Get App

Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करनी है डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

निफ्टी 17500 के लेवल पार करता है तभी इसमें और तेजी आती दिखेगी। वहीं, अगर ये 16747 के नीचे जाता है तो इसमें और गिरावट आएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 6:38 PM
Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करनी है डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश
बोरोसिल में 380 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 550 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें

Vidnyan Sawant, AVP - Technical Research at GEPL Capital

वीकली चार्ट पर निफ्टी ने एक इनसाइड बार कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है जो 20-वीक एसएमए (20-week simple moving average) से सपोर्ट लेकर वोलैटिलिटी में गिरावट की ओर संकेत कर रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी थ्री-डे रेंज में घूम रहा है। ये भी वोलैटिलिटी में गिरावट की पुष्टि कर रहा है। इसके अलावा डेली टाइम फ्रेम पर RSI (relative strength index)इंडीकेटर भी निचले स्तर पर है जो इंडेक्स में कमजोरी बने रहने को संकेत है।

भारी पिटाई के बावजूद भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियां अभी भी महंगी, क्या करना चाहिए निवेश?

निफ्टी को ओवर ऑल चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि निफ्टी हमें 17500 – 16747 के दायरे में साइडवेज कारोबार करता दिखेगा। अब अगर निफ्टी 17500 के लेवल पार करता है तभी इसमें और तेजी आती दिखेगी। वहीं, अगर ये 16747 के नीचे जाता है तो इसमें और गिरावट आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें