Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 27, 2022 / 3:41 PM IST

Closing Bell: भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 581 अंक टूटा- निफ्टी 17,200 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581.21 अंक यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ57,276.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 167.80 अंक यानी 0.97 फीसदी टूटकर 17,110.15 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market Live Update: 

Market Close- यूएस फेड द्वारा मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से आज भारतीय बाजारों की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी निचले स्तर से 250 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से 1050 अंक सुधरकर बंद हुआ। हालांकि दिन भर की भारी उठा

MORGAN STANLEY की MARUTI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 10600 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY की MARUTI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 10600 रुपये तय किया है।
JANUARY 27, 2022 / 3:39 PM IST
Market Close- यूएस फेड द्वारा मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से आज भारतीय बाजारों की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी निचले स्तर से 250 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से 1050 अंक सुधरकर बंद हुआ। हालांकि दिन भर की भारी उठापटक के बीच कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि IT, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581.21 अंक यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ57,276.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 167.80 अंक यानी 0.97 फीसदी टूटकर 17,110.15 के स्तर पर बंद हुआ।
    JANUARY 27, 2022 / 3:18 PM IST

    न्यू एज IPO शेयरों में भारी गिरावट ने ग्रे मार्केट में भी बिगाड़ा माहौल, निवेशकों ने बनाई दूरी

    शेयर बाजार में नए जमाने की कई टेक कंपनियों के स्टॉक में पिछले कुछ समय से भारी गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट का असर अब अनलिस्टेड मार्केट या ग्रे मार्केट में भी दिखने लगा हैं। निवेशक शेयर बाजार के साथ-साथ अनलिस्टेड मार्केट से भी दूर हो रहे हैं। डीलरों का कहना है कि अगले कुछ समय में कई कंपनियां बाजार में लिस्ट होने को तैयार हैं। हालांकि इसके बावजूद अनलिस्टेड मार्केट में इन शेयरों की ट्रेड वॉल्यूम में तेज गिरावट आई है, जो निवेशकों की कम होती दिलचस्पी को बताता है।

    unlistedarena.com के को-फाउंडर मनन दोषी ने बताया, "केंद्रीय बजट से ठीक पहले शेयर बाजार अपनी बढ़त खो रहा है। इसी तरह अनलिस्टेड मार्केट भी अपने हालिया निचले स्तर से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट दिखना आम बात नहीं है क्योंकि इसमें अधिकतर लंबी अवधि के निवेशक के होते हैं।"

      JANUARY 27, 2022 / 3:03 PM IST

      Jerome Powell का एक बयान और इनवेस्टर्स के डूब गए 4 लाख करोड़ रुपये, आगे कहां जाएगा बाजार?

      Jerome Powell : आसानी से पैसा कमाने का वक्त चला गया है। गुरुवार को ट्रेडिंग के कुछ मिनटों के भीतर ही इनवेस्टर्स की 4 लाख करोड़ रुपये की रकम डूब गई। पूर्वाह्न 11 बजे तक, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 4.01 लाख करोड़ रुपये घटकर 258.77 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो मंगलवार को 262.78 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर थी। ग्लोबल स्टॉक्स की अच्छी वैल्युएशन आंशिक रूप से सेंट्रल बैंक्स के नरम पॉलिसी स्टैंस पर आधारित थी। इसमें पिछले कई महीनों से लगातार महंगाई में बढ़ोतरी के फैक्ट को नजरंदाज किया गया और सेंट्रल बैंक्स के नरम रख कभी भी “अस्थायी” नहीं माना गया। यूएस फेड की कमेंट्री में इस बात को स्वीकार किया गया है।

      फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) की सख्त कमेंट्री ने बाजार को आश्चर्यचकित कर दिया है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस साल दरों में चार या पांच बढ़ोतरी होंगी। महज दो दिन पहले, बाजार तीन बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा था। डॉलर में मजबूती और फॉरेन फंड के आउटफ्लो का डर घरेलू बाजार पर भी हावी हो गया। साथ ही बजट और राज्य के चुनावों से पहले ट्रेडर्स ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शन एक्सपायरी के दिन अपनी पोजिशन घटानी शुरू कर दीं।

        JANUARY 27, 2022 / 2:32 PM IST

        Canara Bank Q3 Result: केनरा बैंक ने 1,502 करोड़ रुपये रहा मुनाफा, ब्याज आय भी 14.1% बढ़ी

        केनरा बैंक ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस अवधि में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 696.1 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,502 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,340.2 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया था।

        कंपनी का ब्याज आय 14.1 फीसदी बढ़कर 6945 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 6086.5 करोड़ रुपये पर रहा था। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में बैंक के ब्याज आय के 6,413.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

        तीसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.42% से घटकर 7.80% पर आ गया है जबकि नेट एनपीए 3.21% से घटकर 2.86% प रआ गया है।

          JANUARY 27, 2022 / 2:19 PM IST

          अफोर्डेबल और रेंटल हाउसिंग सेगमेंट को बजट में बढ़ावा देने के लिए टैक्स इंसेटिंव के साथ कई तरह की राहतों का ऐलान संभव है। सूत्रों के मुताबिक सरकार रियल इस्टेट सेक्टर के ग्रोथ को पटरी पर वापस लाने के लिए कदम उठा सकती है। होम लोन के ब्याज़ का डिडक्शन 2 लाख से बढ़ाने पर विचार हो रहा है। प्रिसिंपल पर अलग डिडक्शन या 80C की लिमिट बढ़ना संभव है। अफोर्डेबल हाउसिंग के कैप को 45 लाख से बढ़ाने पर विचार किया है। मॉडल टेनेंसी एक्ट को बढ़ावा देने के लिए टैक्स इंसेंटिव संभव है। अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को इसका फायदा होगा। RERA रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स को अफोर्डेबल सेगमेंट का बेनेफिट रहा है। अफोर्डेबल हाउसिंग को टैक्स होली डे की एक साल और राहत मिला है।

            JANUARY 27, 2022 / 2:14 PM IST

            Sundar Pichai: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Padma Bhushan) के लिए नामित किए जाने के बाद गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और पद्म पुरस्कार पैनल को धन्यवाद देते हुए सुंदर पिचाई ने एक बयान में कहा कि मैं इस सम्मान के लिए पद्म पुरस्कार समिति, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं।

              JANUARY 27, 2022 / 2:03 PM IST

              Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,500 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 947 रुपये की गिरावट देखने को मिली। सोना आज 359 रुपये गिरकर 48,502 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62765 रुपये किलो पर खुली। 24 कैरेट सोने का भाव 48,502 रुपये पर खुला। बीते मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,861 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 359 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,308 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,428 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,377 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 2374 रुपये रहा।

                JANUARY 27, 2022 / 1:41 PM IST

                Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

                Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में कमजोरी बनी हुई है। इसके साथ ही सेंटीमेंट भी वीक नजर आ रहा है। सेक्टर के अनुसार देखा जाये तो पीएसयू बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर में बिकवाली नजर आ रही है और कमजोरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी में जिस प्रकार का दबाव है इसमें एक बार 16900 का स्तर टूटते हुए भी दिख सकता है। लेकिन इसमें 16850 पर मजबूत सपोर्ट भी नजर आ रहा है। निफ्टी में सेल ऑन राईज की रणनीति अपनानी चाहिए। निफ्टी में 16910 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 16850 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 17050 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। आज की एक्सपायरी 17000 के आस-पास होती हुई दिख सकती है।

                बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी निफ्टी की तुलना में मजबूती देखने को मिली है। ये 37000 के स्तर को होल्ड कर रहा है और इसमें यहां से ऊपर की तरफ रुझान देखने को मिल सकता है। इसमें ऐक्शन आने पर निफ्टी को भी 17000 के स्तर तक ले जाने में योगदान दे सकता है। बैंक निफ्टी में 37000 का लेवल होल्ड करना बहुत महत्वपूर्ण है जिसके बाद यहां से रिकवरी नजर आ सकती है। इसमें 37071 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37350 का लक्ष्य नजर आ सकत है हालांकि इसमें 36850 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                  JANUARY 27, 2022 / 1:24 PM IST

                  BoAt की पेरेंट कंपनी ने अपने 2000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी

                  BoAt ब्रांड के तहत देश में ईयरफोन एंड स्मार्टवॉच बेचने वाले कंपनी के पेरेंट Imagine Marketing ने अपने 2000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए है। Imagine Marketing के इस आईपीओ में 9 अरब रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 11 अरब रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा।

                  आईपीओ के ऑफर फॉर सेल में South Lake investment 8 अरब रुपये के शेयरों की बिक्री करेगा। Axis Capital, BoFA Securities, Credit Suisse Securities, ICICI Securities इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर है। आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज के भुगतान में करेगी।

                  BoAt की स्थापना 2016 में समीर मेहता और अमन गुप्ता ने की थी। यह स्टार्टअप headphones, earphones, wearables, speakers और चार्जर जैसे प्रोडेक्ट्स की बिक्री करती है। ear wearables कैटेगरी में इसकी 45.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है जबकि wearable watch कैटेगरी में इसकी 26.9 फीसदी हिस्सेदारी है।

