Mamata Banerjees Swearing Ceremoney: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार बंपर जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजे आने के बाद से ही पूरे पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। आज ममता बनर्जी सीएम पद की लगातार तीसरी बार शपथ ली है। वहीं पश्चिम बंगाल में हिंसा को देखते हुए BJP चीफ जेपी नड्डा आज कोलकाता में धरने पर बैठे हैं। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर को देखते हुए ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण बेहद सादे तरीके से किया गया है। इसमें कुल 50 लोगों को आमंत्रित किया गया था।
Mamata Banerjee Swearing Ceremony LIVE Updates:
- सीएम ममता बनर्जी ने सभी राजनीतिक दलों से शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शांति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि मैं तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देता हूं। आशा है कि शासन संविधान और कानून के नियम के अनुसार चलेगा। हमारी प्राथमिकता इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कानून के शासन को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।
- ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई।
- पश्चिम बंगाल: TMC प्रमुख ममता बनर्जी कोलकाता में राजभवन पहुंचीं। वे लगातार अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कुछ ही देर में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
- शपथ ग्रहण में सूबे के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य, बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और BCCI चीफ सौरव गांगुली को आमंत्रिता किया गया है। ममता का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के टाउन हॉल में होगा। इसके बाद ममता बनर्जी सचिवालय जाएंगी। बाकी विधायकों का शपथ ग्रहण गुरुवार और शुक्रवार को होगा।
- पश्चिम बंगाल में 292 विधान सभा सीटों में से TMC को 213 सीटों में जीत मिली है। वहीं BJP को 77 सीटों पर जीत मिली है। 2 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है।