
कंपनी कैलेंडर ईयर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट 8 मई को किया जाएगा।
रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2026 है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 28 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2025 के लिए ही 16 रुपये, 9 रुपये और 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।
शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 4335.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 31700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
क्रिसिल का शेयर 2 सप्ताह में 17 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में शेयर लगभग 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज कर चुका है।
BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,329.95 रुपये और एडजस्टेड लो 3,689 रुपये है। क्रिसिल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 46 प्रतिशत बढ़कर 233.3 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 159.8 करोड़ रुपये था।
कुल कंसोलिडेटेड इनकम भी 29.6 प्रतिशत बढ़कर 1,093.7 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 843.8 करोड़ रुपये थी।
कैलेंडर ईयर 2025 में क्रिसिल का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 614.87 करोड़ रुपये रहा। कुल इनकम 2,299.66 करोड़ रुपये रही। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)