
Siemens Energy India । मौजूदा भाव: ₹3000.05 (+3.74%)
मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर सीमेंस एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.16% उछलकर ₹3070.00 पर पहुंच गया। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सीमेंन्स इंडिया का रेवेन्यू 57% उछलकर ₹1,879 करोड़ और नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹246 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 32.3% बढ़ गया लेकिन कच्चे माले के भाव की महंगाई की चलते मार्जिन 22.6% से गिरकर 19% पर आ गया।
Prestige Estates । मौजूदा भाव: ₹1634.90 (+1.35%)
दो बड़े रियल एस्टेट वेंचर्स Notting Hill और AAA Investments में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के चलते प्रेस्टिज एस्टेट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.36% उछलकर ₹1635.00 पर पहुंच गए।
VIP Clothing । मौजूदा भाव: ₹42.21 (+4.95%)
दक्षिणी भारत में युवाओं को लेकर वीआईपी क्लोदिंग ने नई प्रोडक्ट लाइन 'युवा सीरीज' पेश की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹42.23 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
United Drilling Tools । मौजूदा भाव: ₹230.50 (+2.47%)
₹17.7 करोड़ के नए ऑर्डर पर यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.69% उछलकर ₹240.00 पर पहुंच गए।
Puravankara । मौजूदा भाव: ₹293.30 (+3.60%)
मुंबई में 8 आवासीय सोसायटी को रीडेवलपर करने की योजना के ऐलान पर रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकर के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.29% उछलकर ₹303.75 पर पहुंच गए। इसकी अनुमानित ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू करीब ₹2100 करोड़ है।
Hazoor Multi Projects । मौजूदा भाव: ₹45.78 (+15.40%)
गुजरात में 200 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट मिलने का जश्न हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने भी मनाया और आज इंट्रा-ड में यह 20% उछलकर ₹47.60 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। प्रोजेक्ट ₹913 करोड़ का है।
Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹271.15 (-1.97%)
एनएसई पर करीब 19.79 लाख शेयरों की एक ब्लॉक डील मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.39% टूटकर ₹270.00 पर आ गए। यह ब्लॉक डील ₹274.65 के भाव पर ₹54.36 करोड़ में हुई।
Eternal (Zomato) । मौजूदा भाव: ₹258.65 (-1.00%)
फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस के लिए नए सीईओ की नियुक्ति मार्केट को पसंद नहीं आया क्योंकि इस ऐलान के बाद आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.91% टूटकर ₹256.25 पर आ गए। कंपनी ने आदित्य मंगला को 6 जुलाई से 2 साल के लिए सीईओ बनाया है।
Bharat Electronics Ltd (BEL) । मौजूदा भाव: ₹417.05 (-2.46%)
मुनाफावसूली के अलावा जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी के चलते भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.55% टूटकर ₹416.65 पर आ गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर है।
IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹853.45 (-0.32%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 3.9% गिरकर ₹3.34 लाख करोड़, डिपॉजिट्स 0.3% गिरकर ₹3.97 लाख करोड़ और सीएएसए रेश्यो 36.67% से 31.49% पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.27% टूटकर ₹845.30 पर आ गया।