Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तबाही, निवेशकों के ₹3.5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 572 अंक टूटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 फीसदी टूटकर 81,463.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 फीसदी का गोता लगाकर 24,837 के स्तर पर आ गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,200 से भी अधिक टूट चुका है

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 16:17
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 जुलाई को लगातार तीसरे दिन तबाही का आलम रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की। बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 80,891.02 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 में 156.10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,680.90 पर बंद हुआ। इसके साथ ही दोनों प्रमुख इंडेक्स अब अपने पिछले एक महीने के निचले स्तर तक लुढ़क गए हैं। इस गिरावट की बड़ी वजह रही कोटक महिंद्रा बैंक के कमजोर तिमाही नतीजे, जिसने मार्केट के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर डाला।

NSE पर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए, जिससे बाजार में चौतरफा कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.6% टूटा। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.2% तक की गिरावट रही। हालांकि दूसरी ओर डिफेंसिव सेक्टर ने कुछ राहत दी। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.4% चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.2% की मामूली तेजी देखी गई।

ब्रॉडर मार्केट की हालत
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आज के कारोबार के में 1% से ज्यादा की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स लगातार आठवें दिन लाल निशान में बंद हुआ है।

निवेशकों के ₹3.82 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जुलाई को घटकर 447.85 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 25 जुलाई को 451.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 1.23 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एशियन पेंट (Asian Paint), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पावर ग्रिड (Power Grid) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 0.18 फीसदी से लेकर 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) का शेयर 7.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टाइटन (Titan) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 1.76 फीसदी से लेकर 3.64% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,874 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,299 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,264 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,874 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 125 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 89 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।