Get App

Dividend Stocks: 27 अप्रैल से शुरू हफ्ते में 6 शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, हर स्टॉक पर ₹29.59 तक का अमाउंट

Dividend Stocks: 360 ONE WAM वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 27 अप्रैल है। हिंदुस्तान जिंक से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड मिलेगा

Ritika Singh
अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 13:17
Dividend Stocks: 27 अप्रैल से शुरू हफ्ते में 6 शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, हर स्टॉक पर ₹29.59 तक का अमाउंट

डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

360 ONE WAM: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 27 अप्रैल है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 1039.35 रुपये है। डिविडेंड का भुगतान 20 मई को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

Stovec Industries: यह कंपनी 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 1879.10 रुपये है।

Tanla Platforms: कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 486.40 रुपये है।

Hindustan Zinc: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 588.85 रुपये है।

ABB India: कंपनी 29.59 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। रिकॉर्ड डेट 2 मई है। शेयर 30 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 7327 रुपये है।

Vesuvius India: कंपनी 1.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल है। कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान भाव 498 रुपये है। (इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें