Get App

Mangrove Forest in Bali: पीएम मोदी ने बाली में G-20 नेताओं के साथ मैंग्रोव जंगल का किया दौरा, लगाए पौधे, देखें तस्वीरें

Mangrove Forest in Bali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2022) से इतर बुधवार को दुनिया के कुछ अन्य नेताओं के साथ वहां के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगल तमन हुतान राया नगुराह राय (Mangrove Forest Taman Hutan Raya Ngurah Rai) का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य वैश्विक नेताओं ने पौधे भी लगाए। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जंगल में मैंग्रोव (Mangroves Trees) के पौधे लगाए। मैंग्रोव ऐसे पेड़ों या झाड़ियों को कहा जाता है, जो समुद्र तट के किनारे उगती हैं।

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 19:11
Mangrove Forest in Bali: पीएम मोदी ने बाली में G-20 नेताओं के साथ मैंग्रोव जंगल का किया दौरा, लगाए पौधे, देखें तस्वीरें

Mangrove Forest in Bali: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य G-20 नेताओं ने बाली में मैंग्रोव जंगल का दौरा किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एकसाथ आकर एक मजबूत संदेश दिया। भारत जलवायु के लिए ‘मैंग्रोव एलायंस’ का भी हिस्सा बना।’’

Mangrove Forest in Bali: वहीं, पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बाली के मैंग्रोव वन में जी20 नेताओं के साथ।’’विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मैंग्रोव की वैश्विक पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

Mangrove Forest in Bali: मैंग्रोव जंगल में रोपण के लिए प्रत्येक नेता को एक छोटा मैंग्रोव दिया गया, जिसे उन्होंने प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत लगाया। G-20 नेताओं को यहां अलग-अलग तरह के मैंग्रोव और उनकी संभावित आयु (करीब 100 साल तक) के बारे में बताया गया।

Mangrove Forest in Bali: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इस दौरान मैंग्रोव पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वन में 150 तरीके के मैंग्रोव हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन मैंग्रोव जंगल में प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलते नजर आए।

Mangrove Forest in Bali: प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाली पहुंचे, जो मंगलवार को शुरू हुआ था। शिखर सम्मेलन के मंलगवार को आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था।

Mangrove Forest in Bali: पीएम मोदी ने मंगलवार को वार्षिक G-20 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन संकट के कारण उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों ने दुनिया में तबाही मचा दी है।

Mangrove Forest in Bali: इंडोनेशिया G-20 समूह का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत एक दिसंबर से औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता संभालेगा।

Mangrove Forest in Bali: G-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं।

Mangrove Forest in Bali: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत की G-20 की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्मुखी होगी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभाल रहा है जब दुनिया भूराजनीतिक तनावों, आर्थिक मंदी एवं बढ़ती ऊर्जा कीमतों से जूझ रही है।

Akhilesh

First Published: Nov 16, 2022 7:11 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें