
रिकॉर्ड डेट 20 मार्च है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।
बोनस इश्यू की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। बोनस शेयरों को शेयरहोल्डर्स को दिए जाने की तारीख 23 मार्च 2026 है।
Metropolis Healthcare के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 1804 रुपये है।
कंपनी का मार्केट कैप 9350.48 करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में 11 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,259.30 रुपये और एडजस्टेड लो 1,383.70 रुपये है। कंपनी अप्रैल 2019 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 334.78 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,216.54 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 124.80 करोड़ रुपये रहा।