Get App

नए सप्ताह में 9 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म, 100 करोड़ से ज्यादा शेयर हो जाएंगे फ्री

लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि ये सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। नए शुरू हो रहे हफ्ते में Urban Company के 94.09 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। ICICI Prudential AMC के 70 लाख शेयर फ्री होंगे

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 10:50
नए सप्ताह में 9 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म, 100 करोड़ से ज्यादा शेयर हो जाएंगे फ्री

लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि ये सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये केवल ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 9 कंपनियां...

Park Medi World | सोमवार, 16 मार्च को इस कंपनी के 85 लाख शेयर ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का 2% हैं। यह स्टॉक अभी अपने IPO प्राइस ₹162 से 19% ऊपर है।

Nephrocare Health Services | 16 मार्च को इस कंपनी के 28 लाख शेयर या कुल इक्विटी का 3% ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹460 से 17% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Fractal Analytics | 16 मार्च को लॉक-इन खत्म होने के बाद 69 लाख शेयर फ्री होंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 4% के बराबर हैं। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹900 प्रति शेयर से 12% नीचे है।

Aye Finance | कंपनी का एक महीने का लॉक-इन 16 मार्च को खत्म हो जाएगा। 1.76 करोड़ शेयर या कंपनी की कुल इक्विटी का 7% ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगा।

Urban Company | 17 मार्च को 6 महीने और उससे ज्यादा का लॉक-इन खत्म हो जाएगा। 94.09 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। ये कंपनी की कुल इक्विटी का 66% हैं। स्टॉक IPO प्राइस ₹103 से 7% ऊपर है।

ICICI Prudential AMC | 3 महीने का लॉक-इन 17 मार्च को खत्म होगा। 70 लाख शेयर या कंपनी की कुल इक्विटी का 1% ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। स्टॉक IPO प्राइस ₹2,165 से 33% ऊपर है।

Rubicorn Research | कंपनी के 12 लाख शेयर 19 मार्च को फ्री होंगे। ये कुल इक्विटी के 1% के बराबर हैं। स्टॉक अभी अपने IPO प्राइस ₹485 से 57% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

KSH International | कंपनी के 28 लाख शेयर या कुल इक्विटी का 4%, 19 मार्च को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹392 से थोड़ा ही ऊपर ट्रेड कर रहा है।

DevAccelerator | कंपनी का लॉक-इन 19 मार्च को खत्म हो जाएगा। उस दिन 3.35 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये कंपनी की कुल इक्विटी के 37% के बराबर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें