
Auto Expo 2023: ताकेउची ने कहा KF मुझे विश्वास है कि कंपनी अगले वित्त वर्ष 2023-24 में एसयूवी सेगमेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि 2023-24 तक बाजार में करीब 45 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और इसमें एसयूवी की अहम भूमिका होगी।
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन कंपनी ने अपनी मोस्ट अवेटेड Jimny से पर्दा उठाया। इसके साथ ही आज से मारुति सुजुकी जिम्नी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक नेक्सा डीलरशिप सेंटर (Nexa Dealerships) पर जाकर या फिर घर बैठे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
Auto Expo 2023: Maruti Suzuki Jimny 5 Door की बात करें तो इसकी बुकिंग शुरू चुकी है। इसकी आधिकारिक लॉन्च इस साल मई में होने की संभावना है। नई Jimny 5-डोर को दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। Jimny 5-डोर में 1.5-लीटर के-सीरीज़ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 बीएचपी और 134 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Auto Expo 2023: फीचर्स की बात करें तो नई Maruti Suzuki Jimny 5-डोर SUV में Android Auto और Apple CarPlay, Arkamys स्पीकर्स के साथ 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
Auto Expo 2023: अगर आप Maruti Suzuki Jimny 5-डोर SUV को खरीदना चाहते हैं तो 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की लंबाई चार मीटर से कम है और यह सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और फ्लैगशिप कलर- काइनेटिक येलो व ब्लैक रूफ शामिल है।
Auto Expo 2023: स्पोर्टी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx के साथ कंपनी ने देश के SUV सेगमेंट में नए डिजाइन ट्रेंड की शुरुआत की है। Maruti Suzuki Fronx का मुकाबला Tata Punch और Citroen C3 जैसी कारों से होगा।
Auto Expo 2023: Fronx एक स्पोर्टी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका डिजाइन बिल्कुल नया है। इसकी लंबाई 4-मीटर से थोड़ी कम है और यह ग्रैंड विटारा एसयूवी के एक छोटे वर्जन की तरह दिखती है। यह व्हील आर्च, मस्कुलर फेंडर, साइड बॉडी क्लैडिंग और साथ ही ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिल एवं DRLs से लैस है।
Auto Expo 2023: Maruti Suzuki Fronx को ब्लैक और bordeaux कलर में पेश किया गया है। Fronz में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 360 व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक हेड अप डिस्प्ले जैसी फीचर्स दिए गए हैं।
Auto Expo 2023: Maruti Suzuki Fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन 6,000rpm पर 89bhp और 4,400rpm पर 113Nm का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन फाइव-स्पीड मैनुअल और फाइव-स्पीड एएमटी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।