Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 02, 2021 / 3:41 PM IST

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा जोश, Sensex 700 अंक से ज्यादा चढ़ा-Nifty 17400 के ऊपर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेसेक्स 776.50 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ।

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार जोश देखने को मिला। बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि FMCG, ऑटो, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। IT शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली जिसके चलते IT इंडेक्स 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

DECEMBER 02, 2021 / 3:41 PM IST

Paytm के शेयरों में आज भी 3% की गिरावट, लगातार 5वें दिन लुढ़का स्टॉक


पेटीएम (Paytm) के शेयरों में आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को BSE पर Paytm के शेयर दिन के कारोबार के दौरान करीब 3 पर्सेंट गिरकर 1,592.35 रुपये के निचले स्तर पर चले गए थे। पिछले महीने स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

Paytm के शेयरों की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई और स्टॉक शुरुआती मिनटों में 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 1,673.45 रुपये स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद यह अपने तेजी को बरकरार रखने में विफल रहा। NSE पर दोपहर करीब 3 बजे के समय Paytm के शेयर 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 1,602.00 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

    DECEMBER 02, 2021 / 3:36 PM IST

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार जोश देखने को मिला। बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि FMCG, ऑटो, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। IT शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली जिसके चलते IT इंडेक्स 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

    कारोबार के अंत में सेसेक्स 776.50 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 234.75 अंक यानी 1.37 फीसदी की मजबूती के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ।

      DECEMBER 02, 2021 / 3:22 PM IST

      Ashish Kacholia के पोर्टफोलियो में शामिल इस शेयर की आज 7% बढ़ी कीमत, एक्सपर्ट ने दी BUY की सलाह


      अपोलो पाइप्स के शेयरों (Apollo Pipes Shares) में गुरुवार को दिन के कारोबार के दौरान करीब 7 फीसदी की तेजी आई। शेयर बाजार के जानकरों के अनुसार, Apollo Pipes ने हाल ही में 2:1 के रेशियों में अपने शेयरों को विभाजित किया है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए इस क्वालिटी वाले स्टॉक में निवेश करना संभव हो गया है।

      Apollo Pipes में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया ने भी निवेश किया हुआ है। Profitmart Securities के रिसर्च हेड, अविनाश गोरक्षकर ने इस शेयर पर बुलिश होने के कारणों को बताते हुए कहा, "Apollo Pipes के कारोबार में मुख्य मजबूती इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंचाई क्षेत्र से आ रहा है, जिसके भविष्य में भी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के पास कम लागत पर अधिक मार्जिन रखने का रिकॉर्ड है। कम लागत और अधिक मार्जिन ने Apollo Pipes को इस अत्याधिक प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्र में मजबूती के साथ टिके रहने में मदद की है। यह कुछ उन क्वालिटी स्टॉक में शामिल है, जिसे निवेशक मौजूदा कीमत पर भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ सकते हैं।"

        DECEMBER 02, 2021 / 3:02 PM IST

        सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठाने के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया। कोर्ट ने बढ़ते हुए प्रदूषण पर नाराजगी जताई और कहा अगर अगर सरकार कदम नहीं उठाती है तो हम आदेश पारित करेंगे ।

          DECEMBER 02, 2021 / 2:45 PM IST

          Shakti Pumps ने 20 करोड़ निवेश करके सब्सिडियरी का किया गठन, EV कारोबार में उतरेगी कंपनी


          Pumps कारोबार से जुड़ी कंपनी शक्ति पंप्स (Shakti Pumps) अब इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार में उतरने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए कंपनी नई सब्सिडियरी भी बनाई है। कंपनी द्वारा EV मोटर, EV चार्जर भी बनाया जायेगा। इसके अलावा कंपनी EV कंट्रोलर, मल्टी एप्लिकेशन VFD भी बनाएगी। इस अपडेट पर कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर अखिलेश मारू ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक्स्क्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने आगे के प्लान ऑफ ऐक्शन और कारोबार के बारे में विस्तार से चर्चा की।

          अखिलेश मारू ने कहा कि कंपनी ने ईवी करोबार में उतरने का फैसला किया है जिसके तहत हम सब्सिडियरी के जरिए EV चार्जर, मोटर और कंट्रोलर बनाएंगे। कंपनी ने EV के बढ़ते मार्केट को देखते हुए ये फैसला लिया है। इस कारोबार में हमारा रास्ता सुगम होगा क्योंकि कंपनी को 30 साल से मोटर बनाने का बेहतर अनुभव है।

            DECEMBER 02, 2021 / 2:25 PM IST

            ICICI Securities इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक में है खरीद की सलाह

            घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मल्टीबैगर स्टॉक Gujarat Fluorochemicals (GFL) के कवरेज की शुरुआत Buy ऱेटिंग के साथ की है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का मानना है कि GFL, फ्लोरोपॉलिर्मस (fluoropolymers) के कारोबार में मजबूत पेठ की वजह से काफी बेहतर स्थिति में है। नई तकनीक की बैटरियों, सोलर पैनल और ग्रीन हाइड्रोजन के लिए फ्लोरोपॉलिर्मस के मांग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका फायदा कंपनी को देखने को मिलेगा।

            बताते चलें कि इस स्पेशिलिटी केमिकल स्टॉक Gujarat Fluoro ने पिछले 6 महीने में 142 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक इसने 289 फीसदी का रिटर्न दिया है। आईसीआईआईसीआई सिक्योरिटीज को इस स्टॉक में और बढ़त की उम्मीद नजर आ रही है। आईसीआईआईसीआई सिक्योरिटी ने कंपनी के बेहतर आउटलुक को देखते हुए इसमें 3,086 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

              DECEMBER 02, 2021 / 2:12 PM IST

              Maruti Suzuki Car Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने गुरुवार को अपनी सभी कार की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कीमतें जनवरी 2022 से बढ़ाई जाएंगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह बढ़ती लागत के बीच अगले महीने से सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि वो अलग-अलग मॉडलों के लिए कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी करेगी।

              मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि पिछले एक साल में इनपुट लागतों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव डालना जरूरी हो गया है।

              कंपनी ने इस साल सितंबर, जुलाई और मार्च महीने में कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कंपनी कई मॉडलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इसके पहले मारुति सुजुकी ने कहा था कि सेमी कंडक्टर की कमी की वजह से दिसंबर महीने में उसका प्रोडक्शन 80-85 फीसदी हो सकता है। सेमीकंडक्टर की कमी के बीच वाहन निर्माताओं के लिए उत्पादन और आपूर्ति एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

                DECEMBER 02, 2021 / 1:58 PM IST

                IT शेयरों में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। PERSISTANT SYSTEMS में सबसे ज्यादा 4%की तेजी आई है। MINDTREE, LTTS, MPHASIS जैसे दूसरे MIDCAP IT शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                  DECEMBER 02, 2021 / 1:47 PM IST

                  बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।सेंसेक्स में 500 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

                    DECEMBER 02, 2021 / 1:37 PM IST

                    बाजार पर Axis Securities की क्या है राय

                    Axis Securities के राजेश पालवीय ने निफ्टी में आज 17300 से 17340 का अहम लेवल है और जिस हिसाब से निफ्टी ने रिकवरी दिखाई दिया है हमें लगता है आज निफ्टी इन स्तरों को छू सकता है। इसलिए आज हमारा इस पर बुलिश नजरिया है और इसमें गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। राजेश ने कहा निफ्टी में 17250 से 17260 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 17210 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। यदि आज इसने अच्छा मूव दिखाया तो इसमें 17350 से 17400 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं। इसमें 17210 के स्टॉपलॉस के आस-पास जितनी बार निफ्टी मिलें उसके ऐड करते रहना चाहिए।

                    बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए राजेश ने कहा कि इसमें 36500 का एक अहम लेवल है। इस लेवल पर कॉल राइटिंग बहुत हुई है और इस लेवल पर राइटर्स का प्रेस्सर बना हुआ। इसमें 36500 से 36600 के बीच राइटिंग की रेंज देखने को मिलेगी। लेकिन यदि निफ्टी 36200 से 36150 के बीच मिले तो इसमें खरीदारी की जा सकती है। इसमें 1 से 2 दिनों में 36500 से 36600 के लेवल देखने को मिल सकते हैं हालांकि इस ट्रेड में 36000 पर एक स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                      DECEMBER 02, 2021 / 1:17 PM IST

                      Hero MotoCorp के शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का लो

                      2 दिसंबर यानी आज के कारोबार में इंट्राडे में Hero MotoCorp के शेयरों ने 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,409 रुपये का 52 वीक लो छु लिया है। गौरतलब है कि नवंबर में कंपनी ने कमजोर बिक्री आंकड़े पेश किए है। नवंबर 2021 में Hero MotoCorp ने 3,49,393 यूनिट बेची है जबकि नवंबर 2020 में कंपनी ने 5,91,091 यूनिट बेची थी। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 40.89 फीसदी की गिरावट देखने को मिले है।

                      नवंबर 2021 में कंपनी ने 3,29,185 मोटरसाइकिल बेची है जबकि नवंबर 2020 में कंपनी ने 5,41,437 मोटटरसाइकिल बेची थी। इसी तरह नवंबर 2021 में कंपनी ने 20,208 स्कूटर बेचे है जबकि नवंबर 2020 में कंपनी ने 49,654 स्कूटर बेचे थे।

                        DECEMBER 02, 2021 / 1:06 PM IST

                        NDTV के शेयरों में दिखा 5% का उछाल, जानिए वजह?

                        न्यू दिल्ली टेलिविजन लिमिडेट (NDTV) के शेयरों में 2 दिसंबर यानी आज के कारोबार में इंट्राडे में 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है और इसने बीएसई पर 79.80 रुपये का स्तर छुआ है। कंपनी ने बताया है कि उसके डिजिटल मीडिया बिजनेस NDTV Convergence ने Taboola के साथ हुए अपने करार को विस्तार दे दिया है। बता दें कि Taboola एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ओपन वेब के लिए रिकमेंडेशन की सुविधा देती है।

                          DECEMBER 02, 2021 / 12:54 PM IST

                          JMC Projects को मिला 1,795 करोड़ रुपये का ऑर्डर , 16% भागा शेयर

                          JMC Projects (India) के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 16 फीसदी तक भागे। कंपनी ने 1,795 करोड़ रुपये के ने ऑर्डर हासिल किए है। इसमें से 1,085 करोड़ रुपये के वाटर सप्लाई से जुड़े हुए है और 710 करोड़ रुपये के ऑर्डर B&F प्रोजेक्ट से जुड़े है।

                          JMC Projects के सीईओ S. K. Tripathi ने इस मौके पर कहा है कि कंपनी के वाटर और B&F सेगमेंट को मिले इन ऑर्डरों से हम काफी उत्साहित महसूस कर रहे है। इन नए ऑर्डरों से हमें हाई ग्रोथ बिजनेस वाले इस कारोबार में अपनी स्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इन चुनौती पूर्ण स्थितियों में मिले इन ऑर्डरों से हमें अपने क्लाइंट बेस के डायवर्सिफेकशन में सहायता मिलेगी। इसके अलावा वर्तमान बड़े ग्राहकों से भी हमें नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा हम कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से जुड़े जोखिम को इन करारों से जुड़े खास प्रावधानों के जरिए पास थ्रु भी कर सकेंगे।

                            DECEMBER 02, 2021 / 12:26 PM IST

                            Tech Mahindra में ब्रोकरेज की 21% अपसाइड के लिए खरीदारी की सलाह, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

                            जेफरीज की तरफ से BUY रेटिंग बनाए रखने के साथ ही Tech Mahindra के शेयरों में 2 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली है। जेफरीज ने इस स्टॉक में अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 1,950 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि इस स्टॉक में 21 फीसदी का अपसाइड आसानी से देखने को मिल सकता है।

                            ब्रोकरेज फर्म ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि नए डील हासिल करने के लिए स्टेनेबिलिटी इस समय अहम मानक बनकर उभर रहा है । इसके साथ ही ग्राहक ESG ओबजेक्टिव हासिल करने के लिए आईटी कंपनियों को हायर कर रहे है। जिसका फायदा टेक महिंद्रा जैसे कंपनियों को मिलता दिख रहा है।

                            जेफरीज का कहना है कि रिमोट वर्किंग ने ESG मानकों में काफी सुधार किया है। अब ऐसा लग रहा है कि आगे कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए hybrid वर्किंग मॉडल लेकर आ सकती है जिसका फायदा टेक महिंद्रा जैसी आईटी कंपनियों को मिलेगा।

                              DECEMBER 02, 2021 / 12:12 PM IST

                              Gold price today: कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के डर के बावजूद भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 47,791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा है। जो पिछले साल के 56,000 रुपये के रिकॉर्ड हाई से करीब 8000 रुपये नीचे है। इसी तरह सिल्वर फ्यूचर भी 61,296 रुपये प्रति किलोग्राम पर संघर्ष करता नजर आ रहा है।

                              ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर की मजबूती का असर सोने पर देखने को मिला है। हालांकि कोरोना के नए वायरस की वजह से फैले डर के कारण सोने की गिरावट सीमित रही है। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,780.36 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है । वहीं चांदी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22.37 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

                                DECEMBER 02, 2021 / 11:55 AM IST

                                LIC policyholders IPO। जीवन बीमा निगम (LIC) के पॉलिसीधारकों को IPO में हिस्सा लेने के लिए पहले अपना पैन अपडेट करना होगा। दरअसल, एलआईसी के आईपीओ इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व है। LIC ने कहा है कि एलआईसी के किसी भी आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिये पैन की जानकारी सही है या नहीं। वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें।

                                अगर किसी पॉलिसीधारक के पास वर्तमान में वैलिड डीमैट अकाउंट नहीं है, तो उसे अपने खर्च पर खोलने का प्लान कर लेना चाहिए। कॉरपोरेशन ने साफ कहा कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में जो भी खर्च आएगा वह पॉलिसीहोल्डर उठाएगा। कॉरपोरेशन कोई भी खर्च नहीं उठाएगा।

                                  DECEMBER 02, 2021 / 11:38 AM IST

                                  Mahindra Logistics का स्टॉक LOGOS के साथ वेयरहाउस डील के बाद 9% चढ़ा

                                  महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) द्वारा LOGOS के साथ लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने के बाद आज यानी 2 दिसंबर को कारोबार के शुरुआती घंटों में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के शेयर का भाव 9 प्रतिशत बढ़कर 728.85 रुपये हो गया।

                                  कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा “महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने दिल्ली एनसीआर में LOGOS लुहारी लॉजिस्टिक्स एस्टेट में 14 लाख वर्ग फुट (mmsf) लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने का ऐलान किया। ये सिंगल पार्क में भारत की सबसे बड़ी वेयरहाउसिंग फैसिलिटी का ट्रांजेक्शन है। कंपनी ने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार LOGOS एमएलएल के लिए 1.4 एमएमएसएफ में फैले तीन ग्रेड-ए वेयरहाउस को डेवलप करेगा। पहला 0.5mmsf वेयरहाउस जो 2021 के मध्य में पूरा हुआ था उसमें पूरी तरह से कामकाज चालू हो गया है और अन्य दो पर काम चल रहा है जिसमें एक की डिलीवरी 2021 के अंत और दूसरे की 2022 की शुरुआत में डिलीवरी की जानी है।

                                    DECEMBER 02, 2021 / 11:30 AM IST

                                    हिंदुजा ग्रुप ने सॉवरेन वेल्थ फंड ADIA (अबू धाबी इनवेस्टमेंट फंड अथॉरिटी) के साथ कंसोर्शियम बनाया है ताकि डोमेस्टिक इंश्योरेंस सेक्टर में दाखिल हो सके। इंडस्ट्री के कई सूत्रों के मुताबिक, उनका पहलाल टारगेट भारती-एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर में फ्रेंच कंपनी एक्सा की हिस्सेदारी खरीदना है।

                                    इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने मनीकंट्रोल को बताया, "हिंदुजा ग्रुप और ADIA के कंसोर्शियम ने Axa की हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक्सक्लूसिव नेगोशिएंस किया है।" भारती के साथ लाइफ इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर में Axa के पास 49% हिस्सेदारी है। बाकी 51% हिस्सेदारी भारती ग्रुप के पास है।

                                      DECEMBER 02, 2021 / 11:04 AM IST

                                      बूस्टर डोज बनाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने मंजूरी मांगी है। सीरम इंस्टीट्यूट ने DCGI से मंजूरी मांगी है। ओमीक्रोन के खिलाफ बूस्टर डोज के लिए मंजूरी मांगी है। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के साथ बैठक शुरू हुई है।

                                        DECEMBER 02, 2021 / 11:01 AM IST

                                        Proseed India एक ऐसा मल्टीबैगर पेनी स्टॉक है। पिछले 6 महीने में इस biotechnology कंपनी के स्टॉक प्राइस में 1.45 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर तक की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में यह शेयर 56.50 फीसदी भागा है।

                                        Proseed India के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो यह स्टॉक पिछले 1 महीने से मुनाफावसूली के दबाव से गूजर रहा है। पिछले 1 महीने के दौरान यह शेयर 103 रुपये से घटकर 82 रुपये पर आ गया है यानी इस अवधि में यह शेयर करीब 21 फीसदी टूटा है। वहीं पिछले 6 महीनों में यह शेयर 1.90 रुपये से बढ़कर 82 रुपये पर आया है। इस अवधि में इस शेयर में 4200 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

                                        यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 20 मई 2021 को एनएसई पर 1.45 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 2 दिसंबर 2021 को इसने 82 रुपये का अपना इंट्राडे हाई छुआ। यानी लगभग 6 महीनों की इस अवधि में ये शेयर करीब 5550 फीसदी भागा।

                                          DECEMBER 02, 2021 / 10:44 AM IST

                                          Rakesh Jhunjhunwala portfolio:स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड या सेल (SAIL) के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले 1 महीनें में ये सरकारी मेटल शेयर ₹122.35 से गिरकर ₹102.90 पर आ गया है। 1 महीनें में ये शेयर करीब 15 फीसदी गिरा है। ये राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल ऐसा स्टॉक है जिसमें बिगबुल ने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

                                          Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न पॉजिटीव नजर आ रहा है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर भी 115 रुपये के इमीडिएट श़ॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। जिसके पास यह शेयर है वो इस स्टॉक में 125 रुपये के शॉर्ट टर्म के लिए बने रह सकते हैं।

                                          एक और एक्सपर्ट मनोज डालमिया की सलाह है कि एग्रेसिव इन्वेस्टर सेल में वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी कर सकते हैं और 100 रुपये के नीचे जाने पर 92 -95 रुपये के जाने के पास धीरे-धीरे खरीदारी करते रहें। इसके लिए 89 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं। मीडियम से शॉर्ट टर्म में यह शेयर 147-172 रुपये का लेवल दिखा सकता है।

                                            DECEMBER 02, 2021 / 10:31 AM IST

                                            कोविड की टेंशन, फार्मा शेयरों में एक्शन

                                            कोविड के नए वैरिएंट की चिंताओं के बीच फार्मा शेयरों की तेजी बढ़ी है। SUN PHARMA, CADILA, DR REDDYS और IPCA LAB में 2 परसेंट तक की मजबूती देखने को मिल रही है।

                                              DECEMBER 02, 2021 / 10:29 AM IST

                                              वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक है। निफ्टी और सेंसेक्स में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स चौथाई फीसदी मजबूती दिखा रहा है लेकिन निफ्टी बैंक में सुस्त कारोबार हो रहा है। ICICI, AXIS और SBI दबाव बना रहे हैं लेकिन AUTO, IT और FMCG शेयरों में खरीदारी हो रही है।

                                                DECEMBER 02, 2021 / 10:21 AM IST

                                                SBI CARD। MS ने SBI CARD पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री के खर्च में मासिक आधार पर 26% की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि मासिक आधार पर कार्ड में 1.5% की ग्रोथ इंडस्ट्री के मुकाबले कम है।

                                                  DECEMBER 02, 2021 / 10:08 AM IST

                                                  L&T। JEFFERIES ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ESG पर पहले से ही कंपनी का फोकस रहा है। वहीं डिफेंस एक्सपोजर पर ESG रेटिंग एंजेंसियों से बातचीत जारी है। इसके अलावा कैपेक्स रिकवरी के चलते कंपनी री-रेटिंग की राह पर है। कंपनी को ESG रेटिंग अपग्रेड से फायदा होगा।

                                                    DECEMBER 02, 2021 / 9:45 AM IST

                                                    Mustard Oil Price: महंगाई ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। अब सरसों के तेल की कीमतें आजकल आसमान छू रही हैं। गौर करने वाली बात है कि सरसों के तेल की कीमतें कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़ रही हैं। देश के कई राज्यों में सरसों के तेल की कीमतें 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं। बीते एक साल में सरसों के तेल की कीमतों में 70 से 80 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

                                                    देश की राजधानी दिल्ली में 1 दिसंबर 2020 को सरसों के तेल की कीमत 136 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं 1 दिसंबर 2021 को दिल्ली में सरसों का तेल 203 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। दामों में 70 से 80 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। दामों में पिछले एक साल में 67 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। उससे पहले 2019 से 2020 में सरसों के तेल के दाम में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। सरसों के तेल के बढ़ते दाम आपकी खाने की थाली पर असर डालने लगा है। बढ़ती कीमतों के कारण परिवारों ने इसका इस्तेमाल कम कर दिया है।

                                                      DECEMBER 02, 2021 / 9:32 AM IST

                                                      एक्सपर्ट्स की सुझाए आज के टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें आज ही आप हो सकते हैं मालामाल

                                                      Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की आज की इंट्राडे कॉल

                                                      JSW Steel: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - ₹6660-₹675, स्टॉप लॉस - ₹610

                                                      HDFC Life: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - ₹710 to ₹725, स्टॉप लॉस - ₹670

                                                      ShareIndia के रवि सिंह आज की इंट्राडे कॉल

                                                      Deepak Nitrite: खरीदे - ₹2100, लक्ष्य - ₹2250, स्टॉप लॉस - ₹2080

                                                      Canara Bank: खरीदे - ₹203, लक्ष्य - ₹220, स्टॉप लॉस - ₹200

                                                      Proficient Equities के मनोज डालमिया की इंट्राडे कॉल

                                                      ABB Power या Hitachi Energy India: खरीदें - ₹2710, लक्ष्य - ₹2889, स्टॉप लॉस - ₹2642

                                                      Tradingo के पार्थ न्याति की इंट्राडे कॉल

                                                      TCI Express: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - ₹2500, स्टॉप लॉस - ₹2220

                                                      Union Bank of India: खरीदें - ₹45.50, लक्ष्य - ₹47.25, स्टॉप लॉस - ₹44.40.

                                                        DECEMBER 02, 2021 / 9:18 AM IST

                                                        Market open: बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 166.4 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 57,851.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 42.05 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 17,208.95के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                        M&M, HDFC, BPCL, Sun Pharma और Asian Paints निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है। वहीं ONGC, ICICI Bank, Axis Bank, L&T और Nestle India टॉप लूजर है।

                                                          DECEMBER 02, 2021 / 9:07 AM IST

                                                          RITES | रेल मंत्रालय ने कंपनी को सूचित किया कि कित्तूर होकर बेलगाम-धारवाड़ के बीच नई लाइन, शिमोगा-शिकारीपुरा-राणेबेन्नूर के बीच नई लाइन और चित्रदुर्ग होकर तुमकुर-देवनगेरे की नई लाइन परियोजना का काम कंपनी द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा।

                                                            DECEMBER 02, 2021 / 9:04 AM IST

                                                            Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 226.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 57910.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28.60 अंक यानी 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 17138.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                              DECEMBER 02, 2021 / 8:58 AM IST

                                                              Mahindra Logistics | कंपनी और LOGOS, एक प्रमुख एशिया पैसिफिक लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ, ने दिल्ली एनसीआर में लोगोस लुहारी लॉजिस्टिक्स एस्टेट में 14 लाख वर्ग फुट वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज के लिए एक लॉन्ग टर्म लीज एग्रीमेंट करने का ऐलान किया है।

                                                                DECEMBER 02, 2021 / 8:57 AM IST

                                                                Infosys | कंपनी ने अग्रणी एआई और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के साथ अपने आईटी अप्लीकेशंस को डिजिटल रूप से ट्रांसफॉर्म, विकसित और मेनटेन करने के लिए बेल्जियम की अग्रणी डिजिटल सर्विसेस और कम्यूनिकेशंस प्रदाता, प्रॉक्सीमस (Proximus) के साथ अपने रणनीतिक सहयोग को और बढ़ाने का ऐलान किया।

                                                                  DECEMBER 02, 2021 / 8:51 AM IST

                                                                  फोकस में IIFL Finance

                                                                  Fairfax Group ने कंपनी में 3.2% हिस्सेदारी बेची। कंपनी ने 365 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेची । Smallcap World Fund ने 300 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1 करोड़ शेयर खरीदे।

                                                                    DECEMBER 02, 2021 / 8:46 AM IST

                                                                    पुट ऑप्शन डेटा पर एक नजर

                                                                    17000 की स्ट्राइक पर 49.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 31.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 22.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17100 पर भी 4.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17200 पर 3.91लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17600 और फिर 16400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

                                                                      DECEMBER 02, 2021 / 8:37 AM IST

                                                                      FII और DII आंकड़े

                                                                      1 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,765.84 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,467.02 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                        DECEMBER 02, 2021 / 8:33 AM IST

                                                                        NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                        2 दिसंबर को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक F&O बैन में हैं। इसमें Indiabulls Housing Finance का नाम शामिल है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                          DECEMBER 02, 2021 / 8:20 AM IST

                                                                          इंजीनियरिंग, ऑटो पार्ट कारोबार का IPO लाएगी RAYMOND

                                                                          Raymond के बोर्ड ने Engineering और Auto Parts कारोबार के IPO को मंजूरी दी है। JK Files & Engineering के इश्यू से 800 करोड़ जुटाने की तैयारी है। IPO पूरी तरह Offer For Sale रहेगा।

                                                                            DECEMBER 02, 2021 / 8:10 AM IST

                                                                            Anand Rathi IPO, आज खुला इश्यू, क्या करना चाहिए निवेश

                                                                            Anand Rathi IPO: आनंद राठी का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 2 दिसंबर को खुला है और 4 दिसंबर को बंद होगा। भारत की लीडिंग नॉन-बैंकिंग वेल्थ सॉल्यूशंस कंपनी ने 600 करोड़ रुपए का IPO जारी किया है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 530-550 रुपए है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, आनंद राठी वेल्थ इस IPO से करीब 660 करोड़ जुटा रही है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इस ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने 1.2 करोड़ इक्विटी शेयरों को बेचेंगे।


                                                                            मिंट के मुताबिक, ShareIndia के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड रवि सिंह ने कहा कि भारत की बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस (BFSI) सेक्टर में ग्रोथ का काफी संभावनाए हैं। कैपिटल मार्केट-लिंक्ड बिजनेस में रिटेल कस्टमर की भागीदारी बढ़ने से नए मौके बढ़े हैं। हालांकि मौजूदा मार्केट में सेंटीमेंट अभी BFSI के पक्ष में नहीं हैं। यहां तक कि BFSI सेक्टर पर तगड़ी चोट पड़ी है। आनंद राठी वेल्थ का वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है।

                                                                              DECEMBER 02, 2021 / 8:05 AM IST

                                                                              बाजार की आगे की चाल पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

                                                                              LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना हैकि निफ्टी ने 17,220-17,300 के आसपास हायर साइड में एक मजबूत हडल जोन बना लिया है। जब तक निफ्टी मजबूती के साथ इस लेवल को नहीं तोड़ता है तब तक इसमें मजबूत खरीदारी नहीं देखने को मिलेगी। निफ्टी के लिए 17,050-16,950 केस्तर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                              Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि मजबूत ओपनिंग के बाद निफ्टीआज एक दायरे में कारोबार करता नजर आया और 17000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। इसके साथ ही ये अपने 21- HMA के ऊपर भी टिका रहा जिससे यह संकेत मिलता है तो कि अगर निफ्टी 17,000 के ऊपर टिका रहता है तो आगे इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। आवर्ली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैंडल बनाया जो खरीदने और बेचने वाले दोनों में असमंजस की स्थिति की और संकेत कर रहा है।

                                                                              MACD और Stochastic जैसे मोमेंटम इंडिकेटर आवर्ली टाइमफ्रेम पर पॉजिटीव क्रॉसओवर की तरफ संकेत कर रहे हैं जिससे एक बाउंसबैक की उम्मीद बनती है। निफ्टी के लिए 16800 पर सपोर्ट है। वहीं 17350 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 17,500-17,800 का लेवल भी देखने को मिल सकता है जबकि बैंक निफ्टी के लिए 35,300 पर सपोर्ट और 37,000 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

                                                                                DECEMBER 02, 2021 / 7:56 AM IST

                                                                                बुधवार के कारोबार में कैसी रही बाजार की चाल

                                                                                कोरोना और दूसरी चिंताओं के बीच आज बाजार ने अच्छी दौड़ लगाई। सेंसेक्स और निफ्टी आज 1 फीसदी चढ़ने में कामयाब रहे तो, बैंक निफ्टी करीब 2 फीसदी की तेजी दिखाने में कामयाब रहा। आज मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स 620 अंक चढ़कर 57,685 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 184 अंक चढ़कर 17,167 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 670 प्वाइंट चढ़कर 36,365 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 305 प्वाइंट चढ़कर 29,956 पर बंद हुआ।

                                                                                  DECEMBER 02, 2021 / 7:55 AM IST

                                                                                  HERO MOTOCORP की बिक्री 41% घटी

                                                                                  नवंबर में Hero MotoCorp के बिक्री आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे। SALES 41% घटकर 3.49 लाख रही। वहीं EICHER MOTORS ने भी Royal Enfield 19 फीसदी कम बेची।

                                                                                    DECEMBER 02, 2021 / 7:54 AM IST

                                                                                    क्रूड पर कोरोना का साया, ब्रेंट $69 के नीचे

                                                                                    अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट से क्रूड पर भी दबाव बढ़ा है। ब्रेंट69 डॉलर के नीचे आया है। आज OPEC+ की बैठक पर नजर रहेगी । कल उत्पादन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।

                                                                                      DECEMBER 02, 2021 / 7:53 AM IST

                                                                                      नए वैरिएंट से ग्लोबल मार्केट में कमजोरी

                                                                                      ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया की गिरावट पर शुरूआत हुई है । SGX NIFTY भी 110 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। ओमीक्रोन वैरिएंट मिलने से कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी थी। DOW 460 अंक गिरकर बंद हुआ। हालांकि आज DOW FUTURES में सवा सौ अंकों की तेजी देखने को मिली।

                                                                                        DECEMBER 02, 2021 / 7:52 AM IST

                                                                                        सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।