
KNR Construction । मौजूदा भाव: ₹230.50 (+8.60%)
₹4800 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर केएनआर कंस्ट्रक्शन के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.12% उछलकर ₹235.85 पर पहुंच गए।।
Exicom Tele-Systems । मौजूदा भाव: ₹201.70 (+10.85%)
एग्जिकॉम टेली-सिस्टम्स के बोर्ड ने ₹260 करोड़ के राइट्स इश्यू और विदेशी सहायक कंपनी के ₹283 करोड़ के लोन को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दी तो शेयर इंट्रा-डे में 18.33% उछलकर ₹215.30 पर पहुंच गए।
Grasim Industries । मौजूदा भाव: ₹2780.20 (+2.13%)
महाराष्ट्र के महाद में बिड़ला ओपस पेंट्स प्लांट में एक रेजिन मैन्युफैक्चरिंग ब्लॉक का कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 2.92% उछलकर ₹2801.75 पर पहुंच गए। इसका सालाना क्षमता 2.2 करोड़ लीटर है।
Infibeam Avenues । मौजूदा भाव: ₹21.18 (+3.77%)
सेबी के पास राइट्स इश्यू के लिए लेटर ऑफ ऑफर दाखिल करने पर इंफीबीम एवेन्यूज के शेयर आज इंट्रा-डे में 14.60% उछलकर ₹23.39 पर पहुंच गए। कंपनी की योजना राइट्स इश्यू के जरिए ₹699.98 करोड़ जुटाने की है और रिकॉर्ड डेट 26 जून 2025 तय की गई है। इस इश्यू में प्रमोटर ग्रुप भी हिस्सा लेगा।
IndiaMart InterMESH । मौजूदा भाव: ₹2670.00 (+7.05%)
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने रेटिंग अपग्रेड की तो इंडियामार्ट इंटरमेश के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.22% उछलकर करीब 8 महीने के हाई ₹2674.10 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर खरीदारी कर दी है और टारगेट प्राइस ₹3,800 फिक्स किया है।
Surya Roshni । मौजूदा भाव: ₹344.60 (+3.19%)
गुजरात गैस से ₹75.4 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर सूर्या रोशनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.29% उछलकर ₹358.30 पर पहुंच गए। यह ऑर्डर कई जगहों पर 3LPE कोटेड ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप की सप्लाई के लिए है जिस पर 34 हफ्ते में काम पूरा करना है।
KEC International । मौजूदा भाव: ₹928.95 (+4.58%)
सिविल प्रोजेक्ट्स के ₹1236 करोड़ के नए ऑर्डर पर केईसी इंटरनेशनल के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.59% उछलकर ₹938.00 पर पहुंच गए। इन ऑर्डर्स में पश्चिमी भारत में हाई-राइज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं जिसमें 50 लाख से अधिक स्क्वेयर फीट का डेवलपमेंट करना है। इसके जरिए कंपनी ने प्रीमियम हाई-राइज रेजिडेंशियल सेगमेंट में एंट्री की है।
Dixon Technologies । मौजूदा भाव: ₹14163.20 (-2.34%)
ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने डिक्सन टेक का टारगेट प्राइस घटाकर ₹9085 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.08% टूटकर ₹14,055.70 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने मोबाइल फोन एसेंबली में बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते इसके टारगेट प्राइस में कटौती की है। डिक्सन के अहम क्लाइंट्स मोटोरोला और लॉन्गचियर ने कार्बन (Karbonn) को आउटसोर्सिंग शुरू कर दी है।
Timex Group India । मौजूदा भाव: ₹251.00 (-5.00%)
प्रमोटर टाइमेक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेज बीवी, नीदरलैंड्स के ऑफर फॉर सेल इश्यू पर टाइमेक्स ग्रुप इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹251.00 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए। इस इश्यू के तहत प्रमोटर की योजना 25-26 जून को कंपनी में 15% तक हिस्सेदारी हल्की करने की है। इसमें बेस साइज 7.5% (75.71 लाख शेयर) है। यह इश्यू 25 जून को नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए और 26 जून को रिटेल इंवेस्टर्स के लिए खुलेगा। इस इश्यू का फ्लोर प्राइस ₹175 प्रति शेयर है।
Hindustan Aeronautics Limited (HAL) । मौजूदा भाव: ₹4794.75 (-1.86%)
एचएएल के एमडी ने खुद इसकी पुष्टि कर दी कि भारतीय वायुसेना को तेजस हल्के लड़ाकू विमान की सप्लाई में देरी होगी तो शेयर आज इंट्रा-डे में 2.11% टूटकर ₹4782.80 पर आ गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम छह विमान तो मार्च 2026 तो वायुसेना को मिल जाएंगे। इस देरी की वजह जीई ऐरोस्पेस से इंजल की सप्लाई में दिक्कतें हैं। कंपनी की योजना अगले साल 16 तेजस विमान बनाने की है।