असम का सीएम कौन होगा। हफ्ते भर से इस मामले में सस्पेंस बरकरार था। आखिर BJP ने सस्पेंस को खत्म कर दिया और 9 मई को हेमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को राज्य का अगला सीएम घोषित कर दिया गया।
सीएम के नाम पर पर फैसले के लिए आज राजधानी गुवाहाटी में BJP विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें हेमंत बिस्वा सरमा को चुना गया। अब वो असम के सीएम के रूप में सर्बानंद सोनोवाल की जगह लेंगे।
BJP टॉप नेताओं को सरमा और सोनोवाल के बीच निर्णय लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। असम BJP की सत्ता आने पर सर्बनानंद सोनोवाल ने बतौर सीएम काम किया है। एक दिन पहले दोनों नेताओं ने BJP के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की थी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे।
असम में BJP को 2 बार जीत स्वाद चखाने में सरमा का अहम योगदान माना जाता है। इस बार सरमा सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। सरमा सर्बानंद सोनोवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
126 विधान सभा सीट वाली असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance - NDA) को 75 सीटों पर जीत मिली है। जबकि जबकि कांग्रेस के गंठबंधन को 50 सीटों पर जीत मिली है। साल 2016 के विधान सभा चुनाव में NDA को 86 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को 24 सीट और All India United Democratic Front (AIUDF) को 14 सीटों पर जीत मिली थी।
2016 में असम विधानसभा चुनाव जीतने के ठीक बाद हिमंत को बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्होंने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।
बता दें कि हेमंत विस्व सरमा पहले कांग्रेस में थे। उनका नाम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल था। लेकिन कांग्रेस की तरफ चीफ मिनिस्टर का पद नहीं मिलने से वो पार्टी आलाकमान से नाराज हो गए थे। फिर कांग्रेस से त्याग पत्र देने के कुछ सामय बाद BJP में शामिल हो गए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
