Get App

Cyclone Dana Photos: ओडिशा-बंगाल में दाना ने मचाई तबाही, पेड़ और घर हवा में उड़ गए, जन जीवन अस्त-व्यस्त

Cyclone Dana News: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर जहां पेड़ और घर हवा में उड़ गए, तो वहीं कई जगहों पर सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है। तूफान ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। दीघा में तूफानी हवाओं के चलते बड़े-बड़े पेड़ जमीन से उखड़ गए। तूफान उत्तर ओडिशा तट को पार कर गया है

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 26, 2024 पर 00:00
Cyclone Dana Photos: ओडिशा-बंगाल में दाना ने मचाई तबाही, पेड़ और घर हवा में उड़ गए, जन जीवन अस्त-व्यस्त

चक्रवात दाना की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में में पानी भरा हुआ गया है तो वहीं बंगाल में एक नागरिक की मौत की भी खबर है। (Image PTI)

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे कोलकात शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि पिछले 24 घंटे में सुबह 11.30 बजे तक 100 mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। (Image PTI)

वहीं इस तूफान के कारण ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक महिला की मौत भी हो गई। जानकारी के मुताबिक, वह करीब 82 साल की थी, जो तूफान से बचने के लिए आश्रय स्थल में गई थी, जहां उनकी मौत हो गई। (Image PTI)

वहीं तूफान को लेकर मौसम विभाग के डीजी डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि यह धीरे-धीरे अभी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और शाम तक यह कमजोर होते हुए एक गहरे दबाव में बदल सकता है। (Image PTI)

पड़ोसी राज्यों में इस तूफान ने काफी तबाही मचाई है। शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश भी देखने को मिली है। वहीं इन हिस्सों में गुरुवार रात से हल्की बारिश हुई थी। (Image PTI)

दाना को लेकर ओडिशा सरकार के विशेष सचिव गंगाधर नायक ने कहा है कि लैंडफॉल के बाद बालेश्वर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं बता आपको बता दें कि बालेश्वर अब तक बहुत ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला है। (Image PTI)

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि अब तक इस तूफान के प्रभाव से करीब 6 लाख लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। (Image PTI)

ओडिशा के मयूरभंज में तटीय इलाकों से करीब 10 हजार लोगों को निकाला गया है। वहीं सभी लोगों को आश्रय गृहों में पहुंचाया दिया गया है। तटीय इलाकों से 10 लाख लोगों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया है। (Image PTI)

वहीं इस तूफान के कारण कई सारी ट्रेनें भी रद्द की गई है। लेकिन रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही स्थिति में सुधार हो जाएगा। (Image PTI)

पहले इस तूफान को लेकर आशंका थी की ये तूफान काफी तबाही मचा सकती है। लेकिन अब तक इससे ज्यादा नुकसान नहीं देखने को मिला है। (Image PTI)

जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर चक्रवाती तूफान की लैंडफाल प्रक्रिया 5 से 6 घंटे का समय लगता है। इससे अलग चक्रवाती तूफान 'दाना' की लैंडफाल प्रक्रिया में करीबन 8 घंटे का समय लगा था। यही कारण रहा की इस तूफान ने उम्मीद से बहुत कम तबाही मचाई है। (Image PTI)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें