आमतौर पर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट पकड़ने के लिए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें। लेकिन स्पाइसजेट के एक यात्री के साथ ऐसा करने के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ने बताया कि उसकी मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का समय अचानक बदलकर पहले कर दिया गया और इसकी जानकारी उनको सिर्फ कुछ समय पहले मिली। इस वजह से वह फ्लाइट नहीं पकड़ पाया और एयरलाइन ने उसे 'नो-शो' घोषित कर दिया। स्पाइसजेट के यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरिएंश शेयर किया है।
