Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 10, 2022 / 8:46 PM IST

UP Election Result 2022 LIVE: BJP की नियत, नीति और निर्णय लेने की क्षमता पर बोले मोदी, कहा- हमें एक पल भी नहीं गंवाना

UP Assembly Elections Results Live Updates: बीजेपी हेडक्वार्टर पर PM मोदी संबोधन जारी है। PM ने कहा कि आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है, पढ़ें सभी अपडेट्स...

UP Assembly Elections Results Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान खत्म हो गया। आज 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। CNC News-18 ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है, जबकि बीएसपी को 7 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है। नतीजे जारी होने से पहले

BJP की नियत, नीति और निर्णय लेने की क्षमता पर बोले मोदी
BJP की नियत, नीति और निर्णय लेने की क्षमता पर बोले मोदी
MARCH 10, 2022 / 8:46 PM IST

हमें जुट जाना है, एक पल भी गंवाना नहीं है, चुनौतियां कितनी ही कठिन क्यों न हों, लेकिन जीतने का संकल्प उससे भी बड़ा होता है। बड़े संकल्पों के साथ, बड़े सपनों के साथ, हर ऊंचाई को पार करने के इरादों के साथ देश को आगे बढ़ाना है। ये भव्य विजय, भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है: PM मोदी

    MARCH 10, 2022 / 8:35 PM IST

    यहां से हम दो पटरियों पर एक साथ तेजी से काम करने वाले हैं। एक तरफ गांव, गरीब, छोटे किसान और लघु उद्यमी के कल्याण पर हमारा जोर है। वहीं दूसरी तरफ देश के संसाधनों, देश की युवाशक्ति को नए अवसर देकर हम आत्मनिर्भरता के मिशन को तेज करना चाहते हैं: PM मोदी

      MARCH 10, 2022 / 8:34 PM IST

      मैं बनारस का सांसद होने के नाते, मेरे अनुभव से कह सकता हूं, यूपी के लोग ये बात समझ चुके हैं कि जाति को बदनाम करने वालों से, सम्प्रदाय को बदनाम करने वालों से अब दूर रहना है और राज्य के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है: PM मोदी

        MARCH 10, 2022 / 8:34 PM IST

        जांच एजेंसियों को रोकने के लिए ये लोग अपने ईकोसिस्टम के साथ मिलकर नए-नए तरीके खोजते हैं। इन्हें देश की न्यायपालिका पर भी भरोसा नहीं है। पहले हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करो, फिर जांच भी न होने दो, जांच की जाए तो उस पर दबाव बनाओ, ये उन लोगों की प्रवृत्ति है: PM मोदी

          MARCH 10, 2022 / 8:33 PM IST

          आज हम देख रहे हैं जो निष्पक्ष संस्थाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, ये लोग और उनका इकोसिस्टम, उन संस्थाओं को बदनाम करने के लिए मैदान में आ जाते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि घोटालों से घिरे लोग एकजुट होकर, अपने इकोसिस्टम की मदद से, इन संस्थाओं पर दबाव बनाने लगे हैं- PM मोदी

            MARCH 10, 2022 / 8:32 PM IST

            एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के नागरिक करके रहेंगे। इस चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए, आगे क्या होने वाला है, इसका इशारा कर दिया है- PM मोदी

              MARCH 10, 2022 / 8:26 PM IST

              इन चुनावों में मैंने लगातार हर विषय पर भाजपा का विजन लोगों के सामने रखा। इसके साथ ही जिस बात पर मैंने चिंता जताई थी, वो थी घोर परिवारवाद। मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं हूं, न ही मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है। मैं लोकतंत्र की चिंता करता हूं: PM मोदी

                MARCH 10, 2022 / 8:25 PM IST

                इन लोगों ने ऑपरेशन गंगा को क्षेत्रीय बनाने की भी कोशिश की। इन लोगों ने हर योजना को क्षेत्रवाद और सांप्रदायिकता का एक अलग रंग दिया है - यह भारत के भविष्य के लिए एक बड़ी चिंता है: PM मोदी

