाईजैक करने के बाद BLA ने पाक सेना को पीछे खदेड़ा

Pakistan Train Hijacked Highlights: पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकियों ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया है। जबकि 214 यात्रियों को बंधक बना लिया है

Story continues below Advertisement

Pakistan Jaffar Express Train Hijack Highlights: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के जफर एक्सप्रेस ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 214 यात्रियों को बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने बंधक बनाया हुआ है। ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बीएलए ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर पाकिस्तान की सेना उनके खिलाफ

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तान में आतंकियों ने मंगलवार (11 मार्च) को एक पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इसमें 500 लोग सवार थे
MARCH 11, 2025 10:39 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान सरकार से बलूच राजनीतिक कैदियों, जबरन लापता किए गए लोगों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी शर्त के 48 घंटे के भीतर रिहा करने की मांग की है। बीएलए ने दावा किया है कि, उसने ट्रेन हाईजैक में 214 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों और सैन्य जवानों को बंधक बना लिया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

MARCH 11, 2025 10:18 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि, संघर्ष में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और 214 लोगों को बंदी बनाया गया है। उनका दावा है कि उनकी रणनीति और तेज हमले के कारण पाकिस्तानी सैनिकों को आठ घंटे की लड़ाई के बाद पीछे हटना पड़ा।

MARCH 11, 2025 10:05 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: स्थानीय पुलिस ने कहा

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बलूचिस्तान में ट्रेन हमले के बाद करीब 350 यात्री सुरक्षित हैं। बीएलए ने आम नागरिकों को छोड़ दिया, लेकिन सैन्य कर्मियों को बंधक बना लिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राणा दिलावर ने रॉयटर्स को बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत 350 यात्रियों को बचा लिया गया है और एक राहत ट्रेन जल्द ही मौके पर पहुंचेगी।

MARCH 11, 2025 9:48 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 100 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों को बनाया बंधक

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल और आईएसआई के 100 से ज्यादा जवानों को बंधक बना लिया है। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। उग्रवादियों ने चेतावनी दी है कि अगर सेना ने दखल देने की कोशिश की तो सभी बंधकों की जान खतरे में पड़ जाएगी।

MARCH 11, 2025 9:26 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: लंबे समय से बलूचिस्तान की आजादी की मांग

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को ट्रेन के हाईजैक किए जाने की घटना से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी, लंबे समय से बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहा है। वहीं BLA ने ये भी दावा किया है कि अब तक उन्होंने 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

MARCH 11, 2025 9:11 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: हमें सतर्क रहना होगा-जीडी बख्शी

मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर्ड) ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन से कई नागरिक मारे जा सकते हैं। मुझे लगता है कि बलूचिस्तान के जन्म का समय आ गया है। हमें सावधानी से देखना होगा और सतर्क रहना होगा क्योंकि पाकिस्तानी सेना ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है। हमें अपनी सीमाओं पर सावधान रहना होगा।"

MARCH 11, 2025 9:02 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: ट्रेन में जवानों के साथ कई सरकारी अधिकारी भी हैं मौजूद

पेशावर रेलवे के प्रभारी तारीक महमूद ने अंग्रेजी अखबार 'डॉन' को बताया कि ट्रेन में चार लोग सरकारी अधिकारी भी सफर कर रहे थे। इस ट्रेन में पाकिस्तान आर्मी के कई जवान भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 182 यात्रियों को बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने बंधक बनाया हुआ है।

MARCH 11, 2025 8:52 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूचिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर

मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर्ड) ने कहा, "बलूचिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर है। पाकिस्तानी सेना में मनोबल गिर गया है। बलूचिस्तान में एक ट्रेन में 450-500 लोग सवार हैं और उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया है। बंधकों को छुड़ाना एक बहुत ही नाजुक ऑपरेशन है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तानी सेना बिना किसी नुकसान के ऐसे ऑपरेशन कर सकती है। ये सटीक ऑपरेशन हैं जिन्हें हमारी एनएसजी बहुत अच्छे से अंजाम देती है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के पास दिखावा करने और बड़ी तोपें लाने का एक अलग ही अंदाज है।"

MARCH 11, 2025 8:41 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: महिलाओं और बच्चों को ढाल बना रहे आतंकी

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया, बीएलए के आतंकवादी महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर उनके पिछे छिपे हुए हैं, जिसकी वजह से ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। मुश्किल इलाके की वजह से बचाव अभियान और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

MARCH 11, 2025 8:27 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तान के पूर्व सांसद अब्दुल कादिर बलोच ने कहा, 150 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए

पाकिस्तान के पूर्व सांसद अब्दुल कादिर बलोच ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर फंसे 182 बंधकों को बचाने के लिए बीएलए आतंकवादियों से लड़ते हुए कम से कम 150 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडरों ने जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद 182 बंधकों को बंधक बना रखा है।

MARCH 11, 2025 8:15 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, "पाकिस्तान की सेना और सरकार ने बलूचिस्तान पर नियंत्रण खो दिया है। मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की सीनेट में कहा था कि बलूचिस्तान के 6-7 जिले पूरी तरह से आतंकवादियों के कब्जे में हैं, पाकिस्तान सरकार या पाकिस्तानी सेना का कोई नियंत्रण नहीं है। पाकिस्तान टूटने की कगार पर है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान और सिंध के सभी आतंकवादी संगठन एक साथ आए हैं और वे पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूट जाए।"

MARCH 11, 2025 8:02 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 40 एम्बुलेंस पहुंचे हॉईजैक स्थल के पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  क्वेटा सैन्य एयरपोर्ट और स्थानीय अस्पतालों से 40 एम्बुलेंस और 12 से अधिक हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में हॉईजैक स्थल के निकट सिबी के लिए रवाना हो चुके हैं। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार (11 मार्च) को उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी की और  182 लोगों को बंधक बना लिया है।

MARCH 11, 2025 7:51 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बीएलए ने जारी किया बयान

बीएलए ने अपने बयान में कहा कि जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले का उसका प्लान था। अब संगठन का दावा है कि इस हमले में उसके किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ है और 20 सैनिक मारे गए हैं।

MARCH 11, 2025 7:40 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूच आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प में ट्रेन ड्राइवर की मौत

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) उग्रवादियों के हमले में घायल हुए जाफरा एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई। हमले के दौरान उसे गंभीर चोटें आई थी। बीएलए ने वर्तमान में पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों सहित 182 लोगों को बंदी बनाकर रखा है। ट्रेन में करीब 500 लोग सवार थे। हालांकि, आतंकियों ने अन्य सभी बंधकों को रिहा कर दिया है।

MARCH 11, 2025 7:24 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इंटरनेशनल शर्मिंदगी से बचने के लिए पाकिस्तानी सेना का यह अजीबोगरीब तरीका है। करीब 7 घंटे हो चुके हैं और अभी भी पाकिस्तानी सेना आतंकियों के चंगुल में फंसे ट्रेन यात्रियों तक पहुंचने या उन्हें बचाने में असमर्थ रही है। बंधकों से ज्यादातर पाकिस्तानी सैनिक हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद 182 बंधकों को 6 घंटे से बंधक बना रखा है।

MARCH 11, 2025 7:16 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: आतंकियों ने पाकिस्तान के 20 जवानों को मार गिराया

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडरों ने जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद 182 बंधकों को 6 घंटे से बंधक बना रखा है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे 8 और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इससे मृतकों की कुल संख्या 20 हो गई है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार (11 मार्च) को बलूच लिबरेशन आर्मी के बंदूकधारियों ने एक एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी की, जिसमें कई यात्री घायल हो गए।

MARCH 11, 2025 6:58 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूचिस्तान के एक विभाग ने पिछले सप्ताह 'सुनियोजित हमले' की दी थी चेतावनी

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, जाफरा एक्सप्रेस ट्रेन हमले से कुछ दिन पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने बीएलए द्वारा "सुनियोजित हमले" के बारे में खतरे की चेतावनी जारी की थी। विभाग ने "सभी संबंधित अधिकारियों" से "किसी भी घटना को रोकने के लिए असाधारण सावधानी और सुरक्षा उपाय करने" को कहा था। लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस चेतावनी को हल्के में लिया और आज ये बड़ा कांड हो गया।

MARCH 11, 2025 6:44 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 182 बंधकों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई जारी

पाकिस्तानी सेना ने पैसेंजर ट्रेन में सवार बंधकों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेन में डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई है। क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदालार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

MARCH 11, 2025 6:35 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: हिंसक अलगाववाद से जूझ रहा है बलूचिस्तान

बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 26 लोग मारे गए थे और 62 अन्य घायल हुए थे। तेल और खनिज संपन्न बलूचिस्तान, पाकिस्तान का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसक अलगाववाद से जूझ रहा है। बलूच विद्रोही समूह अक्सर सुरक्षा कर्मियों, सरकारी परियोजनाओं और क्षेत्र में 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बनाकर हमले करते रहते हैं।

MARCH 11, 2025 6:26 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तानी एयरफोर्स ने शुरू की कार्रवाई

जाफर एक्सप्रेस के हाईजैक के बाद बलूचिस्तान के क्वेटा से हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने के बाद धादर में पाकिस्तानी सेना की हवाई गतिविधि भी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तानी सेना के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात है क्योंकि वह ट्रेन अपहरण स्थल से 100 से अधिक सैनिकों और पंजाबी यात्रियों को नहीं बचा पाई है।

MARCH 11, 2025 6:21 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पिछले साल बहाल हुई थी क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार (11 मार्च) को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी की, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस पर हमला बलूचिस्तान के कच्छी जिले के माच टाउन के आब-ए-गम इलाके के पास हुआ। पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी।

