
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। पिछले सप्ताह सेंसेक्स महज 5.7 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 16.5 अंक गिरा।
TCS का m-cap ₹35,909.52 करोड़ बढ़कर ₹11,71,862.37 करोड़ हो गया। इंफोसिस का m-cap ₹23,404.55 करोड़ बढ़कर ₹6,71,366.53 करोड़, बजाज फाइनेंस का ₹6,720.28 करोड़ बढ़कर ₹6,52,396.39 करोड़ हो गया।
इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹3,791.9 करोड़ बढ़कर ₹12,01,832.74 करोड़ और ICICI Bank का ₹2,458.49 करोड़ बढ़कर ₹9,95,184.46 करोड़ हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का m-cap ₹35,116.76 करोड़ घटकर ₹20,85,218.71 करोड़ रह गया। LIC का m-cap ₹15,559.49 करोड़ घटकर ₹5,50,021.80 करोड़ और SBI का ₹7,522.96 करोड़ घटकर ₹8,96,662.19 करोड़ रह गया।
HDFC Bank का मार्केट कैप ₹5,724.03 करोड़ घटकर ₹15,43,019.64 करोड़ और लार्सन एंड टुब्रो का ₹4,185.39 करोड़ घटकर ₹5,55,459.56 करोड़ रह गया।
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही। इसके बाद HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और LIC का स्थान रहा।