Get App

अगले 3 दिनों में ₹1850 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए हो जाएंगे फ्री, लॉक इन खत्म

Epack Prefab का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद 37 लाख शेयरों में ट्रेडिंग होने लगेगी। Laxmi India Finance का 30 अक्टूबर को 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 11:21
अगले 3 दिनों में ₹1850 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए हो जाएंगे फ्री, लॉक इन खत्म

शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी पात्र शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये शेयर केवल ट्रेड किए जाने के पात्र हो जाएंगे। ​जिन 7 शेयरों के लिए लॉक इन खत्म हो रहा है, वे इस तरह हैं...

Shanti Gold | कंपनी का 3 महीने का लॉक-इन पीरियड मंगलवार, 28 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 27 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% अब ट्रेड के लिए उपलब्ध होगा। इन शेयरों की वैल्यू ₹57 करोड़ से अधिक है।

Jain Resources Recycling | इसकी एक महीने का लॉक-इन बुधवार, 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद 1.21 करोड़ शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 4% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की वैल्यू ₹473 करोड़ है।

Epack Prefab | कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। 37 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% हिस्सा ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की वैल्यू ₹103 करोड़ है।

Godavari Biorefineries | एक साल का लॉक-इन 29 अक्टूबर को खत्म होगा। इससे 95 लाख शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 19% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की वैल्यू ₹250 करोड़ है।

Aditya Infotech | शेयर का 3 महीने का लॉक-इन गुरुवार, 30 अक्टूबर को खत्म होगा। 43 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की वैल्यू ₹595 करोड़ है।

Laxmi India Finance | 30 अक्टूबर को 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा। इसके बाद बकाया इक्विटी का 5% या 24 लाख शेयर ट्रेड के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी वैल्यू ₹35.7 करोड़ है।

JNK India | 30 अक्टूबर को डेढ़ साल और उससे अधिक का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इसके बाद बकाया इक्विटी का 20% या 1.12 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी वैल्यू ₹330 करोड़ है।
ट्रेड के लिए उपलब्ध होने वाले शेयरों की वैल्यू एक दिन पहले के बंद भाव के आधार पर कैलकुलेट की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें