SBI का मुनाफा घटा, ब्रोकरेज से जानें इस स्टॉक पर क्या हो निवेश रणनीति

बैंक की ब्याज आय 28,820 करोड़ रुपये रही है इसके 28,750.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

अपडेटेड Feb 05, 2021 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SBI के तिमाही नतीजे अनुमान के करीब रहे। मुनाफे में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली लेकिन एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा। वहीं मजबूत गाइडेंस से शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला।

    बैंक की ब्याज आय 28,820 करोड़ रुपये रही है इसके 28,750.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। बैंक के नतीजे अनुमान के अनुरुप रहे है। ब्याज आय में सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानते हैं क्या है दिग्गज ब्रोकरेज की राय-

    BROKERAGES ON SBI

    CLSA की SBI पर राय

    CLSA ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 560 रुपये तय किया है।

    NOMURA की SBI पर राय


    NOMURA ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 550 रुपये तय किया है।

    MORGAN की SBI पर राय

    MORGAN ने SBI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और लक्ष्य को 525 रुपये तय किया है।

    CREDIT SUISSE की SBI पर राय

    CREDIT SUISSE ने SBI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और लक्ष्य को 460 रुपये तय किया है।

    MACQUARIE की SBI पर राय

    MACQUARIE ने SBI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और लक्ष्य को 450 रुपये तय किया है।

    CITI की SBI पर राय

    CITI ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 430 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नतीजों के बाद शेयर की रीरेटिंग का अनुमान है। जबकि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। बैंक के स्लिपेजेस, कवरेज सभी बैंकों में सबसे बेहतर हैं। इसके अलावा एसेट क्वालिटी निजी बैकों के मुकाबले बेहतर रही है। इन्होंने इसका आय अनुमान 15-26 प्रतिशत बढ़ाया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।