Get App

Gainers & Losers: Voltas और VST Tillers समेत इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा, इंट्रा-डे में रही 20% हलचल

Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज वोल्टास (Voltas), एनएसडीएल (NSDL) और वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 20% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 16:31
Gainers & Losers: Voltas और VST Tillers समेत इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा, इंट्रा-डे में रही 20% हलचल

DEE Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹299.00 (+13.97%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹223.8 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 312.5% उछलकर ₹13.2 करोड़ पर पहुंचा तो डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 17.27% उछलकर ₹307.65 पर पहुंच गए। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 45.3% बढ़कर ₹36 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 270 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 16.1% पर पहुंच गया।

Haryana Capfin । मौजूदा भाव: ₹190.00 (-10.94%)
एनबीएफसी हरियाणा कैपफिन का जून तिमाही में सालाना आधार पर आधार पर नेट प्रॉफिट ₹18.76 लाख से 78% गिरकर ₹4.12 लाख और टोटल रेवेन्यू 45.6% फिसलकर ₹23.05 लाख पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.94% टूटकर ₹190.00 पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए।

Kesar Enterprises । मौजूदा भाव: ₹96.55 (-4.97%)
मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के इस्तीफे के चलत केसर एंटरप्राइजेज जून तिमाही के नतीजे में देरी का ऐलान किया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹96.55 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए। पहले कंपनी के कारोबारी नतीजे 14 अगस्त को आने वाले थे लेकिन कंपनी के सीएफओ ने 8 जुलाई को इस्तीफा दिया था और अब नए सीएफओ की तलाश हो रही है।

NSDL । मौजूदा भाव: ₹1273.00 (-2.10%)
जून तिमाही के कारोबारी नतीजे आने के एक दिन पहले मुनाफावसूली के चलते एनएसडीएल की लगातार तीन दिनों की तेजी आज थम गई। आज इंट्रा-डे में यह रिकॉर्ड हाई ₹1425.00 से 11.79% टूटकर ₹1257.00 तक आ गया था। इसके ₹800 के शेयर 6 अगस्त को ₹880 पर लिस्ट हुए थे। मार्च तिमाही के नतीजे की बात करें तो इसका कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा 4.77% बढ़कर ₹83.3 करोड़ और टोटल इनकम 9.94% बढ़कर ₹394 करोड़ पर पहुंच गया।

PG Electroplast । मौजूदा भाव: ₹505.50 (-14.18%)
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹1100 से घटाकर ₹710 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.67% टूटकर ₹473.20 पर आ गए। क्लोजिंग बेसिस पर लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 36.14% टूट चुका है।

Power and Instrumentation । मौजूदा भाव: ₹132.10 (+1.97%)
₹71 करोड़ के ऑर्डर पर ₹228.44 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2% उछलकर ₹132.10 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

Rishiroop । मौजूदा भाव: ₹130.40 (+4.49%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रिशिरूप का ऑपरेशनल रेवेन्यू 64.30% बढ़कर ₹14.36 करोड़ पर पहुंचा और इस दौरान यह ₹2.35 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹8.67 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11.34% उछलकर ₹138.95 पर पहुंच गए।

Shaily Engineering Plastics । मौजूदा भाव: ₹1649.40 (+3.09%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स का रेवेन्यू 36.87% बढ़कर ₹245 करोड़, कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 136.20% उछलकर ₹41.1 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग डबल होकर ₹35.4 करोड़ से ₹68.3 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.87% उछलकर ₹1710.00 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 19.75% से 27.7% पर पहुंच गया।

Voltas । मौजूदा भाव: ₹1244.00 (-4.58%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर वोल्टास का शुद्ध मुनाफा 58% गिरकर ₹140.6 करोड़, रेवेन्यू 20% गिरकर ₹3,938.6 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट गिरकर लगभग आधे पर यानी ₹178.6 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन भी 8.6% से सिकुड़कर 4.5% पर आया तो शेयर भी इंट्रा-डे में 7.79% टूटकर ₹1202.20 पर आ गए।

VST Tillers Tractors । मौजूदा भाव: ₹4784.35 (+7.63%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 48.20% उछलकर ₹282.45 करोड़, शुद्ध मुनाफा 95.01% चढ़कर ₹4,456, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 89.20% बढ़कर ₹61.3 करोड़ और मार्जिन 17% से 21.7% पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 13.81% उछलकपर ₹5059.05 पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें