Gainers & Losers: TVS Motor और Tata Investment समेत ये 10 स्टॉक्स, इंट्रा-डे में 20% तक दिखी उठा-पटक

Gainers & Losers: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज आधे-आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज टीवीएस मोटर (TVS Motor), मांबा फाइनेंस (Manba Finance) और टाटा इंवेस्टमेंट (Tata Investment) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 20% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 16:10
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 418.81 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 81,018.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 157.40 प्वाइंट्स यानी 0.64% की बढ़त के साथ 24,722.75 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 418.81 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 81,018.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 157.40 प्वाइंट्स यानी 0.64% की बढ़त के साथ 24,722.75 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Manba Finance । मौजूदा भाव: ₹144.00 (+7.46%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर मांबा फाइनेंस का रेवेन्यू 36.7% उछलकर ₹67 करोड़ और नेट प्रॉफिट 89.19% बढ़कर ₹9.8 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 11.94% उछलकर ₹150.00 पर पहुंच गए।

Mafatlal Industries । मौजूदा भाव: ₹148.25 (+17.89%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर माफतलाल इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 175.56% उछलकर ₹1.24 हजार करोड़ और नेट प्रॉफिट 51.31% बढ़कर ₹46 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹150.90 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 67.82% चढ़कर ₹43.8 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 5.8% से गिरकर 3.54% पर आ गया।

Arfin India । मौजूदा भाव: ₹39.99 (+6.67%)
जेएफई शोजी इंडिया से आर्फिन इंडिया को 900 टन एलुमिनियम डिऑक्स प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए करीब ₹26 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.82% उछलकर ₹41.17 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के तहत पश्चिमी भारत के कई स्टील मिल को अगस्त में डिलीवरी करनी है।

TVS Motor । मौजूदा भाव: ₹2941.80 (+2.90%)
टीवीएस मोटर ने देश में बेहतर डिजाइन को बढ़ावा देने को लेकर टीवीएस इंडस डिजाइन हॉनर्स प्रोग्राम पेश किया तो इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और इंट्रा-डे में यह 3.79% उछलकर ₹2967.00 तक पहुंच गया।

Akzo Nobel India । मौजूदा भाव: ₹3755.00 (+3.24%)
₹156 के स्पेशल अंतरिम डिविडेंड के ऐलान पर एग्जो नोबेल इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.92% उछलकर ₹3779.80 पर पहुंच गए।

Tata Investment । मौजूदा भाव: ₹6986.00 (+3.06%)
टाटा इंवेस्टमेंट ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटने का ऐलान किया तो शेयर इंट्रा-डे में 5.58% उछलकर ₹7156.55 पर पहुंच गए।

Patels Airtemp । मौजूदा भाव: ₹387.10 (-9.97%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर पटेल्स एयरटेम्प की टोटल ऑपरेशनल इनकम 27.25% गिरकर ₹82.57 करोड़ और नेट प्रॉफिट 44.64% टूटकर ₹2.80 करोड़ पर आया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 13.69% फिसलकर ₹371.10 तक आ गए।

Avadh Sugar & Energy । मौजूदा भाव: ₹445.00 (-3.86%)
अवध शुगर एंड एनर्जी जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹8.69 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹8.41 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.96% टूटकर ₹439.90 पर आ गए। हालांकि जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.22% चढ़कर ₹716.61 करोड़ पर पहुंच गया।

Unichem Lab । मौजूदा भाव: ₹563.45 (-7.40%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर यूनिकेम लैब ₹2.7 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹10.5 करोड़ के शुद्ध घाटे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.40% टूटकर ₹557.35 पर आ गए। वहीं दूसरी तरफ जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.73% चढ़कर ₹5.3 अरब पर पहुंच गया।

Story continues below Advertisement

TTK Healthcare । मौजूदा भाव: ₹1215.80 (-3.55%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर टीटीकी हेल्थकेयर के ऑपरेटिंग प्रॉफिट 60.87% गिरकर ₹2.7 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.17% टूटकर ₹1182.80 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 3.32% भी गिरकर 1.18% पर आ गया।