Get App

SM Krishna Death: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा नहीं रहे, यहां देखिए उनका राजनीतिक सफर

 SM Krishna Death News: पूर्व कर्नाटक मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1960 में राजनीति शुरू की और मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विदेश मंत्री जैसे अहम पदों पर कार्य किया। 2023 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। टेनिस प्रेमी कृष्णा ने 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन किया

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 12:39
SM Krishna Death: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा नहीं रहे, यहां देखिए उनका राजनीतिक सफर

कर्नाटक सरकार ने पूर्व सीएम के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।(source: Karnataka govt.)

एस एम कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। एस एम कृष्णा के पिता का नाम एस सी मल्लैया है।(source: Karnataka govt.)

कृष्णा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मैसूर के महाराजा कॉलेज से की थी। फिर बेंगलुरु के एक सरकारी कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की थी। 1964 में उन्होंने प्रेमा से शादी की थी।(source: Karnataka govt)

एस एम कृष्णा को भारतीय राजनीति में उनके अहम योगदान के लिए साल 2023 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।(source: Karnataka govt.)

एस एम कृष्णा ने 1960 के आस पास अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1962 में उन्होंने मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत लिया था।(source: Karnataka govt.)

कृष्णा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक के डिप्टी सीएम और MLC भी रहे।(image source: Karnataka govt.)

मार्च 2017 में एस एम कृष्णा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। जनवरी 2023 में कृष्णा ने ऐलान किया था कि वो अब एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं रहेंगे।(source: Karnataka govt)

एम एम कृष्णा ने जॉन एफ कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार किया था। कैनेडी राष्ट्रपति चुने गए। फिर कैनेडी ने कृष्णा की जमकर तारीफ की थी।(source: Karnataka govt.)

कृष्णा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सर्विस से भी जुड़े रहे। उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद था। उन्हें पुरुषों के कपड़े डिजाइन करने और पढ़ने का भी शौक था।(source: Karnataka govt.)

MoneyControl News

First Published: Dec 10, 2024 12:39 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें