Share Market Today: निवेशकों ने ₹4.3 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 418 अंक उछला, निफ्टी पहुंचा 24,700 के पार

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 4 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 418.81 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 81,018.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.40 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 24,722.75 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही इन दोनों इंडेक्सों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 16:41
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 4 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 418.81 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 81,018.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.40 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 24,722.75 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही इन दोनों इंडेक्सों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। शेयर बाजार में अस्थिरता का संकेत देने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX में करीब एक फीसदी की गिरावट आई, जो निवेशकों के बढ़ते रिस्क-सेंटीमेंट को दिखाता है।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 4 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 418.81 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 81,018.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.40 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 24,722.75 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही इन दोनों इंडेक्सों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। शेयर बाजार में अस्थिरता का संकेत देने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX में करीब एक फीसदी की गिरावट आई, जो निवेशकों के बढ़ते रिस्क-सेंटीमेंट को दिखाता है।

ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। FMCGs को छोड़ दें तो, सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। इस तेजी की अगुआई मेटल, बैंकिंग और आईटी शेयरों ने की। ऑटो कंपनियों में भी जुलाई की बिक्री आंकड़ों के बाद उछाल देखने को मिली।

निवेशकों ने ₹4.30 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 अगस्त को बढ़कर 448.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 अगस्त को 444.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.30 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 4.31 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 2.39 फीसदी से लेकर 3.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के 4 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 0.25 फीसदी से लेकर 0.99% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,286 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,307 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,286 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,847 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 124 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 125 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।