
शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी है। 4 सेशंस में यह अब तक 17.6 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 24700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
HFCL Limited एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो टेलिकम्युनिकेशंस इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल्स और अन्य संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स को डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर करती है।
यह टेलिकॉम कंपनियों, एंटरप्राइजेज और डिफेंस फोर्सेज के लिए डिजिटल नेटवर्क भी बनाती है। कंपनी के गुरुग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर हैं।
19 मई को कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसने सब्सिडियरी HTL Limited के लिए बैंकों से लिए गए लोन और दूसरी क्रेडिट सुविधाओं की कॉरपोरेट गारंटी को एक्सटेंड किया है।
पहले कंपनी ने ₹295 करोड़ की कॉरपोरेट गारंटी दी हुई थी। अब उसे बदलकर ₹265 करोड़ की नई गारंटी कर दिया गया है।
यह गारंटी SBICAP Trustee Company Limited के पक्ष में दी गई है, जो कर्ज देने वाले बैंकों की तरफ से काम कर रही है। इस अपडेट के बाद से शेयर लगातार चढ़ा है।
शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 130 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। वहीं एक महीने में 60 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल का रिटर्न लगभग 155 प्रतिशत है।
शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 59.83 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में HFCL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,511.24 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 177.58 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,527.54 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 252.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।