शेयर बाजार में ₹5.2 लाख करोड़ की संपत्ति खाक, लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 585 अंक टूटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 1 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान और विदेशी निवेशकों की लगातार की बिकवाली के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 80,599.91 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 16:14
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 1 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान और विदेशी निवेशकों की लगातार की बिकवाली के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 80,599.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203 अंक या 0.83 फीसदी लुढ़ककर 24,565.35 के स्तर पर चला गया। यह लगातार पांचवा कारोबारी हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए है। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब 5.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 1 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान और विदेशी निवेशकों की लगातार की बिकवाली के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 80,599.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203 अंक या 0.83 फीसदी लुढ़ककर 24,565.35 के स्तर पर चला गया। यह लगातार पांचवा कारोबारी हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए है। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज करीब 5.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ब्रॉडर मार्केट में इससे भी तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.37 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। FMCG को छोड़ दें तो सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट फार्मा और टेलीकॉम शेयरों को देखने को मिली। इसके अलावा मेटल, आईटी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और कमोडिटी शेयरों में भी तेज गिरावट आई।

निवेशकों के ₹5.21 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 अगस्त को घटकर 444.51 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 31 जुलाई को 449.72 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.21 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 3.24 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एशियन पेंट (Asian Paint), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITC) और कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयर 0.88 फीसदी से लेकर 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 4.43 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 2.52 फीसदी से लेकर 3.04% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,703 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,169 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,313 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,703 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 140 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 80 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।