गुरुग्राम नगर निगम की हुई सामान्य बैठक में यह फैसला लिया गया कि मंगलवार को शहर में सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। गुरुग्राम नगर निगम के इस फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गये हैं और उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि मीट लाखों भारतीयों का खाना है और इसे किसी अशुद्ध सामान की तरह नहीं देखा जा सकता है।
दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंगलवार के दिन मांस की दुकानों को बंद रखना बैठक के एजेंडे का हिस्सा नहीं था लेकिन कथित तौर पर कुछ पार्षदों की ओर से हिंदू भावनाओं के आहत होने का हवाला दिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। जिसके बाद ओवैसी ने इस पर अपना विरोध प्रकट किया है।
ओवैसी ने गुरूग्राम नगर निगम के फैसले पर ट्वीट किया कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहा है, इस पर किसी की धार्मिक भावनाएं कैसे आहत हो सकती हैं। लोग मांस खरीद, बेच और खा रहे हैं। वो आपको बलपूवर्क हिस्सा लेने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।
AIMIM प्रमुख औवेसी ने आगे कहा कि मांस लाखों भारतीयों का खाना है और इसे किसी अशुद्ध वस्तु की तरह नहीं देखा जाना चाहिए और यदि मंगलवार को मीट की दुकाने बंद की जा सकती हैं तो इस तर्क के आधार पर शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए।