Gainers & Losers: India Pesticides और Zomato समेत 10 शेयरों में दिखी तेज हलचल, आपने किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार छठे दिन हरियाली दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब करीब 10 फीसदी ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 16:20
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार छठे कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। सेक्टरवाइज बात करें तो सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1078.87 प्वाइंट्स यानी 1.40% उछलकर 77984.38 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.32% यानी 307.95 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23658.35 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
Gainers & Losers: लगातार छठे कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। सेक्टरवाइज बात करें तो सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1078.87 प्वाइंट्स यानी 1.40% उछलकर 77984.38 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.32% यानी 307.95 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23658.35 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

1. DLF । मौजूदा भाव: ₹705.85 (+1.31%)
डीएलएफ ने अगले पांच वर्षों में ₹1.14 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की संभावना जताई तो शेयर इंट्रा-डे में 2.62% उछलकर ₹715.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने एनालिस्ट बैठक में कहा कि नई सेल्स बुकिंग की रफ्तार मौजूदा लेवल पर बनी रहेगी।

2. GAIL । मौजूदा भाव: ₹181.30 (+3.78%)
गैस टैरिफ को लेकर नए दिशा-निर्देश आने की संभावना को लेकर गेल के शेयर इंट्रा-डे में 6.75% उछलकर ₹186.50 पर पहुंच गए। प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च की वाइस प्रेसिडेंट वैशाली पारेख का मानना है कि आने वाले दिनों में यह ₹195-₹200 के टारगेट तक पहुंच सकता है।

3. Glenmark Pharma । मौजूदा भाव: ₹1500.00 (-0.76%)
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने अमेरिकी मार्केट के लिए जेनेरिक दवाएं बना रही ग्लेनमार्क फार्मा की भारत में स्थित एक फैक्ट्री में खामियां पाई तो शेयर भी इंट्रा-डे में 2.15% फिसलकर ₹1479.00 पर आ गए। इन खामियों के चलते अमेरिका में सप्लाई होने वाली कुछ जेनेरिक दवाईयों की क्वालिटी और सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

4. India Pesticides । मौजूदा भाव: ₹152.35 (+10.04%)
इंडिया पेस्टिसाइड्स ने ऐलान किया है कि उसके पास भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले पेस्टिसाइड्स प्रेटिलाक्लोर के लिए पर्याप्त उत्पादन क्षमता है यानी कि इस खास एग्री केमिकल के मार्केट में कंपनी की मजबूत स्थिति है। इसके चलते इंट्रा-डे में शेयर 14.73% उछलकर ₹158.85 पर पहुंच गए।

5. IREDA । मौजूदा भाव: ₹170.05 (+9.78%)
कैपिटल स्ट्रक्चर को मजबूत करने और बाजार परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए 8.40% की सालाना ब्याज दर पर पर्पेचुअल बॉन्ड्स जारी करने, वित्त वर्ष 2011-12 के लिए टैक्स डिपार्टमेंट से आंशिक राहत के रूप में ₹24.48 करोड़ की वापसी और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उधारी योजना पर 25 मार्च को बोर्ड की होने वाली बैठक के चलते इरेडा को लेकर पॉजिटिव माहौल बना। इंट्रा-डे में इसके शेयर 11.88% उछलकर ₹173.30 पर पहुंच गए।

6. Jindal Stainless । मौजूदा भाव: ₹591.00 (-5.54%)
जिंदल स्टेनलेस ने मार्च तिमाही कम कमजोर होने का अनुमान लगाया है और निर्यात में अब अगले वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में ही रिकवरी की उम्मीद है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 5.82% टूटकर ₹589.25 पर आ गए। इसके शेयरों पर नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी की रिपोर्ट ने दबाव और बढ़ाया जिसने कंपनी निर्यात की कमजोर मांग और ऊंचे आयात के चलते नियर टर्म अर्निंग्स में कमजोरी का हवाला देते हुए टारगेट प्राइस ₹836 से घटाकर ₹723 कर दिया है।

7. SML Isuzu । मौजूदा भाव: ₹1726.40 (+4.36%)
हल्के और मीडियम साइज के कमर्शियल वेईकल बनाने वाली एसएमएल आईसुजु के प्रमोटर्स की पूरी हिस्सेदारी खरीदने को महिंद्रा एंड महिंद्रा बातचीत कर रही है। इस खुलासे पर शेयर इंट्रा-डे में 7.95% टूटकर ₹1785.80 पर पहुंच गए।

8. Titan । मौजूदा भाव: ₹3078.95 (-2.68%)
ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल का कहना है कि फरवरी-मार्च में तनिष्क का रेवेन्यू ग्रोथ मोमेंटम कमजोर रह सकता है। Q4FY25 के लिए 22% का ग्रोथ हासिल करना मुश्किल है जबकि FY26/FY27 में ग्रोथ 2-3% तक घटकर 15-18% संभव है। इसके चलते टाइटन के शेयर इंट्रा-डे में 2.80% टूटकर ₹3075.00 पर आ गए। आज सेंसेक्स पर यह टॉप लूजर है।

9. Zomato । मौजूदा भाव: ₹222.70 (-2.13%)
स्विगी ने एपल और सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन की देश के 10 शहरों में 10 मिनट में डिलीवरी शुरू की तो इसका झटका जोमैटो के शेयरों को लगा जो आज इंट्रा-डे में 2.40% टूटकर ₹222.10 पर आ गया।

Story continues below Advertisement

10. Devyani International । मौजूदा भाव: ₹148.40 (-1.13%)
एनएसई पर ₹55.60 करोड़ के 37,14,266 शेयरों की ₹149.70 के भाव पर ब्लॉक डील के चलते देवयानी इंटरनेशनल के शेयर इंट्रा-डे में 1.40% टूटकर ₹148.00 पर आ गए।