Get App

Gold Price Today: रक्षाबंधन पर सोना ₹3300 सस्ता हुआ, चांदी का ₹5000 गिरा भाव

Gold Price Today: रक्षाबंधन पर सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। दिल्ली में भाव ₹3,300 घटा। चांदी भी ₹5,000 सस्ती हुई। मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली से बुलियन पर दबाव बढ़ा। अब बाजार की नजर फेड चेयर के बयान पर है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 7:31 PM
Gold Price Today: रक्षाबंधन पर सोना ₹3300 सस्ता हुआ, चांदी का ₹5000 गिरा भाव
तीन दिन में सोना ₹4,700 यानी करीब 3% सस्ता हो चुका है।

Gold Price Today: सोने की कीमत में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹3,300 टूटकर ₹1,62,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं। गुरुवार को इसका भाव ₹1,65,700 था।

तीन दिन में सोना ₹4,700 यानी करीब 3% सस्ता हो चुका है। 25 अगस्त को इसका भाव ₹1,67,100 प्रति 10 ग्राम था। हाल की तेजी के बाद अब कारोबारी मुनाफावसूली कर रहे हैं।

चांदी भी ₹5,000 सस्ती

चांदी में भी शुक्रवार को गिरावट रही। घरेलू बाजार में इसका भाव ₹5,000 गिरकर ₹2,45,500 प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,50,500 प्रति किलो थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें