
Garden Reach Shipbuilders & Enginers (GRSE) । मौजूदा भाव: ₹2775.00 (+11.00%)
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने भारतीय नेवी के लिए अगली पीढ़ी के कॉर्वेट यानी लड़ाकू पानी वाले जहाज बनाने के लिए सबसे कम बोली लगाई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11.93% उछलकर ₹2798.40 पर पहुंच गए। यह प्रोजेक्ट करीब ₹25 हजार करोड़ का है।
National Aluminium Company (NALCO)। मौजूदा भाव: ₹184.95 (+1.82%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर नालको का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 107.4% बढ़कर ₹2,067.2 करोड़ और रेवेन्यू 47.2% उछलकर ₹5,267.8 करोड़ पर पहुंचा तो आज इंट्रा-डे में शेयर 5.51% उछलकर ₹191.65 पर पहुंच गए।
Exicom Tele-Systems । मौजूदा भाव: ₹181.55 (+3.39%)
एग्जिकॉम टेली-सिस्टम ने मार्केट में नया चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स हार्मोनी डायरेक्ट 2.0 डीसी फास्ट चार्जर्स और ट्रिटियम ट्राई-फ्लेक्स लॉन्च किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 4.04% उछलकर ₹182.70 पर पहुंच गए।
Fortis Healthcare । मौजूदा भाव: ₹724.40 (+7.73%)
मार्च तिमाही के धमाकेदार नतीजे और वित्त वर्ष 2026 के मजबूत गाइडेंस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.23% उछलकर ₹741.20 पर पहुंच गए। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2029 तक 1976 बेड जोड़ने की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में हॉस्पिटल बिजनेस में 1.50%-2% के मार्जिन विस्तार और 14%-15% के रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया है।
VRL Logistics । मौजूदा भाव: ₹587.40 (+4.95%)
मार्च 2025 तिमाही में वीआरएल लॉजिस्टिक्स का मार्जिन सालाना आधार पर 13.7% से उछलकर 23.1% पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 12.60% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹630.25 पर पहुंच गए।
Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) । मौजूदा भाव: ₹404.90 (-1.75%)
मार्च 2025 में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 4.03% गिरकर ₹459.12 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 4.28% फिसलकर ₹6,426.88 करोड़ पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.57% फिसलकर ₹401.50 पर आ गए। हर शेयर पर ₹1.72 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी गिरावट थाम नहीं पाया।
Kriti Industries । मौजूदा भाव: ₹135.00 (-0.96%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कीर्ति इंडस्ट्रीज ₹3.5 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹3.6 करोड़ के शुद्ध घाटे में आई तो शेयर आज इंट्रा-डे में 6.83% टूटकर ₹127.00 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी ₹195 करोड़ से गिरकर ₹137 करोड़ पर आ गया।
Barbeque Nation । मौजूदा भाव: ₹317.20 (-3.91%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर बार्बीक्यू नेशन का शुद्ध घाटा ₹1 करोड़ से बढ़कर ₹20 करोड़ पहुंच गया और रेवेन्यू 2% गिरकर ₹293 करोड़ पर आया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.36% टूटकर ₹305.80 पर आ गए।
Igarashi Motors । मौजूदा भाव: ₹481.85 (-4.76%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर इगराशि मोटर्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 12.05% गिरकर ₹19.7 करोड़, मार्जिन 10.97% से फिसलकर 10.4% और रेवेन्यू 6.86% गिरकर ₹1.9 अरब पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.11% लुढ़ककर ₹475.05 पर आ गए।
Indoco Remedies। मौजूदा भाव: ₹249.25 (-4.37%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर इंडोको रेमेडीज ₹48.8 करोड़ के गेन से ₹78 लाख के ऑपरेटिंग लॉस में आ गई तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.83% टूटकर ₹240.25 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 13.63% फिसलकर ₹3.8 अरब पर आ गया तो दूसरी तरफ ₹22.7 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से यह ₹400 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस में आ गई।