Get App

Diwali Stock Picks 2025: संवत 2082 के लिए ये 6 शेयर हैं आनंद राठी की पसंद, 30% तक उछाल की उम्मीद

Diwali Stock Picks 2025: आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के दिवाली स्टॉक पिक्स में BSE और Avenue Supermarts भी शामिल हैं। BSE के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 2,800 रुपये प्रति शेयर है। यह शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 14:41
Diwali Stock Picks 2025: संवत 2082 के लिए ये 6 शेयर हैं आनंद राठी की पसंद, 30% तक उछाल की उम्मीद

Shakti Pumps (India) | शेयर मौजूदा से 29% चढ़कर ₹1,050 तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि PM-कुसुम योजना की मदद से भारतीय सोलर पंप बाजार FY30 तक 11% CAGR से बढ़ने वाला है। कंपनी 25% बाजार हिस्सेदारी के साथ सोलर पंप इंडस्ट्री में सबसे बड़ी लाभार्थी होगी।

Tilaknagar Industries | ब्रोकरेज के अनुसार, यह शेयर 28% बढ़ सकता है। टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹580 है। कंपनी मोनार्क लिगेसी और मैंशन हाउस व्हिस्की जैसे लॉन्च के साथ प्रीमियमाइजेशन के जरिए ग्रोथ पकड़ रही है। लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 में 15%-16.5% मार्जिन हासिल करना है।

BlackBuck | कंपनी के मुख्य कारोबार में तेजी रहेगी और प्रॉफिटेबिलिटी बनी रहेगी। पेमेंट्स, टेलीमैटिक्स और लॉजिस्टिक्स सर्विस के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ब्लैकबक तेजी से बढ़ते डिजिटल ट्रकिंग इकोसिस्टम में इंक्रीमेंटल वैल्यू हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹860 का टारगेट रखा है, जो वर्तमान स्तरों से 21% ज्यादा है।

Fiem Industries | ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 12 महीनों में शेयर मौजूदा स्तरों से 25% बढ़कर ₹2,450 तक पहुंच जाएगा। कंपनी LEDs में अपने शेयर को पहले के 64% से बढ़ाकर 75-80% के बीच कर रही है। यह पैसेंजर व्हीकल्स के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है और ₹200 करोड़ के कैपेक्स प्लान पर अमल कर रही है। इससे यह GST 2.0 सुधारों से फायदा उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है।

BSE | बीएसई की ग्रोथ का नेतृत्व डेरिवेटिव सेगमेंट कर रहा है। यह एक लीडिंग कैपिटा रेजिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को "बाय" रेटिंग दी है, टारगेट प्राइस ₹2,800 प्रति शेयर है। यह मौजूदा भाव से 12.6% ज्यादा है।

Avenue Supermarts | यह शेयर ₹5,000 तक जाने की उम्मीद है। यह वर्तमान भाव से 19% ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टोर्स के विस्तार की रफ्तार में अच्छी वृद्धि, रेवेन्यू में जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल का उम्मीद से ज्यादा योगदान, DMART Ready वेंचर से उम्मीद से अच्छी रेवेन्यू/प्रॉफिट ग्रोथ के कारण डीमार्ट ग्रोथ की राह पर आगे बढ़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें