सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,16,544.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल को सबसे अधिक फायदा हुआ।
पिछले सप्ताह BSE सेंसेक्स 1,451.37 अंक या 1.75 प्रतिशत के फायदे में रहा। टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर फायदे में रहीं।
वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया।
भारती एयरटेल का मार्केट कैप 41,254.73 करोड़ बढ़कर 11,47,235.08 करोड़, ICICI Bank का 40,123.88 करोड़ बढ़कर 10,26,491.35 करोड़, HDFC Bank का 33,185.59 करोड़ रुपये बढ़कर 15,40,210.78 करोड़ रुपये हो गया।
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 28,903.45 करोड़ बढ़कर 6,65,899.19 करोड़ रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 17,774.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,009.78 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 7,938.34 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,924.98 करोड़ रुपये हो गया।
इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये, TCS का 23,807.01 करोड़ रुपये घटकर 10,71,894.61 करोड़ रुपये और LIC का 7,684.87 करोड़ रुपये घटकर 5,60,173.42 करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और LIC का स्थान रहा।