Share Market Live Update -
Share Market Live Update -
Market Close- भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ। सेसेंक्स 59.04 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 57,832.97 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 17276. 30 के स्तर पर बंद हुआ।
ONGC, Divis Labs, UltraTech Cement, Cipla और Shree Cements निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वह
Stock Market Market Close- भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ। सेसेंक्स 59.04 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 57,832.97 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 17276. 30 के स्तर पर बंद हुआ।
ONGC, Divis Labs, UltraTech Cement, Cipla और Shree Cements निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं Coal India, SBI Life Insurance, HDFC, Bajaj Auto और Larsen and Toubro टॉप गेनर रहे।
अब CBI कर रही चित्रा रामकृष्णा से पूछताछ, कैसे स्टॉक एक्सचेंज की Queen से कंट्रोवर्सी क्वीन बन गईं चित्रा ?
CBI ने NSE की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण से पूछताछ की है। बताया जाता है कि यह पूछताछ 2013 से 2016 के बीच एनएसई में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के उल्लंघन से जुड़ी है। चित्रा ने 2016 में एनएसई से इस्तीफा दे दिया था। सूत्र के मुताबिक, चित्रा मामले में नई बाते सामने आने के बाद सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई में उनके घर पर छापा मारा था। चित्रा का मामला तब सामने आया जब सेबी ने देश के सबसे बड़े एक्सचेंज में अप्वाइंटमेंट में गड़बड़ी और एक गुमनाम व्यक्ति को सीक्रेट जानकारियां लीक करने के आरोप में चित्रा पर 3 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई।
साल 2008 में चित्रा रामकृष्णन NSE की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर थीं। तब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि उनकी नजर में पावर का मतलब क्या है? उनका जवाब था मीडिया की चमक का हिस्सा होना और ऐसा काम करना जो खुद आपके बारे में बताते हों। करीब 14 साल बाद उनकी ये दोनों बातें सही होती दिख रही हैं। आज वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। उन्होंने जो काम किए हैं, वे खुद उनकी कहानी कह रहे हैं। फर्क सिर्फ यह है कि इसका कलर ब्लैक है। आखिर स्टॉक एक्सचेंज की यह क्वीन कैसे कंट्रोवर्सी की रानी बन गई? आइए इसके बारे में जानते हैं।
Rakesh Jhunjhunwala portfolio: 28 जनवरी 2022 के बाद लगातार अपरसर्किट हिट करने के बाद DB Realty के शेयर पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों से लोअर सर्किट हिट कर रहे है। आज यह स्टॉक गुरुवार के 113.45 रुपये प्रति शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी ऊपर खुला था और 5 दिन में यह शेयर 17 फीसदी से ज्यादा टूटा है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक को 100 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है। बाजार जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने वाले निवेशकों को इस स्टॉक में 100 रुपये के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ होल्ड करना चाहिए। वहीं पोजिशन निवेशकों को जब तक इस स्टॉक में स्थिरता ना आ जाए तब तक कोई नई पोजिशन लेने से बचना चाहिए।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2022 को 134.05 रुपये का 52 वीक हाई छुने के बाद यह स्टॉक लगातार लोअरसर्किट हिट कर रहा है और पिछले 1 हफ्ते में 17 फीसदी टूटा है। गौरतलब है कि इस शेयर में इससे पहले इस स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। कंपनी द्वारा की गई फंड रेजिंग और राकेश झुनझुनवाला की तरफ से की और खरीदारी के बाद यह स्टॉक 74.90 रुपये से बढ़कर सिर्फ 12 सेशन में 80 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 134.05 रुपये के स्तर पर आ गया था। इस साल अब तक राकेश झनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक में 120 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कनाडा की नागरिकता या वहां बसने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। कनाडा सरकार एक फिर से अपना इमीग्रेशन लक्ष्य बढ़ा रही है। यानी अब वो पहले से अधिक अप्रवासी लोगों को स्थायी नागरिकता देने की तैयारी कर रही है। कनाडा सरकार को उम्मीद है कि इससे उसे कोरोना महामारी के बाद ग्रोथ की रफ्तार तेज करने और लेबर की भारी किल्लत को दूर करने में मदद मिलेगी। कनाडा में सबसे ज्यादा अप्रवासी नागरिक भारत से जाते हैं, ऐसे में कनाडा की नई नीति से सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को ही मिलने की उम्मीद है। कनाडा ने अपनी नई अप्रवासी नीति के तहत अगले तीन साल में 13 लाख लोगों को स्थायी नागरिकता देने की योजना बनाई है। इसके चलते कनाडा की जनसंख्या 2024 तक 1.14 फीसदी बढ़ जाएगी।
NSE Scam : सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) के पास हर वह चीज है जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) स्कैम के केंद्र में मौजूद ‘योगी’ की पहचान पता लगाई जा सकती है। वास्तव में सीबीआई (CBI) की मदद से मार्केट रेगुलेयर पास के एक पुलिस स्टेशन के एक कांस्टेबिल को साथ में लेकर सिर्फ 10 से 15 दिन में इस योगी को खोज निकाल सकता है। एक साइबर फॉरेंसिक्स एक्सपर्ट निशांत सिंह ने यह बात कही है।
सिंह फॉरेंसिक इनवेस्टिगेशन एंड कंसल्टैंसी सर्विसेज के डायरेक्टर हैं और उन्हें प्राइवेट और सरकारी इकाइयों से जुड़े कोर्ट के मामलों में एक्सपर्ट विटनेस के तौर पर नियमित रूप से बुलाया जाता रहा है। उनकी कंपनी ने कोऑपरेटिव बैंकों में हुए फ्रॉड की जांच की है, दिल्ली पुलिस एकेडमीज द्वारा इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का ऑडिट किया है और पीडब्ल्यूसी (PwC) जैसी मल्टीनेशनल एडवाइजरीज के लिए फॉरेंसिग जांच की है।
Share Market- बीएसई का स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है जबकि फार्मा इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। 2 दिनों की गिरावट से निफ्टी मेटल इंडेक्स उबरा है। इस महीने अब तक करीब 7 परसेंट उछला है। हालांकि आज फार्मा, IT और FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।
निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी
दिन के शिखर पर बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 150 अंक सुधरकर 17 हजार 350 के ऊपर आया है। बैंकिंग-फाइनेंस, कैपिटल गुड्स, ऑटो और पावर शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। DAY LOW से निफ्टी बैंक में 500 अंकों की रिकवरी लेकिन मिडकैप इंडेक्स में फ्लैट कारोबार हो रहा है। इस बीच सुस्त बाजार में मेटल शेयर चमक रहे हैं । 2 दिनों की गिरावट से निफ्टी मेटल इंडेक्स उबरा है। इस महीने अब तक करीब 7 परसेंट उछला है। हालांकि आज फार्मा, IT और FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।
इस पीएसयू स्टॉक के अट्रैक्टिव डिविडेंड ने खींचा निवेशकों का ध्यान, ब्रोकरेज को है 40% तक की तेजी की उम्मीद
सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 4,558 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह इसकी कमाई में हुई बढ़ोतरी रही है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की भी मंजूरी दे दी है। इस सरकारी कंपनी ने इस डिविडेंड के एलान के पहले भी 9 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था। जिसका मतलब यह है कि कंपनी ने साल 2022 में अब तक कुल 14 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। ICICI Securities का मानना है कि अभी कंपनी 4 रुपये प्रति शेयर के फाइनल लाभांश का एलान कर सकती है।
ICICI Securities ने कोल इंडिया की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इस स्टॉक के लिए 234 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वर्तमान लेवल से इस स्टॉक में 40 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ICICI Securities ने कोल इंडिया पर जारी अपने नोट में आगे कहा है कि हाई थर्मल पावर के प्ले लोड फैक्टर के चलते घरेलू कोयले की मांग में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके अलावा इंटरनेशनल कोल प्राइसेस में बढ़ोतरी के चलते e-auction वॉल्यूम और प्रीमियम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया का पर्दशन और बेहतर रह सकता है।
इस पीएसयू स्टॉक के अट्रैक्टिव डिविडेंड ने खींचा निवेशकों का ध्यान, ब्रोकरेज को है 40% तक की तेजी की उम्मीद
सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 4,558 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह इसकी कमाई में हुई बढ़ोतरी रही है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की भी मंजूरी दे दी है। इस सरकारी कंपनी ने इस डिविडेंड के एलान के पहले भी 9 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था। जिसका मतलब यह है कि कंपनी ने साल 2022 में अब तक कुल 14 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। ICICI Securities का मानना है कि अभी कंपनी 4 रुपये प्रति शेयर के फाइनल लाभांश का एलान कर सकती है।
ICICI Securities ने कोल इंडिया की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इस स्टॉक के लिए 234 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वर्तमान लेवल से इस स्टॉक में 40 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ICICI Securities ने कोल इंडिया पर जारी अपने नोट में आगे कहा है कि हाई थर्मल पावर के प्ले लोड फैक्टर के चलते घरेलू कोयले की मांग में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके अलावा इंटरनेशनल कोल प्राइसेस में बढ़ोतरी के चलते e-auction वॉल्यूम और प्रीमियम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया का पर्दशन और बेहतर रह सकता है।
Share Market Live Update-
Adani group share: Adani Green Energy, अदानी ग्रुप का एक ऐसा स्टॉक है जो 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल है। यहां तक की मार्केट एक्सपर्ट्स इसको 2022 के संभावित मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में भी शामिल कर रहे है। 2022 में अब तक इस स्टॉक ने अपने निवेशको को 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2021 से अब तक यह शेयर 1345 रुपये से बढ़कर 2048 रुपये पर आ गया है।
GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि सामान्य तौर पर एनर्जी और पावर कंपनियां तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती है। परंपरागत तौर पर देखने को मिलता है कि गर्मियों के शुरु होने के साथ ही इकोनॉमी में ईंधन और ऊर्जा की डिमांड बढ़ने लगती है। बाजार को इस पैटर्न के कायम रहने की उम्मीद है। ऐसे में 2021 में अब तक मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकने के बावजूद दिग्गज अभी भी इस स्टॉक बुलिश बने हुए है।
यूस फेड के रुख के चलते वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ा निवेशकों का रुझान- Chris Wood
Jefferies के ग्लोबल हेड इक्विटी स्ट्रैटजी Christopher Wood का कहना है कि यूएस फेड बढ़ती महंगाई पर नियत्रंण के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयारी में है। ऐसे मे निवेशकों का रुझान ग्रोथ स्टॉक से घटकर वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ रहा है। Christopher Wood ने जैफरीज Greed & Fear रिपोर्ट में यह बातें कही है।
उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी मार्केट में ग्रोथ से वैल्यू स्टॉक की तरफ निवेशकों के रुझान में यह बदलाव ज्यादा साफ होकर सामने आ रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर के मध्य से वैल्यू स्टॉक में ग्रोथ स्टॉक्स की तुलना में 16.1 फीसदी बढ़कर प्रदर्शन किया है।
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि क्रेडिट स्पेरड में बढ़त के साथ मनीमार्केट यह मानकर चल रहा है कि 2022 में यूएस फेड अपनी दरों में 1.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है और यह प्रक्रिया तब तक जारी रह सकती है जब तक यूएस फेड महंगाई को लेकर निश्चित नहीं हो जाता। पिछले शुक्रवार को यूएस हाई यील्ड कॉर्पोरेट बॉन्ड यील्ड स्परेंड बढ़कर 3.67 फीसदी पर पहुंच गया। जिसमें 2020 के बाद का सबसे हाई लेवल है। वर्तमान में यह पिछले दिसंबर के 2.7 फीसदी से बढ़कर 3.56 फीसदी पर नजर आ रहा है।
Nestle India के शेयर में Q4 नतीजों के बाद क्या हो आपकी निवेश रणनीति, खरीदें, बेचें या रहें बने?
18 फरवरी यानी आज के कारोबार में Nestle India के शेयर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बता दें कल यानी 17 फरवरी को कंपनी ने अपने चौथे तिमाही में नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 फीसदी गिरकर 386.6 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 483 करोड़ रुपये रहा था।
Nomura
नोमुरा ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 20750 रुपये से बढ़कर 21,150 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मध्यम अवधि में डलब डिजिट सेल्स ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है। CY21/22/23 EPS अनुमान 1%/3%/5% घटाया है।
Credit Suisse
क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक Neutral रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 20,00 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि चौथी तिमाही में कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रही है। हालांकि तुलनात्मक रूप से मार्जिन का दबाव कम रहा है।
Jefferies
जैफरीज का कहना है कि Q4 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। Q4 में मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर Hold की रेटिंग बनाए रखते हुए इस शेयर का लक्ष्य घटा दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक का लक्ष्य 18800 रुपये से घटाकर 18600 रुपये कर दिया है।
CLSA
सीएलएसए ने इस स्टॉक पर Sell रेटिंग दी है और इसके लिए 17370 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए ने कहा कि आगे कंपनी के मार्जिन का दबाव कायम रह सकता है। ग्रॉस मार्जिन में 2.26% की कमी संभव है।
अमेरिकी फेड रिजर्व 2022 में 6 बार रेट बढ़ा सकता है, मॉर्गन स्टैनली को उम्मीद
मॉर्गन स्टैनली को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। मॉर्गन स्टैनली की तरफ से गुरुवार को जारी एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में अमेरिकी फेड रिजर्व 6 बार में 150 बेसिस अंक यानी 1.50% ब्याज दर बढ़ा सकता है। अमेरिका में तेजी से बढ़ती महंगाई दर को देखते हुए कई बड़े इनवेस्टमेंट बैंकों ने यह उम्मीद जताई है कि 2022 में फेड रिजर्व तेजी से इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।
मॉर्गन स्टैनली के चीफ इकोनॉमिस्ट एलन जेंटर (Ellen Zentner) ने एक रिपोर्ट में लिखा है, "इनफ्लेशन आउटलुक में हालिया बदलाव के बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल फेड रिजर्व 6 बार 0.25% यानी कुल मिलाकर 1.50% इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा।" फेड रिजर्व सबसे पहले मार्च के अंत में होने वाली पॉलिसी मीटिंग में 0.25% इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा। इसके बाद मई, जून और जुलाई में भी 0.25%-0.25% रेट बढ़ा सकता है। मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, इसके अलावा दो और इजाफा सितंबर और दिसंबर में किया जा सकता है।
Gold prices today : एक दिन पहले बड़ी तेजी के बाद शुक्रवार को भारतीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतें 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 50,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, वहीं चांदी 0.06 फीसदी कमजोर होकर 63,825 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। एक दिन पहले यूक्रेन टेंशन (Ukraine tensions) के बीच सोने की कीमतों में 900 रुपये की मजबूती दर्ज की गई थी। ग्लोबल मार्केट में, यूक्रेन के मसले पर अमेरिका और रूस के बातचीत के लिए राजी होने, जिओपॉलिटिकल चिंताएं कम होने के बाद सोने की कीमतें घट गई हैं। हाजिर सोना (Spot gold) 0.4 फीसदी कमजोरी के साथ 1,890.91 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Cryptocurrencies Update : बिटकॉइन में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में इसका प्राइस 8 फीसदी यानी 3,700 डॉलर गिरकर 40,000 डॉलर से थोड़ा ज्यादा रह गया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी है। इस साल इसका भाव करीब 15.3 फीसदी गिर चुका है। 2 जनवरी को इसका प्राइस 47,989 डॉलर था। कॉइनडेस्क के डेटा के मुताबिक, बिटकॉइन का मार्केट कैप 7,66.51 अरब डॉलर था। पिछले एक साल से इसमें काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। इसकी उच्चतम कीमत 69,000 डॉलर, जबकि न्यूनतम कीमत 28,825 डॉलर रही है। इससे ऊंचे भाव पर इसमें पैसे लगाने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।
इथर के भाव में भी गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में इसका भाव 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2,884 डॉलर पर आ गया है। इस दौरान डॉगकॉइन, शिबा इनू, सोलाना, लिटकॉइन, एक्सआरपी, कार्डेन सहित कई क्रिप्टोकरेंसी में भी बड़ी गिरावट आई है।
RIL और L&T के शेयरों में तेजी, नई ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
सरकार ने 17 फरवरी को नेशनल हाइड्रोजन मिशन पॉलिसी को नोटिफाई कर दिया, जिसके बाद कई कंपनियों ने ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन में दिलचस्पी जताई है। इसकी वजह से इन कंपनियों के शेयरों में 18 फरवरी को तेजी आई। ग्रीन एनर्जी (Green Energy) पॉलिसी को ग्रीन अमोनिया पॉलिसी भी कहा जाता है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था। पॉलिसी लॉन्च होने से देश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे एनर्जी के पारंपरिक साधनों पर निर्भरता घटाने के साथ ही पॉलूशन घटाने में मदद मिलेगी।
एनालिस्ट्स का मानना है कि सरकार ने ग्रीन एनर्जी के प्रोडक्शन के लिए रिन्युअल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे पावर कंपनी जैसे NTPC, ReNew Power के साथ ही थर्मैक्स और L&T जैसी कंपनियों को फायदा होगा जो ग्रीन हाइड्रोडन को एनर्जी सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करती है।
इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि नई पॉलिसी से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसी कंपनियों को फायदा होगा जिन्होंने हाल ही में ग्रीन हाइ़ड्रोजन का प्रोडक्शन शुरू करने का ऐलान किया था। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इस पॉलिसी का फायदा कंपनियों को इस दशक के अंत तक मिलेगा क्योंकि तब तक इसकी लागत कम होगी और डिमांड बढ़ पाएगी। सुबह 9.24 बजे RIL, L&T, NTPC, थर्मैक्स और MTAR टेक्नोलॉजी के शेयरों में 1-1% की तेजी थी।
GEPL Capital के मलय ठक्कर की 3 Buy कॉल दे रहे है जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Adani Green Energy: Buy | LTP: Rs 2,048 | इस स्टॉक में 1900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
TVS Motor: Buy | LTP: Rs 671 | इस स्टॉक में 620 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 19 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
BSE: Buy | LTP: Rs 2,282.70 | इस स्टॉक में 2,150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Radhakishan Damani portfolio:दिग्गज निवेशक राधाकिसन दमानी (Radhakishan Damani) ने आडवानी होटल्स (Advani Hotels and Resorts (India) में निवेश किया है। Advani Hotels ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि राधाकिसन दमानी ने कंपनी के 23,93,490 शेयर (5.17 फीसदी) खरीदें हैं। राधाकिसन दमानी की तरह ही स्टॉक मार्केट के एनालिस्ट भी इस शेयर पर बुलिश हैं। जानकारों का कहना है कि ये शेयर शॉर्ट टर्म में 130 रुपए तक जाता नजर आ सकता है। राधाकिसन दमानी ने ये निवेश अपनी इंवेस्टमेंट कंपनी Derive Investments के जरिए किया है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि आडवानी होटल्स को 69 रुपए के आसपास मजबूत सपोर्ट है। शेयर में एकाएक आई तेजी के बाद अब इसमें कुछ मुनाफा वसूली संभव है। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक को खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही जब तक ये शेयर 69 रुपए के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके लिए 69 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 130 रुपए का स्तर दिखा सकता है।
RIL पर फोकस
ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को मंजूरी मिली है। ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी के फेज-1 का एलान किया है। साल 2030 तक 50 लाख Tn ग्रीन हाइड्रोजन का लक्ष्य रखा है। Hydrogen और Ammonia में एक्सपोर्ट हब बनने पर फोकस रहा है। L&T ने ReNew Power के साथ ग्रीन हाइड्रोजन के लिए करार किया है। RIL का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बना हुआ है। Hydrogen और बायो फ्यूल सेक्टर में कंसलटेंसी प्रोजेक्ट की योजना है।
Petrol Diesel Price Today 18th February: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का पांचवां दिन शुक्रवार राहत भरा रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 80वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र की राय है कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 37692-37910 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 38161-38270 है। वहीं, पहला बेस जोन: 37340-37170 और बड़ा बेस जोन 37060-36910 है। एक्सपायरी जिन के निचले बेस पर बंद हुआ, 50 DEMA के नीचे। 37500 मजबूत ऑप्शन सपोर्ट जोन है। टूटा तो शॉर्ट ट्रेड लें। इसका पहला बेस (100 DEMA) टूटा तो गिरावट बढ़ेगी। पहले बेस के नीचे 37060-36190 भी संभव है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रा कुमार ने कहा कि इस पहला रजिस्टेंस जोन 17411-17443 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17476-17511 है। इसका पहला बेस जोन 17272-17221 और बड़ा बेस जोन 17149-17108 है। कल बताई गी 17460-17250 की रेंज सही साबित हुई। पुलबैक में 17440-80 के करीब बेचें, 17221-200 पर टिके तो खरीदें। 17200 के नीचे 17149-108-17060 के जोन टेस्ट होंगे, शॉर्ट ट्रेड खोजें। 17060-17000 पर बड़ा सपोर्ट, टूटा तो बड़ी गिरावट संभव है। 17000-17060 टिका तो पुलबैक भी मिल सकता है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
18 फरवरी को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,213 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,121 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,420 फिर 17,535 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,263 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,995 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,962 फिर 38,393 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
कैसी रह सकती है आज बाजार की चाल
च्वाइस ब्रोकिंग की पलक कोठारी का कहना है कि टेक्निकल फ्रंट पर इंडेक्स लोअर हाईज और लोअर लोज के साथ ट्रेंडकर रहा है जो आनेवाले कारोबारी सत्रों में कमजोरी बने रहने का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी अपने Bollinger के मीडिल बैंड के नीचे ट्रेड कर रहा है। यह भी काउंटर में कमजोरी का संकेत है। डेली चार्ट पर निफ्टी निगेटिव क्रॉसओवर के साथ 21*50-DMA के नीचे कारोबार कर रहा है जो अगले कारोबारी सत्र में इसमें कमजोरी कायम रहने का संकेत है।
दूसरे टेक्निकल मोमेंटम इंडिकेटर भी निफ्टी में कमजोरी कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। वर्तमान में निफ्टी के लिए 17130 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इसके नीचे फिसलने पर निफ्टी में 17000-168000 का स्तर देखने को मिल सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। दूसरी तरफ बैंक निफ्टी के लिए 36800 पर सपोर्ट और 38500 पर रजिस्टेंस है।
Equity 99 के राहुल शर्मा का कहना है कि रूस -यूक्रेन संकट के कारण निफ्टी वोलैटाइल बना हुआ है। वर्तमान स्थितियों में ट्रेडिंग की सलाह नहीं होगी। हमारी राय है कि अपने पास कैश बचाकर रखें और हर गिरावट पर क्वालिटी शेयर खरीदें। आनेवाले दिनों में होने वाली गिरावट में निवेशकों के सामने खरीदारी के काफी अच्छे मौके होंगे। ट्रेडर्स को भी सलाह है कि वह ट्रेडिंग करते समय स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस का पालन करें और बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखें। निफ्टी के लिए 17,235 पर इमीडिएट सपोर्ट है। अगर यह लेवल टूटता है तो 17150 पर अगला सपोर्ट होगा। अगर यह टूट जाता है तो 17000 पर फिर सपोर्ट रहेगा। वहीं ऊपर की तरफ 17370 पर मजबूत रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तो वह 17475-17550 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को कैसी रही थी बाजार की चाल
17 फरवरी यानी कल भी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रूस और यूक्रेन के संकट को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच बाजार हल्के लाल निशान में बंद हुआ । कल के कारोबार में पॉजिटीव नोट के साथ खुलने के बाद बाजार पूरे कारोबारी दिन ऊपर नीचे झुलता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 104.67 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 57,892.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.60 अंक यानी 0.10 फीसदी टूटकर 17304.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Motilal Oswal Financial Services के सिद्धांत खेमका ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के तनाव को लेकर बनी अनिश्चितता और वीकली एक्सपायरी के चलते बाजार आज काफी वोलैटाइल रहा । निफ्टी बढ़त के साथ खुला लेकिन यह बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और अंतत: गोता लगाता नजर आया। ग्लोबल मार्केट भी पूर्वी यूरोप में बने तनाव के चलते दबाव में नजर आए। पॉजिटिव बात यह रही कि फेड के मिनट्स से इस बात के संकेत मिले हैं कि सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में जल्द बढ़त तो करना चाहता है लेकिन उसका निर्णय आंकड़ों पर आधारित होगा।