                    JANUARY 27, 2022 / 1:11 PM IST

                    Share Market Live Update: बाजार 4 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा है। IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। IT इंडेक्स 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। फार्मा इंडेक्स 9 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 1.08 बजे के आसपास 1049.15 अंक यानी 1.81 फीसदी टूटकर 56,809.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 306.35 अंक यानी 1.77 फीसदी गिरकर 16,971.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

                      JANUARY 27, 2022 / 12:55 PM IST

                      Tata Open Maharashtra tennis tournament : टाटा मोटर्स ने टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट (Tata Open Maharashtra tennis tournament) के साथ चौथे साल भी अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है और वह टाइटिल स्पांसर होगी। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया का अकेला एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स) टूर्नामेंट और भारत का सबसे पुराना इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट है।कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पैसेंजर व्हीकल्स (सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस) राजन अम्बा ने कहा कि भारत में एक महान स्पोर्टिंग कल्चर है और कंपनी इस स्पोर्ट्स इवेंट में लगातार चौथे साल टाइटल स्पांसर बनने से उत्साहित है। उन्होंने कहा, “हमें इस एसोसिएशन से शानदार वैल्यू अर्जित होने का भरोसा है।”

                        JANUARY 27, 2022 / 12:42 PM IST

                        Multibagger stock 2022: ए साल 2022 की शुरुआत के एक महीने से भी कम समय में कई स्मॉल-कैप शेयरों ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते से ज्यादा समय से कमजोरी रहने के बावजूद ऐसा हुआ है। जोडियेक एनर्जी (Zodiac Energy) के शेयर उनमें से एक हैं। यह एनर्जी स्टॉक 31 दिसंबर 2021 को एनएसई पर 60.05 रुपये के बंद भाव से बढ़कर एनएसई पर आज 143.90 रुपये हो गया है, जिससे 2022 में लगभग इस स्टॉक ने 140 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। पिछले 5 सत्रों में, 2022 का यह मल्टीबैगर स्टॉक 118.45 रुपये से 143.90 रुपये तक बढ़ गया है। इस अवधि में लगभग 21.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। स्टॉक एनएसई पर 31 दिसंबर 2021 को 60.05 पर बंद हुआ है और आज यह 143.90 रुपये तक बढ़ गया है, इसका मतलब है कि ये स्टॉक 2022 में मल्टीबैगर स्टॉक में से एक है।

                          JANUARY 27, 2022 / 12:14 PM IST

                          Share Market Live Update: बाजार मे गिरावट बढ़ती नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट हावी है जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

                            JANUARY 27, 2022 / 12:07 PM IST

                            Zomato का शेयर अच्छे लेवल पर, जल्द ही हो सकता है डबल- Jefferies

                            टेक शेयरों में हाल में आई गिरावट का असर फूड डिलीवरी स्टॉक Zomato पर भी देखने को मिला है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 25 फीसदी से ज्यादा टूटा है। जैफरीज ने हाल में आई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना महामारी काल में दूसरे पीयर कंपनियों की तुलना में जौमेटो का ग्रोथ ट्रेंड काफी दिलचस्प रहा है।

                            इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी के संकेत के चलते घाटे में चल रहे नई पीढ़ी के इंटरनेट आधारित शेयरों पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर पड़ा है। पिछले 1 महीने में FANGMAN stocks 10-30 फीसदी तक टूटे है जबकि Nasdaq अपने हाल के हाई से करीब 14 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। तमाम ग्लोबल फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी दबाव देखने को मिला है और यह अपने पिक से 30-60 फीसदी तक टूट गए है। जौमेटो भी अपने पिक से 40 फीसदी टूट गया है। जो कि बढ़ती पूंजी लागत से जुड़ी चिंताओं का संकेत है।

                            जैफरीज का कहना है कि आगे भारतीय बाजार दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में बेहतर स्थिति में रहेगा। ब्रोकरेज हाउस का यह भी कहना है कि वर्तमान में भारी गिरावट के बाद जौमेटो का शेयर काफी आर्कषक नजर आ रहा है। जैफरीज ने इस स्टॉक के लिए 175 रुपये के अपने टार्गेट में कोई बदलाव नहीं किया है। उसका यह भी मानना है कि किसी तेजी में यह स्टॉक 240 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। हालांकि नीचे की तरफ इसके लिए 70 रुपये के आसपास सपोर्ट दिख रहा है ।

                              JANUARY 27, 2022 / 11:52 AM IST

                              Cryptocurrency Price: बीते तीन महीनों में सबसे अधिक कल बिटकॉइन की कीमतों में तेजी नजर आई। फेडरल रिजर्व द्वारा संकेत दिए जाने के बाद कि वह जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर देगा, जिसका असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर नजर आया। अस्थिर व्यापार में लाभ कम करने से पहले बिटकॉइन की कीमत तीन महीने में सबसे अधिक बढ़ी। बाजार मूल्य के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 6.4% से बढ़कर 38,927 डॉलर हो गई, इससे पहले कि लाभ में लगभग आधे की कटौती हुई। 15 अक्टूबर के बाद से यह बढ़ोतरी सबसे अधिक थी। केंद्रीय बैंक की नीति बैठक के समापन के बाद अन्य जोखिम परिसंपत्तियों के मूल्य में उतार-चढ़ाव आया। WaziX के COO सिद्धार्थ मेनन, "क्रिप्टोकरेंसी में लगातार गिरावट जारी है। इसका अगला सपोर्ट 30,140 डॉलर पर है। बिटक्वाइन के मौजूदा पोजीशन को देखते हुए हम इस लेवल ( 30,140 डॉलर ) के बाद तेजी नजर आ सकती है।

                                JANUARY 27, 2022 / 11:35 AM IST

                                Navin Fluorine का शेयर इस बात का जबरदस्त उदाहरण है । पिछले 8 साल में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक 55.26 रुपये (24 जनवरी 2014 की क्लोजिंग प्राइस) से बढ़कर 3803 रुपये ( 25 जनवरी 2022 की क्लोजिंग प्राइस एनएसई पर ) पर पहुंच गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में करीब 6800 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से यह स्टॉक मुनाफावसूली के दबाव में रहा है। पिछले 1 महीने में Navin Fluorine 4245 रुपये से गिरकर 3803 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीनों में यह केमिकल स्टॉक साइडवेज रहा है। इस अवधि में यह 3681.25 रुपये से बढ़कर 3803 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में यह शेयर 3 फीसदी भागा है। वहीं पिछले 1 साल में यह शेयर 2470 रुपये से बढ़कर 3803 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

                                इस स्टॉक पर बात करते हुए च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में अभी भी तेजी की बढ़ी संभावनाएं है। इसका चार्ट पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस केमिकल स्टॉक को वर्तमान भाव पर 4000-42000 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए 3600 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।

                                  JANUARY 27, 2022 / 11:20 AM IST

                                  यूएस सेंट्रल बैंक के कल की कमेंट्री के प्रभाव के अलावा कुछ और भी कारण है जो भारतीय बाजार पर दबाव बना रहे हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

                                  कच्चा तेल 90 डॉलर के पार

                                  रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 7 साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव फिर 90 डॉलर के पास पहुंच गया है।

                                  बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव

                                  यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के कारण अमेरिका सहित तमाम नाटो देश रूस के खिलाफ खड़े नजर आ रहे है। रूस ने यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर 1 लाख से ज्यादा सैनिक इक्टठा कर लिएं है जिससे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। नाटो देश और अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि अगर वह आक्रमक रवैया नहीं छोड़ता है तो उसपर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इस सबकी वजह से क्रूड की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

                                  बजट के पहले की अनिश्चितता

                                  यूनियन बजट के पहले बाजार में घबराहट दिखाई दे रही है। बाजार में इस तरह की अफवाहें है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में रिवीजन हो सकता है। बता दें कि वर्तमान में सरकार इक्विटी इन्वेस्टमेंट पर 10 फीसदी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लेती है।

                                  तीसरी तिमाही के नतीजों में किसी पॉजिटीव सरप्राइस का अभाव

                                  दिसंबर तिमाही के नतीजे अभी तक निवेशकों को खुश करने में सफल नहीं रहे हैं। कंपनियों की कमाई उम्मीद के आसपास ही रही है। लेकिन कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इनके मार्जिन पर प्रभाव देखने को मिला है जिससे एनालिस्ट अगले वित्त वर्ष के मुनाफे के अनुमान में कटौती करते नजर आ रहे हैं।

                                    JANUARY 27, 2022 / 11:02 AM IST

                                    AGS Transact Technologies IPO का शेयर अलॉटमेंट आज किया जा सकता है। 3 दिन की बिडिंग में 680 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू को 7.79 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि इसके रिटेल हिस्से को 3.08 गुना सब्सक्राइब किया गया था। मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, AGS Transact Technologies IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) आज 5 रुपए है। इसलिए, निवेशकों को बेहद उत्सुकता से शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है। हालांकि, शेयर अलॉटमेंट की घोषणा हो जाने के बाद, निवेशक BSE की वेबसाइट या IPO के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

                                      JANUARY 27, 2022 / 10:46 AM IST

                                      CIPLA पर जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

                                      JEFFERIES ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1093 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q3 रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहा है जबकि EBITDA और मुनाफा उम्मीद से कम देखने को मिला है। वहीं महंगे रॉ मटीरियल और लॉजिस्टिक लागत से मार्जिन पर दबाव नजर आया है। इसकी वजह से इन्होंने इसका FY23/24 अनुमान 2 प्रतिशत घटाया है।

                                      CITI ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1120 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्रमुख मार्केट में मोमेंटम कायम है। दूसरी तरफ लागत के दबाव के बावजूद तिमाही आधार पर कंपनी की मार्जिन बेहतर दिखाई दी है। वहीं FY22 के ऊंचे बेस पर भी मुनाफे में बेहतर ग्रोथ मुमकिन है।

                                      CLSA ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेय का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। भारत और US बिक्री से कंपनी के नतीजों को सपोर्ट मिला है। इस समय लंबी अवधि के ग्रोथ संभावनाओं के लिहाज से वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है।

                                        JANUARY 27, 2022 / 10:26 AM IST

                                        आज के टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई

                                        Choice Broking के सुमित बगड़िया की इंट्राडे कॉल

                                        Infosys: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -1801 रुपए, स्टॉप लॉस -1691 रुपए

                                        Hero Motocorp: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -2875-3000 रुपए, स्टॉपलॉस - 2675 रुपए

                                        IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

                                        इक्विटास होल्डिंग: खरीदें -104 रुपए, टार्गेट -115 रुपए, स्टॉप लॉस - 97 रुपए

                                        हिंडल्को इंडस्ट्रीज : खरीदें - 480 रुपए, लक्ष्य -510 रुपए , स्टॉप लॉस -459 रुपए

                                          JANUARY 27, 2022 / 10:14 AM IST

                                          CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक टाटा संस चेयरमैन N Chandra पीएम मोदी से मिलेंगे । Air India के हैंडओवर से पहले मुलाकात होगी। आज Air India के नए बोर्ड का गठन होगा। AI Express और Air Asia India मर्जर जल्द संभव है।

                                            JANUARY 27, 2022 / 10:06 AM IST

                                            Petrol Diesel Price Today 27th January: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का चौथा दिन गुरुवार राहत भरा रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 58वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

                                              JANUARY 27, 2022 / 9:56 AM IST

                                              MARUTI पर जानिए क्या है ब्रोकरेज हाउस की राय

                                              MORGAN STANLEY की MARUTI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 10600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इंवेंटरी का स्तर कम है लेकिन ऑर्डर बुक मजबूत है। नए मॉडल के साइकल से वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है जबकि इन्होंने FY24 के लिए EPS अनुमान 11% बढ़ाया है। Macquarie ने Maruti पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9753 रुपये तय किया है।

                                              CREDIT SUISSE ने MARUTI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8,759 रुपये से बढ़ाकर 10,389 रुपये तय किया है। इन्होंने FY23/24 के लिए EPS अनुमान 3-4% बढ़ाया है। मौजूदा स्तरों पर वैल्युएशन महंगा नहीं है। मार्केट शेयर, रिप्लेसमेंट डिमांड और सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। CITI ने MARUTI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9500 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी की गाड़ियों की डिमांड का ट्रेंड बेहतर है और प्राइसिंग का माहौल अच्छा है। नए लॉन्चेंज से FY23 में पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

                                              GOLDMAN SACHS ने MARUTI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 10100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के Q4 में मार्जिन और सुधरने की उम्मीद है। वहीं 100% प्रोडक्शन लेवल पर लौटने की तस्वीर साफ नहीं है।

                                                JANUARY 27, 2022 / 9:42 AM IST

                                                Air India: सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India News) आज यानी 27 जनवरी को टाटा ग्रुप (Tata Group) को सौंप दी जाएगी। एयर इंडिया के स्टाफ को एक मेल करके कंपनी के डायरेक्टर फाइनेंस विनोद हेजमादी (Vinod Hejmadi) ने कहा है कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को 27 जनवरी 2022 को तय किया गया है। 24 जनवरी को बैलेंस शीट टाटा ग्रुप को दी जा चुकी है। ताकि टाटा इसकी समीक्षा कर सके। एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया के तहत टाटा ग्रुप ने 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सरकार की तरफ से लगी बोली जीती थी। टाटा समूह ने 18000 करोड़ रुपये में बोली जीती थी। 27 जनवरी को एयरलाइन के हस्तांतरण के समय DIPAM, वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल रहेंगे और साथ ही Tata ग्रुप के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

                                                  JANUARY 27, 2022 / 9:29 AM IST

                                                  आज आने वाले नतीजे

                                                  आज Bharat Heavy Electricals, Punjab National Bank, RBL Bank, Canara Bank, Indus Towers, Accelya Solutions India, AIA Engineering, Arvind, Aurionpro Solutions, Birlasoft, CG Power and Industrial Solutions, Chalet Hotels, Coforge, Colgate-Palmolive, Dalmia Bharat, Exxaro Tiles, Fino Payments Bank, GHCL, Gujarat Mineral Development Corporation, Home First Finance Company, HSIL, Laurus Labs, LIC Housing Finance, Mahindra Logistics, CE Info Systems, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India Asset Management, PSP Projects, Route Mobile, Transport Corporation of India, Vaibhav Global, Wabco India और Wockhardt के नतीजे आएंगे, इन पर बाजार की नजर रहेगी।

                                                    JANUARY 27, 2022 / 9:23 AM IST
                                                    Market Open: यूएस फेड ने मार्च में ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए है। जिसके चलते ग्लोबल बाजार सहित भारतीय बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 27 जनवरी को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 09.20 बजे के आसपास 981.97 अंक यानी 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 56,876.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 279.50 अंक यानी 1.62 फीसदी टूटकर 16,998.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।
                                                    निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट हावी है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
                                                    यूएस फेड के फैसले के बाद सोने के भाव में 600 रुपये की गिरावट आई है। MCX पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। MCX पर गोल्ड में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
                                                      JANUARY 27, 2022 / 9:15 AM IST

                                                      निफ्टी पर रणनीति

                                                      निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 17290-17340 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17390-17440 है। इसका बेस जोन 17060-16980 और बड़ा बेस जोन 16872-16810 है। बजट के करीब DIIs की खरीदारी खेल बदल सकती है। 17500 निकला तो सेंटिमेंट में बड़ा बदलाव होगा। 17000/ 17200 पर पुट राइटिंग, 17500/ 17400 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। 17060-16980 के नीचे ही शॉर्ट के बारे में सोचें, 17200-231 के ऊपर मजबूती दिख सकती है। 17200-16980 जोन में ट्रेड से बचें। 16980 के नीचे हाल के निचले स्तरों को टेस्ट कर सकते हैं।

                                                      निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                      सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37848-38040 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 38304-38480 है। बेस जोन 37310-37210 है। बड़ा बेस जोन 37020-36810 है। मजबूत नतीजों के बाद बैंकों की चाल बिलकुल अलग है। 37000 के ऊपर शॉर्ट बिलकुल नहीं करें, इसके नीचे ही सोचें। 37000 के नीचे फिसले तो 36810 और 36600 के स्तर संभव है।

                                                        JANUARY 27, 2022 / 9:06 AM IST


                                                        Market at Pre-Open- कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 09.03 बजे के आसपास 516.84 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 57,341.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 164.10 अंक यानी 0.69 फीसदी टूटकर 17096 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                          JANUARY 27, 2022 / 8:59 AM IST

                                                          कोयला मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनियों के कैपेक्स में हुई 28.33% की ग्रोथ

                                                          सरकार ने बुधवार को कहा कि कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के केंद्रीय सार्वजिनक क्षेत्र के उद्यमों (Central Public Sector Enterprises (CPSEs) का दिसंबर, 2021 को समाप्त अवधि के लिए पूंजीगत व्यय (capex) सालाना आधार पर 28.33 प्रतिशत बढ़कर 12,605.75 करोड़ रुपये हो गया है। कोयला मंत्रालय का अपने CPSEs के जरिये दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए पूंजीगत व्यय 9,822.28 करोड़ रुपये रहा था।

                                                          कोयला मंत्रालय ने एक बयाना में कहा, "दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए पिछले साल की 9,822.28 करोड़ रुपये की तुलना में, कोयला मंत्रालय के सीपीएसई (CPSEs) ने 12,605.75 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च किया है, जिससे COVID-प्रभावित अर्थव्यवस्था को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है।" यह पूंजीगत व्यय कोयला मंत्रालय के वार्षिक लक्ष्य का 75 प्रतिशत है ऐसा बयान में आगे कहा गया है।

                                                            JANUARY 27, 2022 / 8:51 AM IST

                                                            Vedanta के डिमर्जर की रूपरेखा मार्च के अंत तक हो जाएगी जारी- अनिल अग्रवाल

                                                            मेटल और माइनिंग ग्रुप Vedanta Ltd केचेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि वेदांता अपने अहम बिजनेस वर्टिकल्स को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में विभाजित करने की योजना की रूपरेखा मार्च के अंत तक घोषित कर देगी । उन्होंने कहा कि ऐसा करने का लक्ष्य निवेशकों के लिए वैल्यू क्रिएट करना, कंपनी के कारोबार को सरल और आसान करना है। बता दें कि कंपनी का जिंक बिजनेस पहले से ही एक सब्सिडियरी के तौर पर बाजार में लिस्टेड है। इसके अलावा अब कंपनी के एल्युमिनियम, आयरन और स्टील के साथ ही तेल और गैस कारोबार को भी अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रुप में गठित करने की योजना है।

                                                            पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में अनिल अग्रवाल ने कहा कि इससे कंपनी के स्टेक होल्डरों के लिए वैल्यू अनलॉक होगी और यह अलग-अलग कंपनियां ज्यादा बेहतर तरीके से अपने सेक्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगी और लॉन्ग टर्म में बेहतर ग्रोथ दे सकेंगी। उन्होंने इस बातचीत में कहा कि यह डीमर्जर स्वाभाविक प्रक्रिया के तौर पर हो रहा है। बाजार काफी अच्छा है और वेदांता के अलग-अलग डिवीजन में अच्छा प्रोडक्शन हो रहा है। हमारा मानना है कि अलग-अलग कारोबार के लिए अलग-अलग कंपनियों के गठन से अच्छी वैल्यू क्रिएट होगी। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि अगले 1 से डेढ़ महीने में या मार्च के खत्म होने से पहले हम अपनी इस डीमर्जर की रूपरेखा पेश कर देंगे।

                                                              JANUARY 27, 2022 / 8:36 AM IST

                                                              आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                              LKP Securities के Rupak De का कहना है कि आगे इंडेक्स में कमजोर कायम रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि निफ्टी में 17150 के ऊपर को मजबूत ट्रेड बाजार में एक रिलीफ रैली ला सकती है। वहीं अगर 17,150 के नीचे फिसलता है तो यह गिरावट 17000 तक जा सकती है।

                                                              YES Securities के अमर अंबानी का कहना है कि निफ्टी में अभी 500 अंकों की गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि स्टॉक मार्केट यूनियन बजट के नजदीक आने के साथ ही करेक्शन के चलते काफी हल्का और अच्छा हो गया है। जो इस समय अच्छे शेयरों में खरीदारी का मौका दे रहा है। इसके अलावा अभी तक कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे हैं। ओमीक्रोन ने भी इकोनॉमी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है। बाजार का स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है। हमें इस बात का विश्वास है कि निफ्टी 2022 में 2021 से भी ऊंची छलांग लगा सकता है।

                                                              Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि आगे बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। निवेशक फेड की मीटिंग के नतीजों का इंतजार कर रहे है। इसके सिवा बजट के पहले की अनिश्चितताएं, कंपनियों के नतीजो का मौसम और मंथली एक्सपायरी इस उतार-चढ़ाव को और बढ़ावा देगा। ऐसे में ट्रेडरों को बहुत लिवरेज्ड पोजिशन लेने से बचना होगा और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। वहीं निवेशक इस गिरावट को क्वालिटी शेयरों में अच्छे भाव पर खरीदारी का मौका समझ सकते है।

                                                                JANUARY 27, 2022 / 8:31 AM IST

                                                                25 जनवरी को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                बाजार में मंगलवार लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और फेडरल रिजर्व की मीटिंग के पहले बाजार में मंगलवार को कमजोरी हावी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1545.67 अंक यानी 2.62 फीसदी टूटकर 57,491.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 468.05 अंक यानी 2.66 फीसदी गिरकर 17,149.10 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                बाजार की चाल पर बात करते हुए LKP securities के एस रंगनाथन ने कहा कि फेड की आगामी बैठक के पहले कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया और बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। इन गिरावट के सबसे बड़े शिकार नई युग के टेक्नोलॉजी आधारित शेयर हुए। इनमें एफआईआई ने भारी खरीदारी की थी और कमजोरी की स्थिति में ही उन्होंने ही भारी भगदड़ दिखाई है।

                                                                  JANUARY 27, 2022 / 8:20 AM IST

                                                                  फेड ने मार्च में ब्याज बढ़ाने के दिए संकेत

                                                                  अमेरिका के FEDERAL RESERVE ने मार्च में ब्याज दरें बढ़ाने के साफ संकेत दिए है। मार्च में ही BOND खरीदारी रोकने और बैलेंसशीट घटाने का भी इशारा किया है। चेयरमैन Jerome Powell ने कहा- फेड आक्रामक कदम उठा सकता है।

                                                                    JANUARY 27, 2022 / 8:19 AM IST

                                                                    कोविड प्रतिबंधों के चलते जनवरी में FMCG की बिक्री 10% गिरी

                                                                    रिटेल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Bizom के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने के पहले 15 दिनों में FMCG सेक्टर की बिक्री में महीने दर महीने आधार पर 9.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। FMCG सेक्टर की बिक्री पर कोरोना महामारी के फैलाव के चलते लागू प्रतिबंधों का असर देखने को मिला है। गौरतलब है कि Bizom 75 लाख रिटेल स्टोरों पर सेल्स के आंकड़ें ट्रैक करती है। Bizom ने अपने हालिया रिपोर्ट में कहा है कि इस अवधि में एक्टिव किराना स्टोरों की संख्या में 8.4 फीसदी की गिरावट आई है। यह एक्टिव किराना आउटलेट का मतलब ऐसी किराना दुकानों से है जो अपनी पूरी क्षमता से चल रही है।

                                                                      JANUARY 27, 2022 / 8:17 AM IST

                                                                      Adani Wilmar IPO - Adani Wilmar का 3 दिनों का आईपीओ ऑफर 27 जनवरी 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ की प्राइस बैंड 218-230 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 3600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। Adani Wilmar ने मंगलवार को बताया है कि उसने एंकर निवेशकों से 940 करोड़ रुपये जुटा लिया है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। बता दें कि ऑफर फॉर सेल में अक्सर कंपनी के प्रमोटर और दूसरे शेयर धारक अपनी हिस्सेदारी बेचती है।

                                                                      जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

                                                                      Choice Broking ने भी इस आईपीओ को 'SUBSCRIBE' करने की सलाह दी है। Choice Broking का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन दूसरी समकक्ष कंपनियों की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आगे कंपनी के खाद्य तेल कारोबार में अच्छी मजबूती की उम्मीद है। इसके अलावा फूड और एफएमजीसी बिजनेस सेगमेंट में भी व्यापक ग्रोथ की संभावना है जिसका कंपनी को फायदा होगा।

                                                                      Angel One ने अपने एक नोट में कहा है कि Adani Wilmar की अपनी एक मजबूत ब्रांड पहचान है। इसका डिस्ट्रीब्यूएशन नेटवर्क काफी व्यापक है। कंपनी का फाइनेंशिल ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है और इसकी ROE भी काफी हेल्दी है। इन सभी पॉजिटीव फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए इस आईपीओ का वैल्यूएशन काफी आर्कषक नजर आ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीओ में सब्सक्राइब करने की सलाह है। हालांकि एंजेल वन ने अपने नोट में यह भी कहा है कि कच्चे माल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

                                                                        JANUARY 27, 2022 / 8:14 AM IST

                                                                        मीडिया में RIL की बड़े कदम की तैयारी

                                                                        Money Control की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक Reliance Industries की मीडिया कारोबार में बड़े कदम की तैयारी है। Viacom18 की investors से 12000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। कंपनी ने Star & Disney India के पूर्व चेयरमैन उदय शंकर और James Murdoch जैसे दिग्गजों को अपने साथ जोड़ा है।

                                                                          JANUARY 27, 2022 / 8:13 AM IST

                                                                          विदेशी बाजार से संकेत

                                                                          जनवरी एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया पर दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 300 POINT से ज्यादा फिसला है। DOW FUTURES भी सवा सौ अंक नीचे नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार कल ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुए थे। FED के फैसले से अमेरिकी बाजार पर दबाव देखने को मिला। Dow कल 130 अंक गिरकर बंद हुआ । Dow ऊंचाई से करीब 600 अंक से ज्यादा फिसला जबकि S&P500 भी कल 0.20% गिरावट के साथ बंद हुआ। Microsoft के अच्छे नतीजों से Nasdaq सपाट बंद हुआ है। 1 महीने की ऊंचाई पर डॉलर इंडेक्स नजर आ रहा है औऱ यह 96.46 पर पहुंचा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से 7 साल की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर के पास फिर पहुंचा है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड चढ़कर 1.84% पहुंची है।

                                                                            JANUARY 27, 2022 / 8:11 AM IST

                                                                            Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।