MARCH 11, 2025 6:09 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूच आर्मी ने 11 पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया

उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया है। जबकि 182 को बंधक बना लिया है। बलूच आर्मी ने पाकिस्तानी सेना का एक ड्रोन भी मार गिराया। आतंकवादियों ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है।

MARCH 11, 2025 5:58 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: सेना के कई अधिकारियों को बनाया बंधक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि बंधकों में पाकिस्तानी सैन्यकर्मी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य शामिल हैं। बयान में कहा गया है, "बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के सक्रिय-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे।"

MARCH 11, 2025 5:47 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तानी सेना का आतंकवादियों के सामने सरेंडर!

उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमले के बाद अपने दूसरे बयान में कहा कि जमीनी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आतंकी समूह ने अंतिम चेतावनी जारी कर कहा, "अगर हवाई बमबारी तुरंत नहीं रोकी गई, तो अगले एक घंटे के भीतर सभी 100 से ज्यादा बंधकों को मार दिया जाएगा"। समूह ने कहा कि 100 से ज्यादा पाक सेना के कर्मी बीएलए की हिरासत में हैं।

MARCH 11, 2025 5:44 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों से निपटने में नाकाम

उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमले के बाद अपने दूसरे बयान में कहा कि जमीनी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। आतंकी समूह ने अंतिम चेतावनी जारी कर कहा, "अगर हवाई बमबारी तुरंत नहीं रोकी गई, तो अगले एक घंटे के भीतर सभी 100 से ज्यादा बंधकों को मार दिया जाएगा"। इसने कहा कि 100 से ज्यादा पाक सेना के कर्मी बीएलए की हिरासत में हैं।

MARCH 11, 2025 5:35 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: गोलीबारी में ट्रेन का ड्राइवर और कुछ यात्री घायल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादर में पनैयूर रेलवे स्टेशन के पास जाफर एक्सप्रेस पर गोलीबारी की गई। ट्रेन के आसपास अभी भी गोलीबारी जारी है। इसमें ट्रेन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में कई यात्री भी घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने से हताहत होने की आशंका है। सिबी अस्पताल में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है।

MARCH 11, 2025 5:28 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 6 पाक जवानों को मोरी गोली

आतंकवादियों ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने ट्रेन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जबकि 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला हुआ।

MARCH 11, 2025 5:27 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: 450 यात्रियों से नहीं हो पा रहा संपर्क

पाकिस्तान के समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 9 कोच वाली जाफ़र एक्सप्रेस में सवार 450 यात्रियों और कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। ट्रेन मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी। फिलहाल, पाकिस्तान सरकार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

MARCH 11, 2025 5:22 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: अचानक ट्रेन पर शुरू कर दी गोलीबारी

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर आतंकवादियों ने मंगलवार को गोलीबारी की, जिससे ट्रेन चालक घायल हो गया। वहीं, यात्रियों में दहशत फैल गई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया। बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई के किसी भी प्रयास के बाद सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

MARCH 11, 2025 5:22 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: ट्रेन में 400 यात्री थे सवार

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार (11 मार्च) को गोलीबारी के बाद लगभग 400 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकवादियों ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब उस पर गोलीबारी की गई।

MARCH 11, 2025 5:19 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूच आतंकियों ने कैसे ट्रेन को हाइजैक किया

बलूच आतंकियों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया है। आंतकियों ने सबसे पहले ट्रेन पर जमकर गोलीबारी की, जिससे ट्रेन चालक घायल हो गया। इसके बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया। लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई के किसी भी प्रयास के बाद सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

MARCH 11, 2025 5:18 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: ट्रेन में 400 यात्री थे सवार

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार (11 मार्च) को गोलीबारी के बाद लगभग 400 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकवादियों ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब उस पर गोलीबारी की गई।

MARCH 11, 2025 5:18 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक की ट्रेन

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर आतंकवादियों ने मंगलवार को गोलीबारी की, जिससे ट्रेन चालक घायल हो गया। वहीं, यात्रियों में दहशत फैल गई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया। बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई के किसी भी प्रयास के बाद सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

MARCH 11, 2025 5:16 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूच आंतकियों ने 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाया

ट्रेन को हाइजैक करने के बाद बलूच आतंकवादियों ने एक बयान भी जारी किया है। इस बयान में दावा किया गया है कि उन्होंने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। बाकी यात्रियों को उन्होंने छोड़ दिया है।

MARCH 11, 2025 5:13 PM IST

Pakistan Train Hijack Live: बलूच आतंकियों ने हाइजैक किया ट्रेन

मनीकंट्रोल हिंदी के Live Blog में आपका स्वागत है। पाकिस्तान में बलूच आतंकियों ने एक पैसेंजर ट्रेन को हाइजैक कर लिया है। इस से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।