Gainers & Losers: NSDL और Polychem समेत इन 10 शेयरों का रहा दिन, इंट्रा-डे में बरसा ताबड़तोड़ पैसा

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एनएसडीएल (NSDL), आंधा पेट्रोकेमिकल्स (Andhra Petrochemicals) और सन फार्मा (Sun Pharma) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 17% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 16:31
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 166.26 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 80,543.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.35 प्वाइंट्स यानी 0.31% की फिसलन के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 166.26 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 80,543.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.35 प्वाइंट्स यानी 0.31% की फिसलन के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Andhra Petrochemicals । मौजूदा भाव: ₹48.46b(-7.20%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹15.91 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट से ₹8.62 करोड़ के नेट लॉस में आने पर आंध्रा पेट्रोकेमिकल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.08% टूटकर ₹48.00 पर आ गए। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 9.13% गिरकर ₹141.46 करोड़ पर आ गया।

CONCOR । मौजूदा भाव: ₹554.65 (-4.16%)
जून तिमाही में कम डिमांड पर कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के शेयर इंट्रा-डे में 4.45% टूटकर ₹553.00 पर आ गए। कंपनी ने कम डिमांड वाली बात स्टेकहोल्डर्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान साझा की।

Lokesh Machines । मौजूदा भाव: ₹210.70 (+1.25%)
एमएमजी (मशीन मेड गुड्स) की सप्लाई के लिए ₹18 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर लोकेशन मशीन्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.19% उछलकर ₹218.90 करोड़ पर पहुंच गए। इसका फुल मार्केट कैप ₹ करोड़ है।

NIIT Learning Systems । मौजूदा भाव: ₹329.35 (-1.45%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम्स का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 10.84% उछलकर ₹451.36 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन मुनाफा 17.85% गिरकर ₹49.30 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.55% टूटकर ₹322.35 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹96 करोड़ से फिसलकर ₹90 करोड़ और मार्जिन भी 23.58% से गिरकर 20% पर आ गया।

NSDL । मौजूदा भाव: ₹936.00 (+17.00%)
10% के धमाकेदार प्रीमियम के साथ ₹880 पर लिस्ट होने के बाद एनएसडीएल के ₹800 के शेयरों की डिमांड काफी अधिक रही जिसके चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में लिस्टिंग प्राइस से 7.25% उछलकर ₹943.85 पर पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 17.98% बढ़ गया था। इसका ₹4,011.60 करोड़ का आईपीओ 41 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

Paushak । मौजूदा भाव: ₹5860.05 (+10.50%)
पौषक ने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के लिए 11 अगस्त को बोर्ड की बैठक तय की तो शेयर उछल पड़े और इंट्रा-डे में 12% उछलकर ₹5940.00 पर पहुंच गए।

Polychem । मौजूदा भाव: ₹2609.30 (+8.72%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर पॉलीकेम का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 124.02% उछलकर ₹3.39 करोड़ पर पहुंचा तो इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 14.58% उछलकर ₹2750.00 पर पहुंच गया। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की टोटल इनकम 19.46% बढ़कर 16.42 करोड़ पर पहुंच गई।

Sri Lotus Developers । मौजूदा भाव: ₹196.85 (+31.23%)
करीब 19% के धमाकेदार प्रीमियम के साथ लिस्ट होने के बाद अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के निवेश वाली श्री लोटस डेवलपर्स के शेयर डिमांड बढ़ने पर और ऊपर चढ़े। ₹179.10 पर लिस्ट होने के बाद इंट्रा-डे में यह 9.91% उछलकर ₹197.00 तक पहुंच गया था यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 31.23% बढ़ गया था। इसका ₹792.00 करोड़ का आईपीओ 74 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था और इसके तहत ₹150 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।

Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1594.10 (-2.33%)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा इंपोर्ट पर 250% तक का टैरिफ लगाने की धमकी दी तो सन फार्मा के निवेशक सहम उठे और आज इंट्रा-डे में शेयर 2.52% टूटकर ₹1591.00 तक आ गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर है।

Story continues below Advertisement

Transrail Lighting । मौजूदा भाव: ₹792.65 (+12.20%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ट्रांसरेल लाइटिंग का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 104.52% उछलकर ₹105.82 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 82.52% उछलकर ₹1637.06 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 14.40% उछलकर ₹808.20 पर पहुंच गए। 27 दिसंबर 2024 को लिस्टिंग के बाद से इंट्रा-डे में यह इसके लिए सबसे बड़ी तेजी है।