Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 1 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 554.84 प्वाइंट्स यानी 0.70% की बढ़त के साथ 80,364.49 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 198.20 प्वाइंट्स यानी 0.81% के उछाल के साथ 24,625.05 पर बंद हुआ है। बता दें कि अब निफ्टी की वीकली एक्सपायरी मंगलवार और सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी गुरुवार को होगी। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹690.00 (+3.17%)
अगस्त महीने में टाटा मोटर्स की सेल्स सालाना आधार पर 71,693 यूनिट्स से बढ़कर 73,178 यूनिट्स पर पहुंची तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.36% उछलकर ₹691.25 पर पहुंच गए।
Torrent Power । मौजूदा भाव: ₹1261.45 (+2.72%)
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी से ₹22,000 करोड़ की थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट की डील पर टोरेंट पावर के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.97% उछलकर ₹1313.70 पर पहुंच गए। यह डील ₹5.829 प्रति किलोवाट घंटा के टैरिफ पर हुई है।
RPP Infra Projects । मौजूदा भाव: ₹158.40 (+20.00%)
भेल से ₹1,125.94 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹158.40 के अपर सर्किट पर पहुंच गए गए और इसी पर बंद भी हुए। इस कॉन्ट्रैक्ट पर 60 महीने के भीतर काम पूरा करना है।
Hindustan Copper । मौजूदा भाव: ₹233.75 (+1.72%)
कॉपर के भाव में तेजी पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.76% उछलकर ₹233.85 पर पहुंच गए। कॉपर के भाव पर $10,000 के करीब पहुंच गए हैं।
Mphasis । मौजूदा भाव: ₹2923.85 (+4.93%)
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने एमफेसिस को ओवरवेट रेटिंग दी और टारगेट प्राइस ₹3,500 से बढ़ाकर ₹3,625 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.30% उछलकर ₹2934.15 पर पहुंच गए।
Ather Energy । मौजूदा भाव: ₹486.50 (+8.18%)
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लेटफॉर्म ईएल के लॉन्च होने का एथर एनर्जी के शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 14.02% उछलकर ₹512.75 पर पहुंच गया। कंपंनी को को-फाउंडर तरूण मेहता का कहना है कि नियर टर्म में 20% मार्केट शेयर हासिल करना संभव है। अभी इसकी हिस्सेदारी 17% है। नए ईएल प्लेटफॉर्म से ई-स्कूटर पार्ट्स घटकर 15 रह गई और एसेंबली 15% तेज होगी और प्रोडक्शन 15 सस्ता। इसका पहला प्रोडक्ट अगले साल आने की संभावना है।
Kaynes Tech । मौजूदा भाव: ₹6599.95 (+7.76%)
मार्च 2026 तिमाही में अपनी चिप की कॉमर्शियल डिलीवरी शुरू करने के ऐलान पर कीन्स टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.24% उछलकर ₹6628.90 पर पहुंच गए।
SML Isuzu । मौजूदा भाव: ₹4084.65 (-2.79%)
अगस्त महीने में एसएमएल आईसुजू की सेल्स सालाना आधार पर 990 यूनिट्स से गिरकर 842 यूनिट्स पर आई तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.54% टूटकर ₹4011.00 पर आ गए।
Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1564.20 (-1.87%)
एनएसई पर ₹980.02 करोड़ में करीब 62.27 लाख शेयरों की ₹1,573.60 के भाव पर ब्लॉक डील के चलते सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.37% टूटकर ₹1556.25 पर आ गए।
Story continues below Advertisement
Sterlite Technologies । मौजूदा भाव: ₹108.10 (-5.67%)
अमेरिकी जूरी ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की सब्सिडरी को ट्रेड सीक्रेट के गलत इस्तेमाल इटैलियन प्रतिद्वंद्वी कंपनी Prysmian को हुए नुकसान की भरपाई के लिए $9.65 करोड़ डॉलर चुकाने का आदेश दिया है। इस आदेश पर स्टरलाइट के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.68% टूटकर ₹105.80 पर आ गए।