Get App

विक्रांत मैसी की बेस्ट फिल्में: 12th Fail से सेक्टर 36 तक, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने 2025 में एक्टिंग से रिटायर होने की घोषणा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में परिवार और निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। फैंस उनकी फिल्मों गैसलाइट , 12th फेल, छपाक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर, सेक्टर 36 नेटफ्लिक्स पर और मिर्जापुर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 18:56
विक्रांत मैसी की बेस्ट फिल्में: 12th Fail से सेक्टर 36 तक, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में

विक्रांत ने अपने सोसल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। उन्होंने फैंस को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब उनके लिए खुद को नए सिरे से संतुलित करने और अपने परिवार के पास लौटने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक पति, पिता, बेटे और अभिनेता के तौर पर अपनी भूमिकाओं पर ध्यान देना चाहते हैं।(image source: google)

विक्रांत ने आगे लिखा कि 2025 में वह आखिरी बार अपने फैंस से मिलेंगे, और इसके बाद वह सही समय तक एक्टिंग से दूर रहेंगे। उन्होंने अपनी आगामी दो फिल्मों और अपने करियर की यादगार पलों के लिए भी फैंस का आभार व्यक्त किया।(image source: google)

फैंस विक्रांत की कुछ बेहतरीन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं। उनकी फिल्म सेक्टर 36, जिसे इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी।(image source: google)

सारा अली खान और चित्रांगदा सिंह के साथ विक्रांत की फिल्म गैसलाइट को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।(image source: google)

मिर्जापुर में बबलू पंडित का किरदार निभाने के बाद विक्रांत ने दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, पहले सीजन में उनके किरदार की मौत ने फैंस को झकझोर दिया था। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।(image source: google)

दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत की फिल्म छपाक एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।(image source: google)

विक्रांत की फिल्म 12th फेल ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी और उन्हें एक खास पहचान दिलाई। यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। वहीं, उनकी हालिया फिल्म द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा अभी बाकी है।(image source: google)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें