Good vs Bad Loan: अच्छे-बुरे लोन के बीच ऐसे समझें फर्क, बचे रहेंगे कर्ज के जाल से

Good Debt vs Bad Debt: हर कर्ज नुकसानदेह नहीं होता। 'अच्छे कर्ज' संपत्ति बनाते हैं, जबकि 'बुरे कर्ज' वित्तीय जोखिम बढ़ाते है। इन दोनों के बीच का फर्क समझना जरूरी है, तभी आप कर्ज के जाल में फंसने से बच पाएंगे।

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 18:34
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हर कर्ज बुरा नहीं होता। सही प्लानिंग से लिया गया लोन आपके भविष्य को मजबूत बना सकता है। कुछ कर्ज आपकी संपत्ति बढ़ाते हैं, तो कुछ आपको फिजूलखर्ची की दलदल में धकेल सकते हैं। यहां जानिए अच्छे और बुरे कर्ज के बीच फर्क, आसान उदाहरणों के साथ।
हर कर्ज बुरा नहीं होता। सही प्लानिंग से लिया गया लोन आपके भविष्य को मजबूत बना सकता है। कुछ कर्ज आपकी संपत्ति बढ़ाते हैं, तो कुछ आपको फिजूलखर्ची की दलदल में धकेल सकते हैं। यहां जानिए अच्छे और बुरे कर्ज के बीच फर्क, आसान उदाहरणों के साथ।

शिक्षा लोन: कमाई बढ़ाने का जरिया
उच्च शिक्षा के लिए लिया गया लोन भविष्य में बेहतर जॉब और इनकम के अवसर देता है। यह एक सकारात्मक निवेश मानी जाती है।

बिजनेस लोन: भविष्य की कमाई में निवेश
खुद का बिजनेस शुरू करने या विस्तार के लिए लिया गया लोन, मुनाफे की संभावना बढ़ाता है।

होम लोन: संपत्ति और स्थिरता का रास्ता
घर के लिए लोन न सिर्फ छत देता है बल्कि एक ऐसी संपत्ति भी बनाता है जिसका मूल्य समय के साथ बढ़ सकता है।

क्रेडिट कार्ड खर्च: गैर-जरूरी खरीदारी से बचें
बिना प्लानिंग किए हुए लग्जरी या लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर क्रेडिट कार्ड से खर्च करना कर्ज के जाल में फंसा सकता है।

कार लोन: घटती वैल्यू का सौदा
अगर आपकी कार की वैल्यू लोन चुकाने से पहले ही गिर जाती है, तो यह फायदे से ज्यादा नुकसान दे सकती है।

समझदारी से कर्ज लें
हर कर्ज खराब नहीं होता- जरूरत, ब्याज दर, और रीपेमेंट की क्षमता को ध्यान में रखकर कर्ज लें, तभी यह आपके भविष्य को बेहतर बनाएगा।