Gainers & Losers: DLF और ITC Hotels समेत ये 10 स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रही 10% तक हलचल

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज डीएलएफ (DLF), आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) और देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 16:08
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 63.57 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 82,634.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.25 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 25,212.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 63.57 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 82,634.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.25 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 25,212.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

DLF । मौजूदा भाव: ₹844.55 (+1.31%)
डीएलएफ कल 17 जुलाई को मुंबई में एक नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है जिसके चलते कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.71% उछलकर ₹847.95 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट के तहत अपार्टमेंट में प्रति स्क्वेयर फीट कीमत ₹37,270-₹47,875 है। ये अपार्टमेंट ₹4.2 करोड़-₹7.2 करोड़ के हैं।

Onward Technologies । मौजूदा भाव: ₹374.55 (+4.99%)
जून तिमाही में ऑनवार्ड टेक्नोलॉजीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 80% उछलकर ₹12.73 करोड़ उछला तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 5% उछलकर ₹374.55 पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 13.56% बढ़कर ₹135.61 करोड़, मार्जिन सुधरकर 12.9% पर पहुंच गया। रेवेन्यू में 59% हिस्सेदारी इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और हैवी मशीनरी सेगमेंट की रही और ट्रांसपोर्टेशन एंड मोबिलिटी की 36% रही।

ITC Hotels । मौजूदा भाव: ₹238.50 (+4.49%)
जून तिमाही में आईटीसी होटल्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹133 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी इंट्रा-डे में 7.12% उछलकर ₹244.50 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू भी 15% बढ़कर ₹815 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 19% उछलकर ₹246 करोड़ और मार्जिन 87 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 29.9% पर पहुंच गया।

Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹16097.20 (+1.76%)
क्यू टेक इंडिया में 51% हिस्सेदारी के अधिग्रहण और चोंगकिंग युहाई प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के साथ 74:26 ओनरशिप रेश्यो में ज्वाइंट वेंचर के लिए एग्रीमेंट्स पर डिक्सन टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.86% उछलकर ₹16,428.00 पर पहुंच गए।

Patanjali Foods । मौजूदा भाव: ₹1851.00 (+6.19%)
पहली बार बोनस इश्यू को लेकर बोर्ड की 17 जुलाई को बैठक के खुलासे पर पतंजलि फूड्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.56% उछलकर ₹1875.00 पर पहुंच गए।

Coffee Day Enterprises । मौजूदा भाव: ₹39.86 (+9.99%)
डॉली खन्ना ने जून तिमाही में कॉफी एंटरप्राइजेज के 32.78 लाख शेयर (1.55% हिस्सेदारी) खरीदी। इसके खुलासे पर कॉफी एंटरप्राइजेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹39.86 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

Devyani International । मौजूदा भाव: ₹169.05 (-1.46%)
एनएसई पर ₹173.81 के भाव पर ₹35.60 करोड़ में करीब 20.48 लाख शेयरों की ब्लॉक डील पर देवयानी इंटरनेशनल के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.81% टूटकर ₹168.45 पर आ गए।

HDB Financial Services । मौजूदा भाव: ₹814.75 (-3.13%)
जून तिमाही में ब्याज से नेट इनकम (NII) में सालाना 18% की उछाल के बावजूद शुद्ध मुनाफे में 2% की गिरावट ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों को तोड़ दिया और आज इंट्रा-डे में यह 3.70% टूटकर ₹810.00 पर आ गया।

Geojit Financial Services । मौजूदा भाव: ₹76.10 (-7.53%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 37.41% फिसलकर ₹28.67 करोड़ और टोटल इनकम 15.39% गिरकर ₹153.3 करोड़ पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 8.58% टूटकर ₹75.24 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1702.00 (-1.49%)
एनएसई पर ₹1724.50 के भाव पर ₹34.80 करोड़ में करीब 2.01 लाख शेयरों की ब्लॉक डील पर सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.72% टूटकर ₹1698.00 पर आ गए।