                  MARCH 10, 2022 / 8:24 PM IST

                  वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया प्रशंसा कर रही है लेकिन इस पवित्र कार्य पर, भारत की वैक्सीन पर सवाल उठाए गए। दुर्भाग्य की बात है कि जब यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र, भारतीय नागरिक फंसे हुए थे, तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रहीं थीं- PM मोदी

                    MARCH 10, 2022 / 8:23 PM IST

                    इस वैश्विक संदर्भ में, इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है कि देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस भावना को इस बार के बजट से और ऊर्जा मिली है- PM मोदी

                      MARCH 10, 2022 / 8:23 PM IST

                      इस वैश्विक संदर्भ में, इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है कि देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस भावना को इस बार के बजट से और ऊर्जा मिली है- PM मोदी

                        MARCH 10, 2022 / 8:21 PM IST

                        भारत का संबंध युद्ध में शामिल देशों से है - आर्थिक, सुरक्षा के लिहाज से, शिक्षा के लिहाज से और राजनीतिक रूप से भी। इन देशों से भारत की कई जरूरतें जुड़ी हुई हैं- PM मोदी

                          MARCH 10, 2022 / 8:20 PM IST

                          रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध दुनिया भर के हर देश को प्रभावित कर रहा है। भारत शांति के पक्ष में है और उम्मीद करता है कि विचार-विमर्श से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा- PM मोदी

                            MARCH 10, 2022 / 8:18 PM IST

                            मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जातिवाद में बांटकर वे उन जातियों और उन नागरिकों का अपमान करते थे। पूरे उत्तर प्रदेश का अपमान करते थे: PM मोदी

                              MARCH 10, 2022 / 8:17 PM IST

                              सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। आने वाले 5 सालों में भाजपा का हर कार्यकर्ता वहां इस दायित्व को जोर शोर से निभाने वाले है, ये विश्वास मैं आज पंजाब की जनता को देना चाहता हूं- PM मोदी

                                MARCH 10, 2022 / 8:14 PM IST

                                मैं आज पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे- PM मोदी

                                  MARCH 10, 2022 / 8:13 PM IST

                                  मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए- PM मोदी

                                    MARCH 10, 2022 / 8:12 PM IST

                                    कुछ ज्ञानी ये कहकर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है। 2014 के चुनाव नतीजे देखें, 2017, 2019 के नतीजे देखें और अब फिर 2022 में भी देख रहे हैं, हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है- PM मोदी

                                      MARCH 10, 2022 / 8:11 PM IST

                                      इन राज्यों की चुनौतियों भिन्न हैं, सबकी विकास यात्रा का मार्ग भिन्न है, लेकिन सबको जो बात एक सूत्र में पिरो रही है, वो है- भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास- PM मोदी

                                        MARCH 10, 2022 / 8:11 PM IST

                                        सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है- PM मोदी

                                          MARCH 10, 2022 / 8:06 PM IST

                                          तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है- PM मोदी

                                            MARCH 10, 2022 / 8:01 PM IST

                                            यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।- PM मोदी

                                              MARCH 10, 2022 / 8:00 PM IST

                                              कार्यकर्ताओं ने पूरा किया वादा

                                              चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है: PM मोदी

                                                MARCH 10, 2022 / 7:55 PM IST

                                                आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन- PM

                                                आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।- PM

                                                  MARCH 10, 2022 / 7:39 PM IST

                                                  जेपी नड्डा का संबोधन-

                                                  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज चुनाव के नतीजे, जो बीजेपी के पक्ष में एकतरफा आए हैं। उसकी विजय यात्रा के क्रम में इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग आए हैं। बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से मैं प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

                                                  नड्डा ने कहा- आज जो नतीजे आए हैं, जिसमें एकतरफा चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है। इसमें जो योगदान भारत की जनता ने किया है, वो बताता है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम, उनके द्वारा चलाई गई नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।

                                                  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी को लगातार चौथी बार आशीर्वाद मिला है। 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा और अब 2022 विधानसभा चुनाव।

                                                    MARCH 10, 2022 / 6:19 PM IST

                                                    उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा।

                                                      MARCH 10, 2022 / 6:08 PM IST

                                                      मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ ने जीत के बाद, लखनऊ में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में BJP की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं।

                                                        MARCH 10, 2022 / 5:28 PM IST

                                                        गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार की रिकॉर्ड अंतर से जीत

                                                        गाजियाबाद के साहिबाबाद से बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सुनील शर्मा ने दो लाख 10 हजार वोटो से जीत दर्ज की है। देश में यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले नोएडा में बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह ने 1,79,500 वोटों से जीते हैं।

                                                          MARCH 10, 2022 / 5:04 PM IST

                                                          योगी अखिलेश दोनों की जीत

                                                          उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दोनों ने क्रमशः गोरखपुर अर्बन और करहल, अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की। जहां BJP सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ती नजर आ रही है, वहीं समाजवादी पार्टी की इस बार सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है, जबकि मतगणना जारी है। आदित्यनाथ ने 1,02,000 वोटों के साथ सीट जीती, जबकि अखिलेश ने 61,000 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

                                                            MARCH 10, 2022 / 4:56 PM IST

                                                            गोरखपुर से जीते CM योगी

                                                            गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत दर्ज की है। सीएम योगी की अपनी सीट पर एक लाख दो हजार वोटों से जीत हुई है।

                                                              MARCH 10, 2022 / 4:28 PM IST

                                                              पंकज सिंह की ऐतिहासिक जीत

                                                              नोएडा से बीजेपी उम्मीदवार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज ने सिंह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंकज सिंह की नोएडा सीट पर 1,79,500 वोटों से जीत हुई

                                                                MARCH 10, 2022 / 4:25 PM IST

                                                                पंकज सिंह की ऐतिहासिक जीत

                                                                नोएडा से बीजेपी उम्मीदवार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज ने सिंह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंकज सिंह ने नोएडा में 1,79,500 वोटों से जीत दर्ज की है।

                                                                  MARCH 10, 2022 / 2:47 PM IST

                                                                  स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे

                                                                  इस बीच, इस चुनाव में दलबदल के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक, स्वामी प्रसाद मौर्य, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से 21,000 से अधिक मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। भाजपा सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री मौर्य चुनाव से ठीक पहले सपा में चले गए थे। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

                                                                  7 सीटों और लगभग 6 प्रतिशत वोट शेयर से, कांग्रेस सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद यूपी में 1 सीट और 2.4 प्रतिशत वोट शेयर पर सिमट गई है, प्रियंका अकेले ही 160 रैलियों और 40 से अधिक रोड शो कर रही थीं।

                                                                    MARCH 10, 2022 / 2:41 PM IST

                                                                    मेरठ की सभी 3 सीटों पर हारे RLD-SP गठबंधन

                                                                    मेरठ की तीनों सीटों पर RLD-SP गठबंधन हार रहा है। अखिलेश और जयंत ने सबसे पहले मेरठ में एक रैली में गठबंधन का ऐलान किया था।

                                                                      MARCH 10, 2022 / 2:14 PM IST

                                                                      लखनऊ की 9 में से 7 सीटों पर बीजेपी आगे

                                                                      उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट- लखनऊ की 9 में से 7 सीटों पर बीजेपी आगे, सपा 2 पर आगे है।

                                                                        MARCH 10, 2022 / 2:08 PM IST

                                                                        योगी आदित्यनाथ बड़े अंतर से आगे

                                                                        योगी आदित्यनाथ अपने निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर शहर में 29,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                                          MARCH 10, 2022 / 2:02 PM IST

                                                                          UP Elections: 1985 के बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी बनी BJP

                                                                          यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजें बहुत कुछ कहते हैं। क्या कहते हैं यह सुनने के लिए आपको थोड़ा ध्यान होगा। यूपी की सत्ता में भाजपा की वापसी का संकेत तो एग्जिट पोल ने दे दिया था। इसलिए यूपी के नतीजों ने सपा गठबंधन को छोड़ किसी को हैरान नहीं किया। लेकिन, 2017 के मुकाबले कम ताकत (कम सीटों) के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा ने देश के पॉलिटिकल फ्यूचर का संकेत दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

                                                                            MARCH 10, 2022 / 1:41 PM IST

                                                                            उत्तर प्रदेश में दोपहर 01:30 बजे तक के रुझान

                                                                              MARCH 10, 2022 / 1:17 PM IST

                                                                              अयोध्या, काशी और मथुरा में भगवा उछाल

                                                                              अयोध्या, वाराणसी और मथुरा की 18 सीटों में से बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट पर मामूली बढ़त बना ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) तीन सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                              आज के रुझानों में बीजेपी मथुरा जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों-छटा, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव पर आगे चल रही है। अयोध्या में बीजेपी तीन सीटों अयोध्या, रुदौली और बीकापुर पर आगे चल रही है। इन सीटों पर सपा पीछे चल रही थी, लेकिन उसके उम्मीदवार दूसरी दो सीटों मिल्कीपुर और गोशैनगंज पर आगे चल रहे थे।

                                                                              वाराणसी जिले की आठ सीटों में से बीजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें पिंद्रा, अजगरा, शिवपुर, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट, वाराणसी दक्षिण और सेवापुरी शामिल हैं।

                                                                                MARCH 10, 2022 / 12:46 PM IST

                                                                                वाराणसी की सभी आठ विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                  MARCH 10, 2022 / 12:30 PM IST

                                                                                  रायबरेली से बीजेपी की अदिति सिंह 4100 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस से बीजेपी में हुई थीं शामिल।

                                                                                    MARCH 10, 2022 / 12:14 PM IST

                                                                                    गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सोच लिया कि राम राज्य लाना है और राम राज्य की शुरूआत हो गई है। एक नया उत्तर प्रदेश, एक नया भारत उस दिशा में प्रदेश की जनता ने भविष्य चुना है।

                                                                                      MARCH 10, 2022 / 11:27 AM IST

                                                                                      नोएडा सीट से BJP के पंकज सिंह आगे, गाजियाबाद में अतुल गर्ग आगे

                                                                                      उत्तर प्रदेश के नोएडा विधान सभा सीट से BJP के पंकज सिंह 30,931 वोटों से आगे चल रहे हैं। नोएडा से पंखुड़ी पाठक पीछे चल रही हैं। गाजियाबाद विधानसभा सीट से BJP के अतुल गर्ग 4,380 वोटों से आगे चल रहे हैं। BSP के कृष्ण कुमार और सपा के विशाल वर्मा में कांटे की टक्कर है। समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद बसपा के कृपा राम शर्मा हैं।

                                                                                        MARCH 10, 2022 / 10:53 AM IST

                                                                                        उत्तर प्रदेश में BJP 266 सीटों पर आगे चल रही है

                                                                                          MARCH 10, 2022 / 10:43 AM IST

                                                                                          जानिए किस राज्य में कितनी महिला उम्मीदवार हैं

                                                                                            MARCH 10, 2022 / 10:27 AM IST

                                                                                            उत्तर प्रदेश में BJP निकली सपा से आगे

                                                                                            यूपी में बीजेपी को सपा से दोगुनी से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। UP के 336 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें समाजवादी पार्टी को सिर्फ 89 सीटों पर बढ़त मिली है। BJP गठबंधन के सहयोगी दलों को भी राज्य के वोटर्स का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। रुझानों में अपना दल के नौ प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

                                                                                              MARCH 10, 2022 / 9:06 AM IST

                                                                                              Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आप की होगी जीत, सट्टा बाजार का अनुमान

                                                                                              सट्टा बाजार (Satta Bazaar predictions) का अनुमान, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा ही सरकार बनाएगी, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) बड़े अंतर से कांग्रेस को शिकस्त देते हुए सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी

                                                                                              पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                                                                MARCH 10, 2022 / 9:03 AM IST

                                                                                                उत्तर प्रदेश का स्ट्राइक रेट

                                                                                                उत्तर प्रदेश में BJP का स्ट्राइक रेट 15 फीसदी से ऊपर है जबकि सपा का स्ट्राइक रेट 8 फीसदी से थोड़ा ऊपर है। वहीं BSP और कांग्रेस के स्ट्राइक रेट्स एक फीसदी से भी कम है।

                                                                                                  MARCH 10, 2022 / 8:51 AM IST

                                                                                                  उत्तर प्रदेश की 95 सीटों के रुझान में BJP 50 पर आगे

                                                                                                  उत्तर प्रदेश में अब तक 95 सीटों के रुझान आए हैं। जिसमें BJP 51, सपा 35, कांग्रेस और बसपा 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

                                                                                                    MARCH 10, 2022 / 8:43 AM IST

                                                                                                    हॉट सीट के अपडेट्स

                                                                                                    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (BJP) गोरखपुर से आगे चल रहे हैं। करहल से अखिलेश यादव (सपा) आगे चल रहे हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य सिराथू (बीजेपी) से आगे, फजील नगर से स्वामी प्रसाद मौर्या (सपा) पीछे, श्रीकांत शर्मा मथुरा (बीजेपी) से आगे, ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद सीट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                      MARCH 10, 2022 / 7:18 AM IST

                                                                                                      करहल सीट पर रहेगी सबकी नजर

                                                                                                      उत्तरप्रदेश में वैसे तो कई विधानसभा सीट हैं जो हॉट हैं और जिन पर सभी की नजरें रहेंगी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा करहल विधानसभा सीट की है। यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला BJP प्रत्याशी बघेल से है।

                                                                                                        MARCH 10, 2022 / 7:05 AM IST

                                                                                                        उत्तर प्रदेश में 750 से अधिक मतगणना हॉल

                                                                                                        उत्तरप्रदेश में 750 से अधिक मतगणना हॉल बनाए गए हैं। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से नतीजे रिकॉर्ड किए जाएंगे। बता दें कि सूबे में 403 विधानसभा सीटें हैं।

                                                                                                          MARCH 10, 2022 / 6:50 AM IST

                                                                                                          उत्तर प्रदेश में साल 2017 में किसे मिली थी कितनी सीटें

                                                                                                          उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 61.04 फीसदी वोटिंग हुई थी। BJP ने यह चुनाव बिना सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट किए लड़ा था। उनके सामने राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनौती दे रहे थे। सपा और कांग्रेस ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश की 403 विधान सभा सीटों में से BJP को 312 सीटें मिली थी, जबकि उसके गठबंधन को मिलाकर 325 सीटों के साथ जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली थी।

                                                                                                            MARCH 10, 2022 / 6:33 AM IST

                                                                                                            2017 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में मामूली गिरावट

                                                                                                            चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार 60.80 फीसदी लोगों ने वोट डाले है। जबकि 2017 में यह आंकड़ा 61.11 फीसदी था। साल 2017 में 63.38 फीसदी महिलाओं वोट डाले थे। इस बार यह 62.24 फीसदी रह गया। वहीं पुरुषों ने 0.35 फीसदी अधिक मतदान किया। 2017 में इनका आंकड़ा 59.21 फीसदी था, जबकि इस बार 59.56 फीसदी रहा।

                                                                                                              MARCH 10, 2022 / 6:07 AM IST

                                                                                                              उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज आएंगे नतीजे

                                                                                                              इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले इस बार 0.31 प्रतिशत मतदाताओं ने कम वोट डाले। यानी पिछली बार 14.16 करोड़ मतदाताओं में से 8.65 करोड़ लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार 15.02 करोड़ में 9.13 करोड़ ने मतदान किया। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। साढ़े आठ बजे से EVM की भी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहेगी।