शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 206 अंक लुढ़का, फिर भी ₹1 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी आज 2 सितंबर को लाल निशान में बंद हुए। दोनों इंडेक्स ने सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन दोपहर बाद आई तेज बिकवाली के चलते ये लाल निशान में फिसल गए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 206.61 अंक या 0.26 फीसदी फिसलकर 80,157.88 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 16:19
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी आज 2 सितंबर को लाल निशान में बंद हुए। दोनों इंडेक्स ने सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन दोपहर बाद आई तेज बिकवाली के चलते ये लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंकों तक फिसल गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 206.61 अंक या 0.26 फीसदी फिसलकर 80,157.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.45 अंक या 0.18% फिसलकर 24,579.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी आज 2 सितंबर को लाल निशान में बंद हुए। दोनों इंडेक्स ने सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन दोपहर बाद आई तेज बिकवाली के चलते ये लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंकों तक फिसल गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 206.61 अंक या 0.26 फीसदी फिसलकर 80,157.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.45 अंक या 0.18% फिसलकर 24,579.60 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी का रुख रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई के पावर, यूटिलिटी, FMCGs और मेटल इंडेक्स लगभग 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि दूसरी ओर आईटी, बैकिंग और टेलीकॉम शेयरों में गिरावट का रुख रहा। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 1 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

निवेशकों ने ₹1.09 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 सितंबर को बढ़कर 449.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 29 अगस्त को 448.85 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें पावरग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 2.04 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), टाटा स्टील (Tata Steel), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 0.97 फीसदी से लेकर 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 0.83 फीसदी से लेकर 1.33 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,529 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,285 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,529 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,612 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 124 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 64 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।