
एमजी मोटर इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी हेक्टर (MG Hector) के फेसलिफ्ट वर्जन को 15 अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है। कार में इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर में भी कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नया होगा और पहले से बड़ा होगा। इसकी कीमत 18 लाख रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी इस कार में 1956 सीसी का डीजल इंजन देगी।
मारुति सुजुकी बलीनो (Maruti Suzuki Baleno) का CNG वेरिएंट भी दिवाली से पहले लॉन्च होने के तैयार है। सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की पावर से लैस होगी। साथ ही इसे सीएनजी ऑल्टरनेट फ्यूल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कीमत या फीचर्स को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV सेग्मेंट में एक बार फिर BYD अपनी नई कार ATTO 3 को दिवाली के मौके पर भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये कार 11 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है। इस कार की खासियत इसकी ड्राइविंग रेंज है जो करीब 420 किलोमीटर की रहेगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो इसे 25 लाख से 35 लाख रुपये के बीच एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया जा सकता है।