Gainers & Losers: लगातार दूसरे दिन आज मार्केट में हरियाली रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 143.91 प्वाइंट्स यानी 0.18% की बढ़त के साथ 81,481.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.95 प्वाइंट्स यानी 0.18% के उछाल के साथ 24,855.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
KPIT Technologies । मौजूदा भाव: ₹1269.65 (+4.27%)
जेएसडब्ल्यू मोटर्स के साथ साझेदारी पर केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% उछलकर ₹1283.05 पर पहुंच गए थे।
JK Cement । मौजूदा भाव: ₹6629.95 (+1.90%)
देश में पहली बार LC-3 सीमेंट पेश करने वाली जेके सीमेंट के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.74% उछलकर ₹6684.90 पर पहुंच गए।
Cineline India । मौजूदा भाव: ₹95.91 (+4.99%)
होटल एसेट हयात सेंट्रिक गोवा की ₹270 करोड़ के एंटरप्राइजल वैल्यू में बिक्री के मुक्त सिनेलाइन इंडिया डेट फ्री हुई तो शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹95.91 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस होटल एसेट की बिक्री से कंपनी ने ₹228 करोड़ का कर्ज घटाया। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 27% बढ़कर ₹46.99 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 103% उछलकर ₹7.38 करोड़ पर पहुंच गया।
Acutaas Chemicals । मौजूदा भाव: ₹1216.00 (+4.14%)
एक्यूटास केमिकल्स के एमडी ने वित्त वर्ष 2026 में बेहतरीन मार्जिन के साथ 25% ग्रोथ के लक्ष्य हासिल करने को लेकर भरोसा जताया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.25% उछलकर ₹1229.00 पर पहुंच गए।
Tourism Finance । मौजूदा भाव: ₹286.15 (+4.21%)
टूरिज्म फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर ₹3 के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त फिक्स की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.61% उछलकर ₹290.00 पर पहुंच गए।
Avenue Supermarts (D-Mart) । मौजूदा भाव: ₹4285.15 (+7.11%)
रिटेल चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने जून तिमाही में 11 स्टोर्स खोले। इसके अलावा कंपनी ने स्टोर्स की संख्या दोगुनी करने और विस्तार के लिए अपने निवेश को दोगुने से भी अधिक करने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.08% उछलकर ₹4324.00 पर पहुंच गए।
Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹668.40 (-3.47%)
इटली के आईवेको ग्रुप के ट्रक बिजेनस को एनेली फैमिली से करीब $450 करोड़ में खरीदने लिए टाटा मोटर्स बातचीत कर रही है। सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी की इस रिपोर्ट पर टाटा मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.89% फिसलकर ₹665.45 पर आ गए।
PSP Projects । मौजूदा भाव: ₹774.05 (-2.45%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 98.79% गिरकर ₹42 करोड़ पर आया तो पीएसपी प्रोजेक्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.99% टूटकर ₹730.00 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 16.67% गिरकर ₹5.2 अरब और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 66.49% फिसलकर ₹24.8 करोड़ पर आ गया और ऑपरेटिंग मार्जिन भी 11.87% से फिसलकर 4.8% पर आ गया।
Jaihind Synthetics । मौजूदा भाव: ₹62.00 (-0.08%)
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने जय सिंथेटिक्स के इक्विटी शेयर कैपिटल को घटाने की योजना को मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% फिसलकर ₹58.95 के लोअर सर्किट पर आ गए।
Story continues below Advertisement
PNB Housing Finance । मौजूदा भाव: ₹987.00 (-1.89%)
सिंगापुर सरकार के लिए जीआईसी प्राइवेट लिमिटेड और मॉनीटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने ओपन मार्केट में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के 2,32,216 शेयर बेचे तो भाव टूट गए और इंट्रा-डे में तो यह 2.20% टूटकर ₹983.90 तक आ गया था। दोनों की कुल हिस्सदारी घटकर 5.484% पर 5.388% आ गई है। सिंगापुर सरकार की हिस्सेदारी घटकर 4.493% और मॉनीटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर की हिस्सेदारी 0.895% पर आ गई।