
रिकॉर्ड डेट 29 मई है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।
बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 1 जून है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 813.35 रुपये है।
LIC वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी दे रही है। रिकॉर्ड डेट 25 जून है।
डिविडेंड पर 27 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।
कंपनी का मार्केट कैप 5.14 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 2 साल में 23 प्रतिशत कमजोर हुआ है। कंपनी में सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सा है।
LIC का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 23,467 करोड़ रुपये हो गया।
कुल आय बढ़कर 2,53,592 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 2,22,805 करोड़ रुपये थी। नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये रही।
पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 57,419 करोड़ रुपये रहा। कुल आय बढ़कर 9,73,288 करोड़ रुपये रही। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)