देश की पहली महिला आईपीएस और दिल्ली में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं किरण बेदी को पुडुचेरी का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाने का एलान किया गया है। राष्ट्रपति ने किरण बेदी को लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। राजनीति में आने से पहले करीब 35 साल तक वो भारतीय पुलिस सेवा में रहीं थी। किरण बेदी दिल्ली में बीजेपी का चेहरा बनकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। 19 मई को विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में कांग्रेस को जीत हासिल हुई ऐसे में किरण बेदी को उप-राज्यपाल बनाने का फैसला किया है।