Get App

Gainers & Losers: Trent और HCL समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मचाया धमाल

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए। आज के इस निगेटिव सेंटिमेंट में ट्रेंट (Trent) और एचसीएल टेक (HCL Tech) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 16:20
Gainers & Losers:  Trent और HCL समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मचाया धमाल

Northern Arc Capital । मौजूदा भाव: ₹225.45 (+8.29%)
दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने 20 जून को ब्लॉक डील्स के जरिए अपने फंड Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust के जरिए 10 लाख शेयर खरीदे तो नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के शेयर आज इंट्रा-डे में 13.26% उछलकर ₹235.80 पर पहुंच गए।

Trent । मौजूदा भाव: ₹6120.45 (+3.61%)
सेंसेक्स में शामिल होने के चलते ट्रेंट के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.21% उछलकर पांच महीने के हाई ₹6214.55 पर पहुंच गए। HSBC सिक्योरिटीज ने ₹6700 के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

Embassy Developments । मौजूदा भाव: ₹121.25 (+3.90%)
बेंगलुरु के वाइटफील्ड में एक 17.9 एकड़ जमीन के लिए एंबेसी डेवलपमेंट्स ने एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया तो शेयर इंट्रा-डे में 4.97% उछलकर ₹122.50 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू ₹1,600 करोड़ है और इसमें 16 लाख स्क्वेयर फीट में 1 हजार अपार्टमेंट्स होंगे। रेजिडेंशियल डेवलपमेंट वित्त वर्ष 2027 में लॉन्च हो सकता है।

NBCC । मौजूदा भाव: ₹119.90 (+2.39%)
₹297 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर एनबीसीसी (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन) के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.59% उछलकर ₹121.30 पर पहुंच गए।

Ideaforge Technology । मौजूदा भाव: ₹631.65 (+10.00%)
एक्सेसरीज के साथ मिनी यूएवी (अनमैन्ड एरियल वेईकल्स) के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री से ₹137 करोड़ के ऑर्डर पर आईडियाफोर्ज टेक के शेयर इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹631.65 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके तहत डिलीवरी 12 महीने में करनी है।

Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹8282.35 (-1.04%)
ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने सभी नए स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स में एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (ABS) अनिवार्य किया तो बजाज ऑटो के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.40% टूटकर ₹8252.05 पर आ गए।

TVS Motor Company । मौजूदा भाव: ₹2782.55 (-1.02%)
एबीएस अनिवार्य करने के फैसले से वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना है कि दोपहिया गाड़ियों की मांग 2-4% घट सकती है। ऐसे में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.53% फिसलकर ₹2768.00 पर आ गए।

LT Foods । मौजूदा भाव: ₹405.55 (-6.53%)
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने एलटी फूड्स की कंपनी इकोप्योर स्पेशल्टीज के सोयाबीन मील एक्सपोर्ट्स पर 340.27% का अधिकतम काउंटरवेलिंग ड्यूटी रेट लगाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.29% टूटकर ₹389.25 पर आ गए।

HCL Tech । मौजूदा भाव: ₹1703.25 (-2.10%)
एक्सेंचर (Accenture) के कमजोर कारोबारी नतीजे पर एचसीएल टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.28% टूटकर ₹1700.00 पर आ गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर है। एक्सेंचर की बात करें तो तीसरी तिमाही (मार्च-मई 2025) में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर $1.77 हजार करोड़ पर पहुंच तो गया लेकिन नई बुकिंग 6% गिरकर $1.97 हजार करोड़ पर आ गई।

UCO Bank । मौजूदा भाव: ₹29.23 (-2.44%)
एनएसई पर ₹29.39 के भाव पर 26,138,260 शेयरों की ₹76.82 करोड़ में ब्लॉक डील पर यूको बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.60% टूटकर ₹ 29.18 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें