
इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान जनवरी महीने में किया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 9 मार्च है।
LKP Finance के शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 990.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.08 प्रतिशत हिस्सा था। शेयर एक साल में लगभग 200 प्रतिशत चढ़ा है।
6 महीनों में शेयर ने 70 प्रतिशत की तेजी देखी है। 3 साल में कीमत 1200 प्रतिशत उछली है। बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1179.80 रुपये और एडजस्टेड लो 294.81 रुपये है।
LKP Finance का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 90.42 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 5.91 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 7.38 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।