भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जम्मू कश्मीर के लागों को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश को बिक्री के लिए रख दिया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के पास जम्मू कश्मीर के लिए विजन हुआ करता था लेकिन आज केंद्र सरकार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दूरियां पैदा कर रही है। सरदार आज खालिस्तानी हैं, हम पाकिस्तानी हो गए हैं और केवल बीजेपी ही हिंदुस्तानी रह गई है।

Amazon ने भारत में वकीलों पर खर्च किए 8,546 करोड़ रुपये, CAIT ने की CBI जांच की मांग

महबूबा ने कहा कि जो कोई भी किसी मुद्दे को उठाता है, बीजेपी उसे राष्ट्र विरोधी करार देती है। एक सरदारजी खालिस्तानी हो जाते हैं, हम लोगों को पाकिस्तानी करार दे दिया गया, बीजेपी के लोग केवल अपने आप को हिंदुस्तानी बताते हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के पास जम्मू कश्मीर पर कोई स्पष्ट नीति नहीं है।

पीडीपी नेता ने कहा कि नेहरूजी और वाजपेयी जी के पास कश्मीर पर दृष्टि थी। वे जानते थे कि आर्थिक, राजनीतिक एवं भावनात्मक मोर्चे पर उन्हें क्या करना है...इस सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हम दिवालिया हो जाएं ताकि हमे दूसरे राज्यों (के लोगों) पर निर्भर बनाया जा सके।

पीडीपी अध्यक्ष ने दावा किया कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर में उनके मुख्यमंत्री रहते जिन परियोजनाओं की शुरूआत की गई थी, उसे बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी नीति के तहत शराब कारोबार के ठेके बाहरी लोगों को दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा शराब की खपत की जाएगी, लेकिन इसका आर्थिक लाभ बाहरी लोगों को जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।