किन शेयरों पर टिकी हैं आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निगाहें, जहां होगी निवेशकों की कमाई

CLSA ने TATA POWER पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 74 रुपये से बढ़ाकर 107 रुपये तय किया है

अपडेटेड Feb 05, 2021 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करता है जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    CLSA की TATA POWER पर राय

    CLSA ने TATA POWER पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 74 रुपये से बढ़ाकर 107 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि थर्मल कारोबार में सुधार जारी है। वहीं Mundra के कारोबार में बेहतर प्रदर्शन नजर आया है। जबकि ओडिशा कारोबार में सुधार से नतीजो में जोरदार प्रदर्शन हुआ है। इन्होंने इसका EPS अनुमान 16-25 प्रतिशत तक बढ़ाया है।

    CLSA की ZEE ENT पर राय

    CLSA ने ZEE ENT पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और लक्ष्य को 306 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की विज्ञापन आय अनुमान से बेहतर रही है। कंपनी की Consumer मांग में सुधार नजर आया है और खर्च से Ad रेवेन्यू बढ़ा है। इसलिए मौजूदा स्तरों पर ये शेयर आकर्षक स्तरों पर हैं।

    CLSA की INOX LEISURE पर राय


    CLSA ने INOX LEISURE पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और लक्ष्य  को 453 रुपये से बढ़ाकर 456 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेंट में छूट दिये जाने की वजह से EBITDA घाटा अनुमानित 10.5 करोड़ रुपये से कम रहा है। कंपनी अब नई फिल्मों का इंतजार कर रही है। कंपनी की बैलेंस शीट नेट कैश है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।