
Auto Expo 2023: कंपनी ने 450 किमी की अधिक ड्राइविंग रेंज का दावा किया है। कंपनी दावा करती है कि ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 483 किलोमीटर (300 miles) की रेंज देती है। यह कार 5 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी।
Auto Expo 2023: EV9 कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन में डुअल-मोटर, फोर-व्हील-ड्राइव रेंज-टॉपर, साथ ही रियर एक्सल को पावर देने वाली सिंगल मोटर के साथ एंट्री-लेवल वेरिएंट मिलने की उम्मीद है। Kia EV9 Concept इलेक्ट्रिक एसयूवी में 77.4 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 350 kW के अलावा नेक्स्ट जनरेशन अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दे रही है।
Auto Expo 2023: Kia का दावा है कि इस अल्ट्रा फास्ट चार्जर से कार के इस बैटरी को 20 से 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। EV9 इलेक्ट्रिक का प्रोडक्शन वर्जन E-GMP आर्किटेक्चर पर आधारित होगा, जिसे हम भारत में Kia EV6 के साथ पहले ही देख चुके हैं। स्टाइलिंग के लिए इस कार में सिग्नेचर 'टाइगर नोज (Tiger Nose)' फ्रंट ग्रिल और जेड-शेप्ड LED हेडलैंप क्लस्टर अपफ्रंट दिया गया है। रियर प्रोफाइल में वर्टिकल LED टेल-लैंप और स्पष्ट बम्पर है।
Auto Expo 2023: इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो रियर-हिंग वाले दरवाजे, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और एक बड़ा ग्लासहाउस भी शामिल हैं। Kia Motors इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉस एंजलिस मोटर शो 2021 में अनवील कर चुकी है। All-Electric Kia EV9 एसयूवी को कंपनी 2023 के आखिरी महीने तक ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। भारत में कंपनी की ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले कंपनी Kia EV6 को भारतीय मार्केट में उतार चुकी है।
Auto Expo 2023: EV9 Concept SUV की लंबाई लगभग 4.9 मीटर होगी जबकि इसका व्हीलबेस 3.1 मीटर होगा। 77.4kWh बैटरी पैक से लैस कार में ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स और फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम की सुविधा है। कंपनी ने अभी तक कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia EV9 EV की कीमत 2024 में लॉन्च होने पर लगभग 60-70 लाख रुपये हो सकती है।
Auto Expo 2023: Kia Motors ने इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी का डिजाइन एक बड़ी एसयूवी के जैसा रखा है जो रेंज रोवर की तरह दिखाई पड़ता है। इसके फ्रंट में कंपनी ने टाइगर फेस वाली फ्रंट ग्रिल को दिखाया है। इस एसयूवी के रूफ में रिट्रेक्टेबल रूफ रेल्स को लगाया है।
Auto Expo 2023: इसकी खासियत ये है कि इस्तेमाल न होने पर ये रूफ रेल्स अपने आप इस SUV की छत के अंदर की तरफ बंद हो जाती है और इस्तेमाल करने के लिए इसे सिर्फ एक बटन दबाकर ओपन किया जा सकता है। भारत के लोकप्रिय मोटर शो Auto Expo 2023 की आज यानी बुधवार से ग्रेटर नोएडा में शुरुआत हुई है।
Auto Expo 2023 का आयोजन तीन साल के बाद हो रहा है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस बार के शो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान जैसे प्रमुख वाहन कंपननी तथा मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों की कंपनियां हिस्सा नहीं ले रही हैं।
Auto Expo 2023: इस शो में पांच वैश्विक पेशकश होंगी और 75 उत्पादों से पर्दा हटेगा। आम जनता 13 से 18 जनवरी के बीच इस शो को देखने जा सकती है।