Get App

Gainers & Losers: इन 10 शेयरों में 9% तक उठा-पटक, कोई पकड़ पाए आप?

Gainers & Losers: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज सिप्ला (Cipla), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते 9% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 16:16
Gainers & Losers: इन 10 शेयरों में 9% तक उठा-पटक, कोई पकड़ पाए आप?

Apollo Micro Systems । मौजूदा भाव: ₹181.40 (+5.28%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शुद्ध मुनाफा 125.58% उछलकर ₹19.4 करोड़ पर पहुंचा तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और इंच्रा-डे में 7.37% उछलकर ₹185.00 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 46.93% उछलकर ₹134 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 83.04% चढ़कर ₹41.0 करोड़ और मार्जिन 24.54% से 30.68% पर पहुंच गया।

Vijaya Diagnostic । मौजूदा भाव: ₹1143.50 (+6.84%)
विजया डाइग्नोस्टिक्स ने सितंबर तिमाही में अहम इलाकों और पश्चिम बंगाल में तीन नए हब लॉन्च करने और इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में दो और हब शुरू करने की योजना का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.89% उछलकर ₹1165.50 पर पहुंच गए।

Mangalore Chemicals & Fertilizers । मौजूदा भाव: ₹323.40 (+2.80%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर मंगलुरू केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का शुद्ध मुनाफा 40.32% उछलकर ₹61.6 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 6.21% उछलकर ₹334.15 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6.42% चढ़कर ₹862 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹1.05 अरब से ₹1.1 अरब पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 13% पर स्थिर बना रहा।

Vidhi Specialty Food Ingredients । मौजूदा भाव: ₹421.95 (+5.61%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 49% उछलकर ₹12.7 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 8.12% उछलकर ₹432.00 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5.90% चढ़कर ₹87.9 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27.33% चढ़कर ₹20.5 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 19.44% से सुधरकर 23.35% पर पहुंच गया।

Mold-Tek Packaging । मौजूदा भाव: ₹151.70 (+0.46%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर मोल्ड-टेक पैकेजिंग का शुद्ध मुनाफा 35.76% उछलकर 22.4 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 7.19% उछलकर ₹161.85 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 31.09% बढ़कर ₹46.8 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 18.16% से सुधरकर 19.45% पर पहुंच गया।

Cipla । मौजूदा भाव: ₹1570.95 (+2.60%)
जून तिमाही के दमदार नतीजे पर ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस बढ़ाया तो सिप्ला के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.03% उछलकर ₹1577.45 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10% बढ़कर ₹1,298 करोड़, रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹6,957 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4% बढ़कर ₹1,778 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन हल्का-सा गिरकर 25.6% पर आ गया। नतीजे के बाद नुवामा ने इसका टारगेट प्राइस ₹1651 फिक्स किया है। इसके शेयरों सबसे हाई टारगेट प्राइस एंटीक ने ₹1,875 पर फिक्स किया है।

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹802.15 (-2.62%)
इंडसइंड बैंक में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही के आखिरी में 30.31% से घटकर जून तिमाही में घटकर 25.36% पर आ गई। इस खुलासे पर बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.16% टूटकर ₹797.65 पर आ गए। हालांकि इस दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की हिस्सेदारी 25% के नीचे से बढ़कर 33% के पार चली गई।

SBI Cards and Payment Services । मौजूदा भाव: ₹836.85 (-5.87%)
जून 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 6.5% गिरकर ₹556 करोड़ पर आया तो एसबीआई कार्ड्स के शेयर इंट्रा-डे में 6.17% फिसलकर ₹834.20 पर आ गए। हालांकि इस दौरान नेट इंटेरेस्ट इनकम यानी ब्याज से शुद्ध कमाई 13.8% उछलकर ₹1,680.3 करोड़ पर पहुंच गई। क्रेडिट कॉस्ट 60 बेसिस प्वाइंट्स उछलकर 9.6% पर पहुंच गया जो 16 तिमाहियों में सबसे अधिक है।

Kotak Mahindra Bank । मौजूदा भाव: ₹1965.60 (-7.50%)
जून तिमाही के कमजोर नतीजे पर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.76% टूटकर ₹1960.10 पर आ गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 47.5% गिरकर ₹3,281.7 करोड़ पर आ गया लेकिन ब्याज से नेट इनकम 6.1% बढ़कर ₹7,259.3 करोड़ पर पहुंच गया। एक्सपेश्नल आइटम इस दौरान ₹3,519.9 करोड़ के गेन से जीरो हो गया। तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए बढ़कर 1.42% से 1.48% और नेट एनपीए 0.31% से 0.34% पर पहुंच गया।

Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹880.40 (-3.64%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹892.85 के भाव पर 9,51,753 शेयरों की ₹84.98 करोड़ में ब्लॉक डील ने ब्याज फाइनेंस के शेयरों को तोड़ दिया और आज इंट्रा-डे में यह 3.77% टूटकर ₹879.25 पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें